यूएई / 95 हजार करोड़ की लागत से रेत पर बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क, 13 लाख घरों को रोशन करेगा
2012 में पार्क की योजना पर काम शुरू हुआ था, 2030 तक पूरा होने की उम्मीद दुबई के रेगिस्तान में यूएई के प्रधानमंत्री के नाम पर बन रहा मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सोलर पार्क रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। 95 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला सोलर पार्क जब पूरा होगा तब यह 13 लाख घरों को रोशन करने की स्थिति में होगा। ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने की दिशा में भी यह खासा कारगर होगा।पार्क की वजह से कार्बन का उत्सर्जन सालाना 65 लाख टन तक कम होगा। इसके 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह 5 हजार मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। मौजूदा वक्त में चीन का सोलर पार्क सबसे बड़ा है। इससे 1547 मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है।2012 में इस सोलर पार्क के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसकी क्षमता 5000 मेगावाट तक की जानी है। इतनी क्षमता वाला यह सोलर पार्क अपने तरह की अनूठी योजना है। दुबई एनर्जी एंड वॉटर अथॉरिटी का कहना है कि इसके बनने में बुर्ज खलीफा से तीन गुना ज्यादा समय लगेगा। सोलर पार्क का पहला और दूसरा फेज तैयार है। इनमें 23 लाख फोटोवोल्टिक का इस्तेमाल हुआ है। इनकी क्षमता कुल 213 मेगावाट है। फेज तीन को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें 30 लाख फोटोवोल्टिक लगेंगे। इसके पूरा होने के बाद 800 मेगावाट सौर ऊर्जा और बनाई जा सकेगी। चार फेज का काम पूरा होने के बाद ही प्लांट की क्षमता 1963 मेगावाट बिजली के उत्पादन की हो जाएगी। डीईडब्ल्यूए का कहना है कि अभी सोलर प्रोजेक्ट के चार चरण पूरे करने की योजना है। इसका बेस तैयार है और यह विश्व का सबसे लंबा सोलर पॉवर प्लांट बनने जा रहा है। इसका टॉवर 260 मीटर लंबा होगा। इसमें बिजली बनाने के लिए शीशों का इस्तेमाल होगा। सूरज की ऊर्जा से मॉल्टन साल्ट गतिशील रहेंगे। जो गर्मी पैदा होगी उससे स्टीम टरबाइन काम करेगी और उसके बाद बिजली बनाई जा सकेगी। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर क्रिस्टोज मर्काइड्स का कहना है कि प्लांट में एनर्जी का स्टोर बैटरी के बजाए हीट के तौर पर होगा। इलेक्ट्रिकल एनर्जी के स्टोर की तुलना में थर्मल एनर्जी स्टोर दस गुना सस्ता होता है। उनका कहना है कि सूरज की रोशनी न होने पर भी प्लांट बिजली का उत्पादन कर सकेगा। चार फेजों का काम पूरा होने के बाद ही प्लांट की क्षमता 1963 मेगावाट बिजली के उत्पादन की हो जाएगी। मोहम्मद राशिद अल मकतूम सोलर पार्क 2030 तक 5000 मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। लद्दाख का सोलर पार्क 3 हजार मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। यह 2023 तक काम करने लगेगा। वर्तमान में चीन के निंग्शिया में स्थित टेंगर डेजर्ट सोलर पार्क दुनिया का सबसे बड़ा फोटोवोल्टिक पार्क है। इससे 1547 मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है। प्लांट रेगिस्तान में बन रहा है और रेत इसकी सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है। माड्यूल्स पर रेत जमने से प्लांट की क्षमता पर असर पड़ेगा, लेकिन ड्राई रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम के जरिए रेत को तुरंत साफ कर दिया जाएगा।.
2012 में पार्क की योजना पर काम शुरू हुआ था, 2030 तक पूरा होने की उम्मीद दुबई के रेगिस्तान में यूएई के प्रधानमंत्री के नाम पर बन रहा मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सोलर पार्क रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। 95 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला सोलर पार्क जब पूरा होगा तब यह 13 लाख घरों को रोशन करने की स्थिति में होगा। ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने की दिशा में भी यह खासा कारगर होगा।पार्क की वजह से कार्बन का उत्सर्जन सालाना 65 लाख टन तक कम होगा। इसके 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह 5 हजार मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। मौजूदा वक्त में चीन का सोलर पार्क सबसे बड़ा है। इससे 1547 मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है।2012 में इस सोलर पार्क के निर्माण की घोषणा की गई थी। इसकी क्षमता 5000 मेगावाट तक की जानी है। इतनी क्षमता वाला यह सोलर पार्क अपने तरह की अनूठी योजना है। दुबई एनर्जी एंड वॉटर अथॉरिटी का कहना है कि इसके बनने में बुर्ज खलीफा से तीन गुना ज्यादा समय लगेगा। सोलर पार्क का पहला और दूसरा फेज तैयार है। इनमें 23 लाख फोटोवोल्टिक का इस्तेमाल हुआ है। इनकी क्षमता कुल 213 मेगावाट है। फेज तीन को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें 30 लाख फोटोवोल्टिक लगेंगे। इसके पूरा होने के बाद 800 मेगावाट सौर ऊर्जा और बनाई जा सकेगी। चार फेज का काम पूरा होने के बाद ही प्लांट की क्षमता 1963 मेगावाट बिजली के उत्पादन की हो जाएगी। डीईडब्ल्यूए का कहना है कि अभी सोलर प्रोजेक्ट के चार चरण पूरे करने की योजना है। इसका बेस तैयार है और यह विश्व का सबसे लंबा सोलर पॉवर प्लांट बनने जा रहा है। इसका टॉवर 260 मीटर लंबा होगा। इसमें बिजली बनाने के लिए शीशों का इस्तेमाल होगा। सूरज की ऊर्जा से मॉल्टन साल्ट गतिशील रहेंगे। जो गर्मी पैदा होगी उससे स्टीम टरबाइन काम करेगी और उसके बाद बिजली बनाई जा सकेगी। