9.2 करोड़ का दांव और विरोध की मार... अगर मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेले तो KKR को होगा कितना बड़ा नुकसान? जानें...

Mustafizur Rahman News News

9.2 करोड़ का दांव और विरोध की मार... अगर मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेले तो KKR को होगा कितना बड़ा नुकसान? जानें...
Mustafizur Rahman IPL 2026Mustafizur Rahman KKRMustafizur Rahman IPL 2026 Price
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

Mustafizur Rahman IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में बवाल शुरू हो गया है. कई राजनीति संगठनों ने रहमान के आईपीएल में खेलने का विरोध करने लगे हैं. रहमान को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने खरीदा है. केकेआर ने रहमान पर ऑक्शन में 9.2 करोड़ की बोली लगाई थी.

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही हिंसा और लिंचिंग की घटनाओं पर भारत में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. हाल के दिनों में सामने आई भयावह तस्वीरों ने भारतीय लोगों में भारी रोष पैदा कर दिया है.

इसके विरोध में भारत के कई प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. ऐसा ही एक विरोध अब इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए किया जा रहा है. दरअसल केकेआर की टीम ने हाल ही में हुए आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है. केकेआर ने डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट मुस्तफिजुर रहमान को ऑक्शन में 9 करोड़ 20 लाख की बड़ी रकम पर खरीदा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि रहमान का आईपीएल में खेलना संदिग्ध है. ऐसे में आइए जानते हैं अगर मुस्तफिजुर विरोध के कारण अगर केकेआर के लिए नहीं खेलते हैं तो फिर टीम को कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्या आईपीएल में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का नियम बीसीसीआई ने आईपीएल में खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. बीसीसीआई के पास किसी भी खिलाड़ी को वैध कारणों से बैन करने का आधिकार है, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान का मामला पूरी तरह से अलग है, क्योंकि आईपीएल में राजनीतिक विरोध के आधार पर खिलाड़ी को बैन करने का कोई नियम नहीं है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर बांग्लादेशी प्लेयर को लेकर विरोध नहीं थमता है तो फिर केकेआर क्या फैसला लेगी. क्या केकेआर को पूरे 9.2 करोड़ रुपए देने होंगे. बता दें कि आईपीएल में नो प्ले-नो पे का नियम है. यानी अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन में बिकता है और वह एक भी मैच खेले बिना टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है, तो फिर उसे कोई पैसा नहीं मिलेगा. इसमें चोट के कारण बाहर होना भी शामिल है. इस स्थिति में मुस्तफिजुर सीजन शुरू होने से पहले विरोध के कारण खुद टुर्नामेंट से हट जाते हैं तो फिर केकेआर को उन्हें एक भी रुपया भी नहीं देना होगा. कहां फंस सकता है केकेआर के लिए मामला? बीसीसाआई नियम के मुताबिक अगर केकेआर खुद मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला करती है तो फिर मामला थोड़ा पेचीदा हो सकता है. क्योंकि ऑक्शन में बिड होने के बाद केकेआर और मुस्तफिजुर के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट बन गया है. ऐसे में बांग्लादेशी प्लेयर यदि चोटिल नहीं है और वह टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध भी है तो फिर ऐसी स्थिति में केकेआर को भुगतान करना पड़ सकता है, लेकिन आमतौर पर ऐसे मामलों में आपसी सहमति से कॉन्ट्रैक्ट को कर दिया जाता है, जिससे टीम को वित्तीय नुकसान नहीं होता. पैसे बच गए तब भी केकेआर को होगा नुकसान विरोध के कारण अगर मुस्तफिजुर रहमान और केकेआर के बीच आपसी सहमति से कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो जाता है तब भी टीम को नुकसान होना तय है. कॉन्ट्रैक्ट रद्द होने से केकेआर के पैसे तो बच जाएंगे, लेकिन उन्हें केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान जैसा रिप्लेसमेंट मिलना फिर मुश्किल हो जाएगा. मुस्तफिजुर रहमान अपनी डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसी वजह से टीम ने उन पर बड़ा दांव खेला. वहीं आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब काफी कम समय रह गया है. ऐसे में केकेआर की गेंदबाजी रणनीति बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mustafizur Rahman IPL 2026 Mustafizur Rahman KKR Mustafizur Rahman IPL 2026 Price Mustafizur Rahman Shahrukh Khan मुस्तफिजुर रहमान न्यूज मुस्तफिजुर रहमान केकेआर मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 मुस्तफिजुर रमहान आईपीएल प्राइस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ரூ.9.20 கோடி ஏலம்போன முக்கிய வீரர்... சில IPL போட்டிகளை விளையாட மாட்டார்ரூ.9.20 கோடி ஏலம்போன முக்கிய வீரர்... சில IPL போட்டிகளை விளையாட மாட்டார்IPL 2026: ஐபிஎல் 2026 தொடரில் கொல்கத்தா அணி ரூ.9.20 கோடிக்கு எடுத்த முக்கிய வீரர் சில போட்டிகளில் விளையாட மாட்டார் என தகவல்கள் வெளியாகி உள்ளன.
Read more »

देवकीनंदन ठाकुर ने IPL 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की मांग कीदेवकीनंदन ठाकुर ने IPL 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की मांग कीबांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने IPL 2026 से बांग्लादेशी क्रिकेटरों को बाहर करने की मांग की है। उन्होंने BCCI और KKR से इस पर विचार करने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है।
Read more »

'मिस्‍टर KKR, जनता जीरो बना देगी', IPL में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर को लेने पर भड़के देवकी नंदन ठाकुर'मिस्‍टर KKR, जनता जीरो बना देगी', IPL में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर को लेने पर भड़के देवकी नंदन ठाकुरएक कथा के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, हमने कहा था कि बांग्‍लादेश का कोई प्‍लेयर नहीं आना चाहिए। हमने सर्च करवाया, मात्र एक है जो आईपीएल में खरीदा गया है।
Read more »

IPL में MI और KKR के लिए खेल चुके क्रिस लिन ने BBL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटरIPL में MI और KKR के लिए खेल चुके क्रिस लिन ने BBL में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बैटरChris Lynn BBL Record: ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज क्रिस लिन ने BBL में नया कीर्तिमान बनाया है. वो इस टूर्नामेंट में 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

DNA: योगी बांग्लादेशियों को भगा रहे शाहरुख खिला रहेDNA: योगी बांग्लादेशियों को भगा रहे शाहरुख खिला रहेProtest Against Shah Rukh Over Inclusion Of Bangladeshi Player In KKR Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

KKR வீரருக்கு ஐபிஎல்லில் விளையாட தடை? சிக்கலில் கொல்கத்தா.. தப்பித்த CSKKKR வீரருக்கு ஐபிஎல்லில் விளையாட தடை? சிக்கலில் கொல்கத்தா.. தப்பித்த CSKKolkata Knight Riders Mustafizur Rahman Latest News: கேகேஆர் வீரர் முஸ்தஃபிசுர் ரஹ்மானை தடை விதிக்க வேண்டும் என எதிர்ப்பு
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:46