8th Pay Commission : 69 लाख पेंशनर्स पर मंडराया संकट! कर्मचारी संघ ने PM मोदी को पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण

8Th Pay Commission News

8th Pay Commission : 69 लाख पेंशनर्स पर मंडराया संकट! कर्मचारी संघ ने PM मोदी को पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण
8Th Pay Commission NewsCentral Government EmployeesCentral Govt Pensioners
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 119%
  • Publisher: 63%

केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission - CPC) की टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये तीन सदस्यीय समिति न्यायमूर्ति रंजन देसाई की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसका काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा और सिफारिश करना है.

8th Pay Commission : केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में महत्वपूर्ण संशोधन करने की मांग की है.

इसमें लगभग 69 लाख पेंशनभोगियों और फैमिली पेंशनभोगियों के लिए पेंशन संशोधन और पेंशन समानता को स्पष्ट रूप से शामिल करने का आग्रह किया गया है. टर्म्स ऑफ रेफरेंस का नोटिफिकेशन जारी केंद्र सरकार ने हाल ही में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रेफरेंस का नोटिफिकेशन जारी किया है. ये तीन सदस्यीय समिति न्यायमूर्ति रंजन देसाई की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसका काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा और सिफारिश करना है. हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होते ही कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच असंतोष फैल गया था. कई कर्मचारी संगठनों ने दावा किया है कि 8वें वेतन आयोग की ToR में कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान गायब हैं, जो पहले 7वें वेतन आयोग की ToR में शामिल थे. वित्त मंत्रालय के 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का स्वागत करते हुए परिसंघ ने पुरानी पेंशन योजना , एकीकृत पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत कर्मचारियों को प्रभावित करने वाली प्रमुख कमियों पर प्रकाश डाला है. परिसंघ ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए पेंशन संरचना, पेंशन संशोधन और सेवानिवृत्ति की तिथि से परे समानता की जांच करने के लिए एक स्पष्ट अधिकारिक आदेश शामिल करने का अनुरोध किया. साथ ही 11 वर्षों के बाद कम्यूटेशन की बहाली, वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए हर पांच साल में अतिरिक्त पेंशन, सीजीएचएस सेवाओं में सुधार सहित कई संबंधित मामलों पर भी विचार करने को कहा है. पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग परिसंघ ने 1 अप्रैल, 2004 के बाद भर्ती हुए 26 लाख कर्मचारियों, जो एनपीएस और यूपीएस से असंतुष्ट हैं. उनके लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग भी दोहराई और 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से सभी पेंशन योजनाओं का वैल्यूएशन करने और सबसे लाभकारी योजना की सिफारिश करने का आग्रह किया है. इससे पहले, अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ ने 4 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र में बताया था कि 8वें वेतन आयोग के लिए टीओआर में पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों की जांच का हिस्सा शामिल नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

8Th Pay Commission News Central Government Employees Central Govt Pensioners Pensioners News 69 Lakh Pensioners AIDEF Retired Employees PM Modi Letter Pay Commission Update Government Employees News Pension Hike Salary Revision वेतन आयोग आठवां वेतन आयोग पेंशनर्स खबर केंद्र सरकार कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन अपडेट एआईडीईएफ पीएम मोदी कर्मचारी संघ पेंशन संकट सरकारी कर्मचारी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi Unleashes Blistering Attack On Congress: Stop Blaming EVMs, Election Commission, SIRPM Modi Unleashes Blistering Attack On Congress: Stop Blaming EVMs, Election Commission, SIRThe Bihar result wasnt just an electoral defeat it was a complete annihilation of Congresss political narrative. Every demographic they claimed to represent voted against them.
Read more »

कार की सीक्रेट कैविटी में उड़ीसा ले जा रहा था गांजा, मिर्जापुर में UP STF ने पकड़ा, तस्करी नेटवर्क का खुलासाकार की सीक्रेट कैविटी में उड़ीसा ले जा रहा था गांजा, मिर्जापुर में UP STF ने पकड़ा, तस्करी नेटवर्क का खुलासाउत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 17.25 लाख रुपये है।
Read more »

गया में आज से होगी धान की खरीद, पिछले साल से 69 रुपये ज्यादा बढ़े दामगया में आज से होगी धान की खरीद, पिछले साल से 69 रुपये ज्यादा बढ़े दामआज से बिहार में 102 पैक्स और व्यापार मंडलों में धान की खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस पहल से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया...
Read more »

8th pay commission: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ ಭರ್ಜರಿ ಸಿಹಿಸುದ್ದಿ: 157% ಸಂಬಳ ಹೆಚ್ಚಳ?8th pay commission: ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರಿಗೆ ಭರ್ಜರಿ ಸಿಹಿಸುದ್ದಿ: 157% ಸಂಬಳ ಹೆಚ್ಚಳ?8ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗವು ತಾತ್ಕಾಲಿಕ ಸಂಸ್ಥೆಯಾಗಿದೆ. ನ್ಯಾಯಮೂರ್ತಿ (ನಿವೃತ್ತ) ರಂಜನ್ ದೇಸಾಯಿ ಅವರನ್ನ ಅಧ್ಯಕ್ಷರನ್ನಾಗಿ ನೇಮಿಸಲಾಗಿದೆ.
Read more »

8th Pay Commission: ये कैसा मुद्दा पेंशन को लेकर है गर्माया? यह 7वें वेतन आयोग के प्रस्ताव से कितना अलग8th Pay Commission: ये कैसा मुद्दा पेंशन को लेकर है गर्माया? यह 7वें वेतन आयोग के प्रस्ताव से कितना अलगकेंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वीं केंद्रीय वेतन आयोग 8th Pay Commission की अधिसूचना विवादों में है। कर्मचारी संघों ने आरोप लगाया है कि सरकार पेंशनभोगियों को आयोग के दायरे से बाहर कर रही है। अधिसूचना में पुरानी पेंशन व्यवस्था के तहत पेंशनभोगियों की पेंशन संशोधन का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, जबकि 7वीं CPC में ऐसा था। इससे...
Read more »

8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग में ऐसा क्या, जो 8वें में नहीं; 69 लाख पेंशनरों पर सबसे बड़ा विवाद क्या? समझें8th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग में ऐसा क्या, जो 8वें में नहीं; 69 लाख पेंशनरों पर सबसे बड़ा विवाद क्या? समझें8th Pay Commission News: आठवें वेतन आयोग का नोटिफिकेशन जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया। आरोप है कि करीब 69 लाख केंद्रीय सरकारी पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों को 8th CPC के दायरे से बाहर रखा गया है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलॉई फेडरेशन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारण को पत्र लिखकर इस फैसले को गलत बताया है। सवाल यह है कि आखिर 7th Pay Commission में ऐसा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:51:04