80 गेंद पर ठोका 175 रन, हरारे में वैभव सूर्यवंशी का हल्लाबोल, विराट समेत कई बड़े नामों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi Fastest Century In Final News

80 गेंद पर ठोका 175 रन, हरारे में वैभव सूर्यवंशी का हल्लाबोल, विराट समेत कई बड़े नामों का रिकॉर्ड ध्वस्त
IND Vs ENG U19 World Cup FinalIND Vs ENG U19 World Cup Final ScoreIndia Vs England U19 World Cup Final Score
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

vaibhav suryavanshi century in final:वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी में 8 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके शामिल थे, जिसने विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. शतक के बाद भी वैभव नहीं रुके और अगली 25 गेंदों पर 75 रन ठोंक दिए.

नई दिल्ली. जो काम विराट कोहली, युवराज सिंह, शिखर धवन, ईशान किशन जैसे बड़े नाम नहीं कर पाए वो काम कर दिखाया बाएं हाथ के बाहुबलि बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने. हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के 14 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया.

वैभव ने न केवल भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि फाइनल के दबाव में सबसे तेज शतक बनाने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इंग्लैंड के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआती ओवरों से ही आक्रामक रुख अपनाया. वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 55 गेंदों में अपना शतक पूरा कर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया. उनकी इस पारी में 8 गगनचुंबी छक्के और 8 शानदार चौके शामिल थे, जिसने विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. इस टूर्नामेंट में वह एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. शतक के बाद भी वैभव नहीं रुके और अगली 25 गेंदों पर 75 रन ठोंक दिए. 175 रन पर आउट होने पर वैभव 15 छक्के और 15 चौके लगा चुके थे. सिर्फ 25 रन वैभव ने भागकर लिए. गांगुली जैसा स्टाइल और लारा जैसी टाइमिंग वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव की बल्लेबाजी में दो दिग्गजों का मिश्रण साफ दिखाई देता है. जब वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर खेलते हैं, तो उनकी ‘लॉफ्टिंग’ शैली सौरव गांगुली की याद दिलाती है. वहीं, तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी टाइमिंग और फुटवर्क दिग्गज ब्रायन लारा जैसा नजर आता है. पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी कलाइयों का उपयोग और गैप ढूंढने की क्षमता उन्हें अपनी उम्र के अन्य खिलाड़ियों से बहुत आगे ले जाती है. ऑफ स्पिनर फहाद के खिलाफ जिस तरह की पावर हिटिंग वैभव ने की वो दर्शाता है कि वो कितने खास खिलाड़ी है. वैभव की कातिलाना बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि उन्होंने 175 रन में 150 रन बाउंड्री लगा कर बनाए. बैट स्विंग और बैक लिफ्ट: पावर का असली स्रोत वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत उनका हाई बैक लिफ्ट और तेज बैट स्विंग है. वह अपनी बैक लिफ्ट से जबरदस्त ‘विप’ और पावर जेनरेट करते हैं, जो उन्हें मैदान के किसी भी कोने में शॉट मारने की सुविधा देता है. उनके इसी नेचुरल बैटिंग स्टाइल के कारण उन्हें आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने ₹1.1 करोड़ में खरीदा था, जहाँ वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर भी बने थे. रिकॉर्ड्स का नया ‘वंडर बॉय’ वैभव ने इस वर्ल्ड कप में कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त किए हैं, सबसे युवा खिलाड़ी: 14 साल की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने और शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी. : उन्होंने यूथ वनडे मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है. एक अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच में 15 से अधिक छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया. वैभव सूर्यवंशी की यह पारी केवल एक बड़ा प्रदर्शन नहीं है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के एक बड़े सितारे के उदय की घोषणा है. उनकी निडर बल्लेबाजी और तकनीक की परिपक्वता ने उन्हें आज के दौर का सबसे रोमांचक युवा खिलाड़ी बना दिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

