Ahoi Ashtami 2024: इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है. कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस माता अहोई की उपासना की जाती है, जिनको माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है. यह व्रत माताएं अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं.
Ahoi Ashtami 2024 kab hai: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन अहोई माता की जिनको की माता पार्वती भी माना जाता है उनकी पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने संतान की रक्षा के लिए और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं.
जिन लोगों को संतान नहीं हो पा रही हो उनके लिए अहोई अष्टमी का व्रत विशेष है. साथ ही जिनकी संतान दीर्घायु ना होती हो या गर्भ में ही नष्ट हो जाती हो ऐसी महिलाओं के लिए भी ये पर्व लाभकारी है.सामान्यतः इस दिन विशेष प्रयोग करने से संतान की उन्नति भी होती है और कल्याण भी होता है. ये उपवास आयु कारक भी है और सौभाग्य कारक भी है. अहोई अष्टमी कथा प्राचीन काल में एक साहूकार था. उसके सात बेटे और एक बेटी थी. साहुकार ने अपने सभी बेटों और बेटी की शादी कर दी थी. हर दिवाली साहूकार की बेटी अपने मायके आती थी. दिवाली पर घर की लीपापोती के लिए साहुकार की सातों बहुएं जंगल से मिट्टी लेने गईं. उन्हें जाता देख साहुकार की बेटी भी उनके साथ चल पड़ी. साहूकार की बेटी जंगल पहुंच कर मिट्टी काटने लगी, उस स्थान पर स्याहु अपने बेटों से साथ रहती थी. मिट्टी काटते समय उसके हाथ से कुदाल स्याहु के एक बच्चे को लग गई और स्याहु का एक बच्चा मर गया. इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि जिस तरह तुमने मेरे बच्चे को मार डाला, मैं भी तुम्हारी कोख बांधूंगी. Advertisementस्याहु की बात सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से विनती करने लगी कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा ले. सबसे छोटी भाभी तैयार हुई और अपनी ननद के बदले उसने अपनी कोख बंधवा ली. इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं, वे सात दिन के बाद ही मर जाते. सात पुत्रों की मृत्यु होने पर वह बहुत दुखी हुई और उसने पंडित को बुलवाया और इसका कारण पूछा. पंडित ने उसकी व्यथा सुनी और सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी. सुरही गाय, छोटी बहु की सेवा से प्रसन्न होती है, और उससे पूछती है कि तू किस लिए मेरी इतनी सेवा कर रही है, और मुझसे क्या चाहती है? साहूकार की छोटी बहु ने सुरही गाय को बताया कि स्याहु माता ने उसकी कोख बांध दी है, जिसके बाद वो जब भी बच्चे को जन्म देती वो सात दिनों के भीतर ही मर जाते हैं. अगर आप मेरी कोख खुलवा दें, तो मैं आपका बहुत उपकार मानूंगी. सुरही गाय उसकी बात मान कर उसे सात समुद्र पार स्याहु माता के पास ले जाने लगी. रास्ते में दोनों थक जाने पर आराम करने लगते हैं. तभी अचानक साहूकार की छोटी बहू देखती है, कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे को डंसने जा रहा होता है. वह उस बच्चे को बचाने के लिए सांप को मार देती है. जब गरूड़ पंखनी वहां खून बिखरा हुआ देखती है, तो उसे लगता है कि छोटी बहू ने उसके बच्चे को मार दिया. अपने बच्चे का हत्यारा समझ वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है. Advertisementछोटी बहू उसे समझाती है कि यह खून एक सांप का है, जिसे मारकर मैंने तुम्हारे बच्चे की जान बचाई है. गरूड़ पंखनी यह जान बहुत खुश होती है, और सुरही और छोटी बहु दोनों को स्याहु के पास पहुंचा देती है. वहां पहुँचकर छोटी बहू स्याहु की भी बहुत सेवा करती है. छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर स्याहु उसे सात पुत्र और सात बहू होने का आशीर्वाद देती है. स्याहु के आशीर्वाद से उसका घर फिर से हरा-भरा हो जाता है. अहोई का एक अर्थ यह भी होता है ‘अनहोनी को होनी बनाना’. जैसे साहूकार की छोटी बहू ने अनहोनी को होनी कर दिखाया. तभी से अहोई अष्टमी का व्रत करने की परंपरा चली. अहोई अष्टमी पूजन विधि इस दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके अहोई की पूजा का संकल्प लें. फिर, अहोई माता की आकृति गेरू से या लाल रंग से दीवार पर बनाएं. लेकिन, सूर्यास्त के बाद जब तारे निकल जाते हैं तब ये पूजन शुरू किया जाएगा. वहीं, पूजन सामग्री में चांदी या धातु की एक अहोई होगी, चांदी की मोती की माला होगी, जल से भरा हुआ कलश होगा, दूध, भात, हलवा, फूल और दीप आदि रखे जाएंगे. पहले अहोई माता की रोली से, फूल और दीप से पूजा करें. इसके बाद उन्हें दूध और भात अर्पित करें. फिर हाथ में गेहूं के सात दाने और कुछ दक्षिणा लेकर अहोई की कथा सुनें. कथा के बाद ये माला गले में पहन लें और गेहूं के दाने और जो दक्षिणा हाथ में ली थी वो सासु मां को देकर उनका आशीर्वाद लें. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर के भोजन ग्रहण करें. Advertisement साथ ही, चांदी की माला अष्टमी तिथि से लेकर दीपावाली तक गले में रहेगी. दीपावली के दिन इसको निकालें और जल के छींटे दे करके सुरक्षित रख दें.
Ahoi Ashtami 2024 Ahoi Ashtami 2024 Paran Timing Ahoi Ashtami 2024 Shubh Muhurat Ahoi Ashtami 2024 Pujan Muhurat Ahoi Ashtami Pujan Vidhi Ahoi Ashtami Upay अहोई अष्टमी 2024 अहोई अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त अहोई अष्टमी पूजन विधि अहोई अष्टमी उपाय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indira Ekadashi 2024: इंदिरा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये खास कथा, होगी सभी इच्छाएं पूरीIndira Ekadashi 2024: एकादशी के दिन भगवान विष्णु या उनके अवतारों की पूजा की जाती है. इंसान के जीवन में पाप को नष्ट करने और पितरों की शांति के लिए आश्विन मास में की जाने वाली इंदिरा एकादशी सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है.
Read more »
Ahoi Ashtami Vrat 2024: अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, संतान को मिलेगा लाभअहोई अष्टमी Ahoi Ashtami Vrat Niyam व्रत हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत माना गया है जिसे कई स्थानों पर अहोई आठे के नाम से भी जाना जाता है। इस व्रत पर रात के समय तारे देखने के बाद पूजा की जाती है और फिर व्रत खोला जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं अहोई अष्टमी से जुड़े कुछ...
Read more »
24 अक्टूबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, यहां पढ़ें व्रत कथा और आरतीAhoi Ashtami Vrat Katha: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 24 अक्टूबर 2024, गुरुवार को रखा जाएगा.
Read more »
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े कामहर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी Kalashtami 2024 मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही काल भैरव देव के निमित्त कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है। तंत्र सीखने वाले साधक काल भैरव देव की कठिन भक्ति करते हैं। इस दिन जगत के पालनहार भगवान कृष्ण की भी पूजा की जाती...
Read more »
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर बन रहे शुभ योग, जानें उनके प्रभावAhoi Ashtami 2024 Date: अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार को मनाया जाएगा. यह अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर को सुबह 1:18 बजे से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को सुबह 1:58 बजे तक चलेगी. पूजा करने का शुभ समय 24 अक्टूबर को शाम 5:42 बजे से 6:58 बजे तक रहेगा.
Read more »
Ahoi Ashtami 2024 Date: अहोई अष्टमी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधिअहोई अष्टमी व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है. इस बार कार्तिक कृष्ण अष्टमी तिथि 23 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 18 से लेकर 24 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 58 पर समाप्त होगी. इसलिए 24 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा.
Read more »
