radha kund snan importance राधाकुंड में लगने वाले इस मेले में संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपति बड़ी संख्या में आते हैं। इस बार मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। राधाकुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है और पानी के अंदर सीमित दायरे में स्नान कराने की व्यवस्था की है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार...
संवाद सूत्र, जागरण, गोवर्धन/मथुरा। Radha Kund Snan 2024 : सूनी गोद की वेदना समेटे दंपती संतान प्राप्ति को आज रात राधाकुंड में विश्वास के गोते लगाएंगे। राधाकुंड में लगने वाले अहोई अष्टमी मेला की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी ग्रामीण व एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। मेला से पूर्व कार्तिक नियम सेवा में हजारों श्रद्धालु राधाकुंड में मौजूद हैं। मेला क्षेत्र भक्तों के आगमन को लेकर झिलमिला रहा है। मेला व्यवस्थाओं को तैयार कागजी योजना को धरातल पर अंजाम देने के लिए बुधवार को एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने अधीनस्थों से मेला संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। गहरे पानी में जाने पर रोक तहसीलदार मनीष कुमार व सीओ आलोक सिंह ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि व्यवस्थाओं में कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग, पानी के अंदर सीमित दायरे में स्नान कराने की व्यवस्था में सपोर्ट में लोहे की जाली और बल्ली लगाना, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्थाओं में बैरियर, पार्किंग आदि की योजना तैयारी की जानकारी दी। साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। कुंड के चारों अतिरिक्त लाइटिंग व सजावट की गई है। कुंड पर प्रवेश और निकास द्वार अलग अलग बनाए गए हैं। मेला व्यवस्थाओं पर एसडीएम व सीओ नजर रखेंगे। अष्टमी मेले के लिए पुलिस की तैयारी। कुंड के पास लगाया पुलिसफोर्स एसपी त्रिगुण बिसेन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सीओ आलोक सिंह और थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र से जानकारी ली। इस बार भी कुंड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि मेला में किसी प्रकार से भगदड़ की स्थिति न बने। कुंड पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को एसपी ने आश्वस्त किया है। चेयरमैन रामफल मुंशी, एसआई शैलेंद्र शर्मा, सभासद भोला दुबे, अंशू कौशिक, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे। ये रहेगा खास संतान प्राप्ति के वरदान को आने वाले दंपती को स्नान के लिए अलग व्यवस्था। गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध है। परिक्रमा मार्ग में बदलाव किया गया है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को गौराधाम कालोनी मार्ग से निकाले जा रहे। प्रतिदिन परिक्रमा करने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं से भी परिवर्तित मार्ग से परिक्रमा करने को कहा गया है। पीए सिस्टम से धार्मिक जानकारी के अलावा व्यवस्थाओं के निर्देश मिलते रहेंगे। श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसके दस दिन से विभाग मेला व्यवस्था में जुटा है। सफाई रोशनी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम गोवर्धन ये है मान्यता धार्मिक मान्यता के अनुसार अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में रात 12 बजे सभी देव और तीर्थ वास करते हैं। इन पलों में स्नान करने से दंपती को संतान की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद यहां एक फल त्यागने का विधान है। संतान प्राप्ति तक ये फल वो दंपती नहीं खाते हैं। यदि संतान प्राप्ति हो जाती है, तो यहां आकर फिर स्नान किया जाता है। कुछ लोग इसके बाद त्यागा हुआ फल खाना शुरू करते हैं, तो कुछ पूरी जिंदगी नहीं खाते हैं। ये भी पढ़ेंः Kundarki By Election: सपा ने हाजी मोहम्मद रिजवान को बनाया प्रत्याशी, 2002 से समाजवादी पार्टी का इस सीट पर है कब्जा ये भी पढ़ेंः Kundarki By Election: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा ने रामवीर सिंह पर फिर खेला दांव, क्या इस बार टूटेगा 31 साल का सूखा? अहोई अष्टमी को लेकर रूट डायवर्जन अहोई अष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे से गोवर्धन और राधाकुंड में रूट डायवर्जन कर दिया है। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया, छटीकरा, राल तिराहा से सभी प्रकार वाहन राधाकुंड व गोवर्धन, नीम गांव चौराहा से राधाकुंड बाइपास कुंजीलाल तिराहा की ओर, जमुनावता बंबा बाइपास चौराहा से राधाकुंड मुखराई तिराहा की ओर, डीएवी इंटर कॉलेज पार्किंग वैरियर से राधाकुंड परिक्रमा मार्ग की ओर, जमुनावता से एकता तिराहा की ओर, डीग अड्डा से दानघाटी की ओर समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।.
