Rabi Season Farming: रबी सीजन में किसानों के लिए अच्छी खबर है. कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं की तीन नई किस्में जारी की हैं, जो कम पानी में भी अधिक उपज और बेहतर दाना गुणवत्ता प्रदान करती हैं. इन किस्मों का उद्देश्य किसानों की लागत कम करते हुए उत्पादन बढ़ाना और मंडी में बेहतर दाम दिलाना है.
रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों ने गेहूं की बुवाई की तैयारी तेज कर दी है. इस बार अगर आप भी गेहूं की खेती करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है.कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ नई किस्में ऐसी हैं जो कम समय में ज्यादा उपज, बेहतर गुणवत्ता और रोगों से बचाव की क्षमता के कारण किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं.
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों ने हाल ही में कई आधुनिक किस्में विकसित की हैं.इनमें से तीन किस्में — करन आदित्य , एमपी 3465, और करन शिवानी — किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. ये किस्में न सिर्फ उत्पादन बढ़ाती हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के असर को झेलने में भी सक्षम हैं. पहली किस्म करन आदित्य को ICAR-IIWBR करनाल ने विकसित किया है. इसकी औसत उपज 78.3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि संभावित उपज 83 क्विंटल तक पहुंच सकती है. इसमें 12.2 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है और यह स्ट्राइप तथा लीफ रतुआ जैसी बीमारियों से बचाव करती है. उच्च प्रोटीन और बेहतर गुणवत्ता के कारण यह किस्म खासतौर पर उन किसानों के लिए उपयोगी है जो खाद्य उद्योगों को ध्यान में रखकर खेती करते हैं. दूसरी किस्म एमपी 3465 जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई है. यह किस्म मध्य भारत के सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त मानी जाती है. इसकी औसत उपज 59.41 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और संभावित उपज 73.2 क्विंटल तक है.पत्ती और पीले रतुआ रोगों से यह किस्म अच्छी तरह प्रतिरोधी है.मध्यम अवधि में तैयार होने वाली इस किस्म की खासियत यह है कि किसान उचित सिंचाई और संतुलित खाद प्रबंधन से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं. तीसरी किस्म करन शिवानी भी ICAR-IIWBR करनाल द्वारा विकसित की गई है. यह किस्म जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.इसकी औसत उपज 79.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और संभावित उपज 87.7 क्विंटल तक रहती है. यह ऊष्मा और सूखा दोनों परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करती है.साथ ही, इसमें जिंक की मात्रा 40.6 ppm पाई जाती है, जो इसे पोषण की दृष्टि से भी मूल्यवान बनाती है. करन शिवानी की एक और खासियत यह है कि इसकी चपाती क्वालिटी 7.67 अंक तक मापी गई है, यानी इसका आटा स्वाद और पोषण दोनों में बेहतर है. ऐसे क्षेत्र जहां तापमान अधिक या पानी की कमी रहती है, वहां यह किस्म किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इन तीनों किस्मों की सबसे बड़ी ताकत इनकी स्थिर उपज, रोग प्रतिरोधक क्षमता और जलवायु सहनशीलता है. यही वजह है कि आने वाले रबी सीजन में इन किस्मों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर किसान समय पर बुवाई और सही खाद-सिंचाई प्रबंधन अपनाएं, तो वे इस सीजन में गेहूं की खेती से बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.
Rajasthan News Udaipur News Agriculture News Rabi Season Farming High Yield Wheat Varieties Wheat Crop Improvement Premium Quality Grains Low Water Requirement Crop लोकल18 न्यूज राजस्थान न्यूज उदयपुर न्यूज कृषि न्यूज रबी सीजन गेहूं नई गेहूं किस्में किसानों के लिए खुशखबरी कम सिंचाई फसल कृषि समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड अपडेट्स: चीन ने अमेरिका पर 24% एक्स्ट्रा टैरिफ हटाया, सोयाबीन पर 13% टैरिफ अभी भी जारीInternational Breaking News Headlines [5/11/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
जानिए मचान विधि से लौकी, ककड़ी, करेला की खेती में कैसे बढ़ाएं मुनाफाAgriculture News: बेल वाली फसलों के लिए मचान विधि किसानों के लिए फायदे का सौदा, इसमें बिना जमीन के होती है लाखों की कमाई
Read more »
नवंबर में करें अजवाइन की बुवाई...इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्सAgriculture News: अगर नवंबर में अजवाइन की खेती करनी है, तो अभी से बुवाई शुरू कर दें. इस महीने मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, जिससे बीज तेजी से अंकुरित होते हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सिंचित खेतों में नवंबर की बुवाई से पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन भी 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है.
Read more »
Agriculture News : आधुनिक खेती का वरदान... हवा में उगते पौधे, 90% कम पानी में डबल मुनाफा!Agriculture News : खेती की दुनिया में एयरोपोनिक्स तकनीक ने मचा दी है क्रांति! इस तकनीक में न मिट्टी की जरूरत है, न ज्यादा पानी की. पौधों की जड़ें हवा में रहकर पोषक फुहारों से पोषण लेती हैं, जिससे उत्पादन कई गुना बढ़ जाता है. यह तकनीक किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफे का नया जरिया बन गई है.
Read more »
सुल्तानपुर के किसान का कमाल... लगाया ऐसा पौधा, जो देता है 14 तरह के मसालों का स्वादAgriculture News: अगर आपको एक ही पौधे में 14 तरीके के मसले का स्वाद मिल जाए तो कैसा लगेगा. जी हां चौकिए नहीं सुल्तानपुर में एक किसान ने मिक्स मसाले का एक ऐसा पेड़ लगाया है जो एक दो नहीं बल्कि 14 तरह के मसले का स्वाद लोगों को उपलब्ध कराता है. तो आईए जानते हैं क्या है इस मिक्स मसाले पेड़ की खासियत.
Read more »
गेहूं की इन किस्मों से खेत देगा ‘सोना’! अनाज की क्वालिटी भी टॉप, दाम भी अच्छेAgriculture News: किसानों की चांदी! रबी सीजन में आईं गेहूं की 3 धमाकेदार नई किस्में, उपज होगी दोगुनी
Read more »
