एक कथा के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, हमने कहा था कि बांग्लादेश का कोई प्लेयर नहीं आना चाहिए। हमने सर्च करवाया, मात्र एक है जो आईपीएल में खरीदा गया है।
मथुरा: मशहूर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान को सीधे-सीधे चेतावनी दी है। मामला केकेआर में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने का मौका देने का है। देवकी नंदन ठाकुर का कहना है कि भारत में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अगर शाहरुख खान उस खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं करते तो हिंदू केकेआर का बहिष्कार करें। एक कथा के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, हमने कहा था कि बांग्लादेश का कोई प्लेयर नहीं आना चाहिए। हमने सर्च करवाया, मात्र एक है जो आईपीएल में खरीदा गया है। जानते हो किसने खरीदा है? यहीं रहता है तुम्हारी मुंबई में। एक टीम का मालिक है वह। हमने सुना है उसका प्रेम पाकिस्तान से बहुत है। हमने सुना है उसका प्रेम ऐसे लोगों से ही बहुत है जो हिंदुओं को दुख दें। उन्होंने आगे कहा, 'खैर हम इस विषय पर बात नहीं करना चाहते। लेकिन हम इस कथा में बैठकर उससे यह कह देना चाहते हैं कि अगर तुम्हें हिंदुओं से प्रेम है, अगर तुम्हें भारत से प्रेम है और अगर हिंदुओं के मरने का दुख तुमको भी है। उस छह बरस की बच्ची को जलाए जाने का दुख तुमको भी है तो मिस्टर केकेआर उस बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम से निकाल कर बाहर करो। तुरंत बाहर करो।' उन्होंने बहिष्कार की धमकी देते हुए कहा, 'अगर वह खिलाड़ी तुम्हारी टीम में रहा तो मजबूर हो जाएंगे हम तुम्हारी टीम का बहिष्कार करने के लिए और उस खिलाड़ी को बांग्लादेश वापस भेजने के लिए।' इसके बाद उन्होंने पंडाल में बैठे लोगों से पूछा, 'कौन कौन चाहता है केकेआर मैनेजमेंट उस सदस्य को वापस बांग्लादेश भेजे? दोनों हाथ उठाकर बताइए।' इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान को चेतावनी देते हुए कहा, 'और मिस्टर केकेआर भूलना मत तुमको इन्हीं हिंदुस्तानियों ने हीरो बनाया है। जो हीरो बना सकता है वह जीरो भी बना सकता है। इस बात को भूलना नहीं। 9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया है वह बांग्लादेशी। और वह पैसा कहां जाएगा, वह पैसा प्रयोग कहां होगा। तमाम हिंदू मारे जाएंगे। हिंदुस्तान में अपने आपको हीरो कहने वाला। ए हिंदुओ! तुम्हारा जमीर जिंदा है कि.
.. अगर केकेआर ने उस खिलाड़ी को वापस नहीं किया तो खेला होबे, बहुत बड़ा खेला होबे। समय है संभल जाओ, समय है सुधर जाओ, वरना समय उलटी दिशा में बहने लगेगा। और तब तुम्हें कोई नहीं बचा पाएगा, कोई भी नहीं।'
Up News Mathura News Shahrukh Khan Kkr Bangladeshi Player यूपी न्यूज मथुरा न्यूज देवकी नंदन ठाकुर शाहरुख खान केकेआर बांग्लादेशी प्लेयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित के साथ ओपनिंग कर सकता है ये विकेटकीपर, पहले भी साथ में मचा चुके हैं धमालIPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते नजर आएंगे. ये दोनों खिलाड़ी पहले भी एक साथ ओपनिंग कर चुके हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
विराट-रोहित ही नहीं..., इन 5 एक्टिव बल्लेबाजों ने ठोके हैं IPL में सबसे ज्यादा रन, देखें पूरी लिस्टआईपीएल 2026 की शुरुआत होने में 2-3 महीने का समय और बचा है. उससे पहले दुनिया की सभी बड़ी टीमें टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करेंगी. इंडियन प्रीमियर लीग को भारत में लोग त्योहार की तरह देखते हैं.
Read more »
सिर्फ 1 करोड़ में MI को मिला हीरा.. ठुकराकर पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठी KKR, बेबाक अंदाज में लगा रहा रनों का अंबारIPL 2026 ऑक्शन खत्म हुए एक महीना भी नहीं बीता है और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को एक घातक बल्लेबाज ने आईना दिखा दिया है. केकेआर ने इस बल्लेबाज को ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. वही बल्लेबाज मुंबई इंडियंस की टीम को कौड़ियों के भाव मिल गया और प्रचंड फॉर्म में भी नजर आ रहा है.
Read more »
जिसे IPL ऑक्शन में काव्या मारन ने 13 करोड़ दिए, उसे इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप खेलने लायक तक नहीं समझाLiam Livingstone Snubbed from England T20 World Cup Provisional Squad: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जारी किए प्रोविजनल स्क्वॉड में एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए विस्फोटक ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन को जगह नहीं दी. सेलेक्टर्स के इस फैसले से फैंस भी हैरान हैं.
Read more »
देवकीनंदन ठाकुर ने IPL 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बहिष्कार की मांग कीबांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने IPL 2026 से बांग्लादेशी क्रिकेटरों को बाहर करने की मांग की है। उन्होंने BCCI और KKR से इस पर विचार करने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है।
Read more »
सिल्वर जुबली पर चमका झारखंड: ईशान किशन की कप्तानी में जीत से लेकर IPL के रिकॉर्ड तक, 2025 के वो 10 पल जो हर झारखंडी को गर्व कराएंगेझारखंड ने 2025 में अपनी स्थापना के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया, जिसमें दस गौरवशाली पल दर्ज हुए। इनमें ईशान किशन के नेतृत्व में क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीत, अनुष्का कुमारी की फुटबॉल सफलता, राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी और जनजातीय उद्यमिता शिखर सम्मेलन शामिल हैं। ये उपलब्धियां खेल, संस्कृति और उद्यमिता में राज्य की...
Read more »