IND Vs ENG U19 World Cup Final IND Vs ENG U19 World Cup Final Score India Vs England U19 World Cup Final Score IND Vs ENG U19 LIVE Score LIVE IND Vs ENG भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 विश्व कप फाइनल स्कोर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Gold and Silver price hike again: হুড়মুড়িয়ে কমার পর আবার রেকর্ড দাম বাড়ল সোনা-রুপোর! বিয়ের মরসুমে মধ্যবিত্তের নাভিশ্বাস হলুদ ধাতুতে...Gold and Silver price hike again: হুড়মুড়িয়ে কমার পর আবার রেকর্ড দাম বাড়ল সোনা-রুপোর! বিয়ের মরসুমে মধ্যবিত্তের নাভিশ্বাস হলুদ ধাতুতে...Gold Silver Rates Today MCX gold rate near 1 lakh 60 thousands per 10 grams silver price above 2lakhs 80 thousands per kg
Read more »

Bihar News: 80 करोड़ का कटा चालान, जमा हुए महज साढ़े 16 करोड़; डीएल-आरसी सस्पेंशन का खतराBihar News: 80 करोड़ का कटा चालान, जमा हुए महज साढ़े 16 करोड़; डीएल-आरसी सस्पेंशन का खतराबिहार में कैमरों से कटे चालानों का बड़ा हिस्सा बकाया है। सितंबर 2025 तक जारी 80 करोड़ रुपये के चालानों में से केवल 16.
Read more »

ரூ. 80 கோடி சொத்தை தானம் செய்த நடிகை! தமிழில் கொடிகட்டி பறந்தவர்..யார் தெரியுமா?ரூ. 80 கோடி சொத்தை தானம் செய்த நடிகை! தமிழில் கொடிகட்டி பறந்தவர்..யார் தெரியுமா?Famous Actress Donated Rs 80 Crore To Tirupati Temple: நடிகை ஒருவர் தான் சினிமாவில் சம்பாதித்ததில் சுமார் 80 கோடி ரூபாய் சொத்துக்களை தானமாக வழங்கி இருக்கிறார். அவர் யார் என்பதை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

वायरल इंफेक्शन के 80 प्रतिशत से अधिक केस में नहीं होती है एंटीबायोटिक्स की जरूरतवायरल इंफेक्शन के 80 प्रतिशत से अधिक केस में नहीं होती है एंटीबायोटिक्स की जरूरतHarms of Access Use of Antibiotics: एंटीबायोटिक्स के प्रारंभिक दुष्प्रभाव में पेट खराब होना, एलर्जी, गट बैक्टीरिया कै संतुलन बिगड़ना शामिल हैं। कुछ मरीजों में किडनी और लिवर पर भी गंभीर असर डालती हैं, लेकिन सबसे बड़ा खतरा एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस है।
Read more »

आरसीबी की ऐतिहासिक जीत: डब्ल्यूपीएल 2026 में आरसीबी का शानदार सफरआरसीबी की ऐतिहासिक जीत: डब्ल्यूपीएल 2026 में आरसीबी का शानदार सफरआरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता, साथ ही 175+ रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने वाली पहली टीम बनी। टीम ने 200+ रन के लक्ष्य को दो बार हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स का सफर भी रोमांचक रहा, लेकिन वह फाइनल में हार गई।
Read more »

80 फीट की ऊंचाई से गिरने से तीन बहनों की मौत: कोरियन कनेक्शन की जांच80 फीट की ऊंचाई से गिरने से तीन बहनों की मौत: कोरियन कनेक्शन की जांचदिल्ली में 80 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण तीन बहनों की मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों और कोरियन कनेक्शन की जांच कर रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिसमें कोरियन दोस्तों से बात करने का ज़िक्र है। पिता का कहना है कि बेटियां ऑनलाइन टास्क गेम खेलती थीं और कोरिया जाने की जिद करती थीं। पुलिस मोबाइल फोन से जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:26:06