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर क्रिस्टोज मर्काइड्स का कहना है कि प्लांट में एनर्जी का स्टोर बैटरी के बजाए हीट के तौर पर होगा। इलेक्ट्रिकल एनर्जी के स्टोर की तुलना में थर्मल एनर्जी स्टोर दस गुना सस्ता होता है। उनका कहना है कि सूरज की रोशनी न होने पर भी प्लांट बिजली का उत्पादन कर सकेगा। चार फेजों का काम पूरा होने के बाद ही प्लांट की क्षमता 1963 मेगावाट बिजली के उत्पादन की हो जाएगी। मोहम्मद राशिद अल मकतूम सोलर पार्क 2030 तक 5000 मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। लद्दाख का सोलर पार्क 3 हजार मेगावॉट बिजली पैदा करेगा। यह 2023 तक काम करने लगेगा। वर्तमान में चीन के निंग्शिया में स्थित टेंगर डेजर्ट सोलर पार्क दुनिया का सबसे बड़ा फोटोवोल्टिक पार्क है। इससे 1547 मेगावॉट बिजली पैदा हो रही है। प्लांट रेगिस्तान में बन रहा है और रेत इसकी सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है। माड्यूल्स पर रेत जमने से प्लांट की क्षमता पर असर पड़ेगा, लेकिन ड्राई रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम के जरिए रेत को तुरंत साफ कर दिया जाएगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादी यासीन मलिक से की साध्वी प्रज्ञा की तुलना, बीजेपी पर किया हमलापीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा की भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा से यासीन की तुलना करते हुए रिहाई की मांग की है।
Read more »
असफल नेता की अक्षय से बेहतर एक्टर बनने की कोशिश: कांग्रेस का मोदी पर तंज..Lok Sabha Election 2019: पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी, अक्षय कुमार से बेहतर अभिनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह फिर से बुरी तरह से विफल हो गए हैं जैसे कि वह देश में विफल रहे हैं।
Read more »
ISIS के 50 संदिग्धों पर भारत की नज़र, सीरिया-अफगानिस्तान से कर रहे आतंकियों की भर्तीजांच एजेंसियों को शक है कि देश के अलग अलग राज्यों से चुपचाप अफगानिस्तान और सीरिया में जाकर बसे ये सभी संदिग्ध भारत में युवाओं को ISIS में भर्ती करने की साजिश में लगातार लगे हुए हैं. जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है कि अब तक पूरे देश में जितने भी ISIS के आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अब तक उत्तर प्रदेश राज्य से सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई हैं.
Read more »
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत की जांच पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेशपीठ ने अपने आदेश में तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही जांच आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर लगाई रोकअन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने पांच दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल में जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया था. आयोग की जांच के ख़िलाफ़ अपोलो अस्पताल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.
Read more »
बीजेपी नेता के प्रचार पर 48 घंटे की रोक, TMC उम्मीदवार पर की थी अश्लील टिप्पणीसुप्रीम कोर्ट के सख्त रूख के बाद चुनाव आयोग ने तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा पर अश्लील टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने बीजेपी के नादिया जिला अध्यक्ष महादेव सरकार पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है.
Read more »
डंके की चोट पर कहता हूं कि आर्टिकल 370 की समीक्षा की जाएगी: राजनाथ सिंहराजनाथ सिंह ने कहा कि हमने अपना दिल बड़ा किया और जम्मू कश्मीर जाकर दिल खोलकर सबसे वार्ता की, और कश्मीर का हल निकालने के प्रयास किये, अब तक सबसे ज्यादा बार जम्मू कश्मीर जाने वाला गृहमंत्री हूं. और अब वक्त की मांग है कि अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाये.
Read more »
EVM पर बीजेपी के नाम से तिलमिलाया विपक्ष, चुनाव आयोग से मशीन बदलने की मांगपश्चिम बंगाल के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी के चुनाव चिन्ह के नीचे पार्टी का नाम लिखा होना सवाल खड़े कर रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से जांच की मांग की है, साथ ही सवाल किया है कि ईवीएम में ऐसी चूक कैसे हुई.
Read more »
अमेठीः खेत में लगी आग तो दौड़ पड़ीं स्मृति ईरानी, हैंडपंप चलाकर भरा पानीअमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक अलग चेहरा देखने को मिला. वह रविवार को अमेठी में प्रचार के लिए दौरे पर थीं. अमेठी के एक गांव में खेत में लगी आग बुझाने के लिए वह पहुंच गईं. स्मृति ने नल चलाकर पानी भरा और आग बुझाने में लोगों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की मदद की. फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर स्मृति ने अफसरों की क्लास भी ली.
Read more »
BJP की कड़ी परीक्षा! जिन 72 सीटों पर आज हो रहा मतदान, 2014 में उनमें से NDA ने जीती थीं 56 सीटें, 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के चौथे चरण में नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान जारी है. भाजपा (BJP) और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस (Congress) को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (छह) और बीजद (छह) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी. सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra Election) की 17, राजस्थान (Rajasthan Election) और उत्तर प्रदेश (UP Election) की 13-13, पश्चिम बंगाल (West Bengal Election) की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा की छह-छह, बिहार (Bihar Election) की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जा रहे हैं. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण से हुई है. साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी. पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है.
Read more »
