Honor 500 Pro: Honor जल्द अपनी नई Honor 500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें Honor 500 Pro बेहद खास फोन होगा. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Snapdragon 8 Elite और 8000mAh सिलिकॉन बैटरी मिल सकती है. साथ ही 200MP कैमरा और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर इसे और भी खास बनाते हैं.
Honor 500 Pro Smartphone : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Honor 500 को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे. कंपनी ने इन फोन्स के डिजाइन, कलर्स और स्टोरेज वेरिएंट्स का टीजर जारी कर दिया है, जिससे ग्राहकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
हालांकि लॉन्च से पहले ही टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor 500 Pro के कुछ बेहद दमदार स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं, जो इसे इस साल के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक बना सकते हैं. Honor 500 Pro के संभावित फीचर्स HoMPnor 500 Pro के फीचर्स मार्केट में एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. खासकर इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में. ऑनर 500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है. यह फोन 16 GB RAM और 1 TB तक की बड़ी स्टोरेज के साथ आ सकता है, जो मल्टीटास्किंग और डेटा स्टोरेज के लिए जबरदस्त है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है. यह फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर चलेगा. डिस्प्ले और कैमरा सेटअप इसमें 6.55 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,736× 1,264 पिक्सल्स और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है. Honor 500 Pro में दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. जिसमें तीन रियर कैमरे शामिल हो सकते हैं. 200MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है. हालांकि टिप्सटर ने पिछली प्रोटोटाइप की तुलना में इसकी इमेज क्वालिटी थोड़ी कम होने की उम्मीद जताई है. इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए भी 50MP का कैमरा हो सकता है. कंपनी का कहना है कि इस फोन सीरीज में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए उनकी खास Phantom Engine 3.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी. Honor 400 सीरीज को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसकी शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई थीं. इसलिए नई सीरीज से भी बड़ी उम्मीदें हैं.
Honor Specifications Battery Honor 500 Series Camera Honor 500 Pro Oppo Prices 8000Mah Silicon Battery Snapdragon 8 Elite Smartphone ऑनर 500 प्रो 8000Mah सिलिकॉन बैटरी 200MP प्राइमरी कैमरा स्नैपड्रैगन 8 एलीट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Honor Power 2: 10,000mAh జంబో బ్యాటరీతో Honor Power 2 మొబైల్ వచ్చేస్తోంది!Honor Power 2 Specifications Leak In Telugu: మార్కెట్లోతకి హానర్ కంపెనీ తమ ప్రతిష్టాత్మకమైన జంబో బ్యాటరీతో కూడిన మొబైల్ను విడుదల చేయబోతోంది. ఈ స్మార్ట్ఫోన్ను హానర్ పవర్ 2 పేరుతో అందుబాటులోకి తీసుకురాబోతోంది. దీనికి సంబంధించిన ఫీచర్స్, స్పెసిఫికేషన్ వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకుందాం.
Read more »
Honor 500: హానర్ మహా అద్భుతం.. 8000mAh బ్యాటరీ, 200MP కెమెరాతో త్వరలోనే కొత్త ఫోన్ లాంచ్.. ఫీచర్స్ లీక్!Honor 500 Series 200Mp Camera Smartphones Launch Date: అతి త్వరలోనే హానర్ కంపెనీ నుంచి తమ కొత్త 500 సిరీస్ మార్కెట్లోకి విడుదల కాబోతోంది. ఇది అద్భుతమైన ఫీచర్స్తో అందుబాటులోకి రాబోతోంది. ముఖ్యంగా దీనిని కంపెనీ ఎంతో శక్తివంతమైన 200 మెగాపిక్సల్ కెమెరాతో విడుదల చేయబోతోంది.
Read more »
दिलों पर छाने आ रहा Vivo का 200MP कैमरे वाला धाकड़ Smartphone, बैटरी चलेगी दिनों तक! कीमत हो गई LEAKVivo इंडिया ने अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर यह कन्फर्म कर दिया है कि X300 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होगी. पोस्ट में “Coming Soon” लिखा गया है, और टीजर वीडियो में खास तौर पर फोन के कैमरा को हाईलाइट किया गया है.
Read more »
Samsung Galaxy Z TriFold: लीक में सामने आई बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्सSamsung Galaxy Z TriFold, आगामी ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन, में Galaxy Z Fold 7 की तुलना में बड़ी बैटरी और कई शानदार फीचर्स होने की संभावना है। लीक के अनुसार, डिवाइस में 200MP कैमरा, 6.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले, 10 इंच का आंतरिक डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिपसेट हो सकता है। यह डिवाइस अगले महीने लॉन्च हो सकता है, जो Huawei के ट्राईफोल्ड फोन को टक्कर देगा।
Read more »
OnePlus 15 के बाद अब OnePlus 15R की बारी, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्चOnePlus 15R जल्द लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 15 लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है। फोन में बड़ा बैटरी पैक और पावरफुल बैटरी दी जाएगी।
Read more »
Vivo X300 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म, भारत में 200MP कैमरा के साथ आएंगे दो फोन्सVivo X300 Pro Launch Date: भारत का टॉप सेलिंग स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपने फ्लैगशिप डिवाइसेस को लॉन्च करने वाला है. कंपनी Vivo X300 Pro और Vivo X300 को भारत में लॉन्च करेगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 200MP का कैमरा मिलेगा. प्रो वेरिएंट में 200MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा.
Read more »