संवाद सूत्र, जागरण, गोवर्धन/मथुरा। Radha Kund Snan 2024: सूनी गोद की वेदना समेटे दंपती संतान प्राप्ति को आज रात राधाकुंड में विश्वास के गोते लगाएंगे। राधाकुंड में लगने वाले अहोई अष्टमी मेला की व्यवस्थाओं को लेकर एसपी ग्रामीण व एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। मेला से पूर्व कार्तिक नियम सेवा में हजारों श्रद्धालु राधाकुंड में मौजूद हैं। मेला क्षेत्र भक्तों के आगमन को लेकर झिलमिला रहा है। मेला व्यवस्थाओं को तैयार कागजी योजना को धरातल पर अंजाम देने के लिए बुधवार को एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव ने अधीनस्थों से मेला संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। गहरे पानी में जाने पर रोक तहसीलदार मनीष कुमार व सीओ आलोक सिंह ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि व्यवस्थाओं में कुंड के चारों ओर बैरिकेडिंग, पानी के अंदर सीमित दायरे में स्नान कराने की व्यवस्था में सपोर्ट में लोहे की जाली और बल्ली लगाना, सीसीटीवी कैमरे, यातायात व्यवस्थाओं में बैरियर, पार्किंग आदि की योजना तैयारी की जानकारी दी। साफ-सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। कुंड के चारों अतिरिक्त लाइटिंग व सजावट की गई है। कुंड पर प्रवेश और निकास द्वार अलग अलग बनाए गए हैं। मेला व्यवस्थाओं पर एसडीएम व सीओ नजर रखेंगे। अष्टमी मेले के लिए पुलिस की तैयारी। कुंड के पास लगाया पुलिसफोर्स एसपी त्रिगुण बिसेन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सीओ आलोक सिंह और थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्र से जानकारी ली। इस बार भी कुंड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि मेला में किसी प्रकार से भगदड़ की स्थिति न बने। कुंड पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को एसपी ने आश्वस्त किया है। चेयरमैन रामफल मुंशी, एसआई शैलेंद्र शर्मा, सभासद भोला दुबे, अंशू कौशिक, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे। ये रहेगा खास संतान प्राप्ति के वरदान को आने वाले दंपती को स्नान के लिए अलग व्यवस्था। गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध है। परिक्रमा मार्ग में बदलाव किया गया है। परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को गौराधाम कालोनी मार्ग से निकाले जा रहे। प्रतिदिन परिक्रमा करने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं से भी परिवर्तित मार्ग से परिक्रमा करने को कहा गया है। पीए सिस्टम से धार्मिक जानकारी के अलावा व्यवस्थाओं के निर्देश मिलते रहेंगे। श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसके दस दिन से विभाग मेला व्यवस्था में जुटा है। सफाई रोशनी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। नीलम श्रीवास्तव, एसडीएम गोवर्धन ये है मान्यता धार्मिक मान्यता के अनुसार अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में रात 12 बजे सभी देव और तीर्थ वास करते हैं। इन पलों में स्नान करने से दंपती को संतान की प्राप्ति होती है। स्नान के बाद यहां एक फल त्यागने का विधान है। संतान प्राप्ति तक ये फल वो दंपती नहीं खाते हैं। यदि संतान प्राप्ति हो जाती है, तो यहां आकर फिर स्नान किया जाता है। कुछ लोग इसके बाद त्यागा हुआ फल खाना शुरू करते हैं, तो कुछ पूरी जिंदगी नहीं खाते हैं। ये भी पढ़ेंः Kundarki By Election: सपा ने हाजी मोहम्मद रिजवान को बनाया प्रत्याशी, 2002 से समाजवादी पार्टी का इस सीट पर है कब्जा ये भी पढ़ेंः Kundarki By Election: कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा ने रामवीर सिंह पर फिर खेला दांव, क्या इस बार टूटेगा 31 साल का सूखा? अहोई अष्टमी को लेकर रूट डायवर्जन अहोई अष्टमी को लेकर गुरुवार सुबह आठ बजे से गोवर्धन और राधाकुंड में रूट डायवर्जन कर दिया है। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने बताया, छटीकरा, राल तिराहा से सभी प्रकार वाहन राधाकुंड व गोवर्धन, नीम गांव चौराहा से राधाकुंड बाइपास कुंजीलाल तिराहा की ओर, जमुनावता बंबा बाइपास चौराहा से राधाकुंड मुखराई तिराहा की ओर, डीएवी इंटर कॉलेज पार्किंग वैरियर से राधाकुंड परिक्रमा मार्ग की ओर, जमुनावता से एकता तिराहा की ओर, डीग अड्डा से दानघाटी की ओर समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
Ahoi Ashtami Mela 2024 Radha Kund Snan 2024 राधा कुंड स्नान Ahoi Ashtami Vrat 2024 Radha Kund Snan Date 2024 Radha Kund Snan Radha Kund Snan 2024 Date Radha Kund Snan 2024 Kab Hai Radha Kund Snan 2024 Shubh Muhurat Radha Kund Snan 2024 Importance Ahoi Ashtami 2024 Radha Kund Snan 2024 Date And Time Ahoi Ashtami 2024 Radha Kund Snan Importance Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ahoi Ashtami Vrat 2024: अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, संतान को मिलेगा लाभअहोई अष्टमी Ahoi Ashtami Vrat Niyam व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत माना गया है जिसे कई स्थानों पर अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत पर रात के समय तारे देखने के बाद पूजा की जाती है और फिर व्रत खोला जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी से जुड़े कुछ...
Read more »
24 अक्टूबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, यहां पढ़ें व्रत कथा और आरतीAhoi Ashtami Vrat Katha: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को रखा जाएगा.
Read more »
Ahoi Ashtami Vrat Katha in Hindi : अहोई अष्टमी की संपूर्ण व्रत कथा विस्तार से, इसका पाठ करने से बच्चों को लंबी उम्र के साथ अच्छी सेहत देती हैं अहोई माताAhoi Ashtami 2024 : अहोई अष्टमी का व्रत आज रखा जाएगा। माताएं यह व्रत अपनी संतान की खुशी और उनकी दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं। कार्तिक कृष्ण अष्टमी को यह व्रत रखा जाता है और इस व्रत में अहोई माता की पूजा की जाती है। साथ ही पूजा में अहोई अष्टमी की व्रत कथा का पाठ किया जाता है। अहोई अष्टमी के व्रत में इस कथा का पाठ करने से आपकी संतान...
Read more »
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक, यहां पढ़ें इस पर्व की संपूर्ण जानकारीअहोई अष्टमी Ahoi Ashtami 2024 के पर्व को संतान प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार अहोई अष्टमी का पर्व आज यानी 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि व्रत को करने से संतान को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस पर्व की संपूर्ण...
Read more »
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर आज पढ़ें ये खास कथा, होगी हर इच्छा पूरीAhoi Ashtami 2024: इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस माता अहोई की उपासना की जाती है, जिनको माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है. यह व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं.
Read more »
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी के साथ गुरु पुष्य नक्षत्र, इन राशियों की होगी मौज!Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी और गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग 24 अक्टूबर यानी आज बन रहा है, आज के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
