75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार, पीएम मोदी-नीतीश कुमार ने क्या 22 प्रतिशत साइलेंट वोटरों को साध लिया?

Mahila Rojgar Yojna News

75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार, पीएम मोदी-नीतीश कुमार ने क्या 22 प्रतिशत साइलेंट वोटरों को साध लिया?
MRY BiharSilent VoterNDA
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 147 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

Mahila Rojgar Yojna: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तरह अगर नीतीश सरकार की यह योजना रंग लाई तो फिर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए मुश्किलें हो सकती हैं. इसलिए महागठबंधन की ओर माई बहिन योजना और अति​ पिछड़ा न्याय संकल्प पर जोर दिया जा रहा है.

Mahila Rojgar Yojna : बीजेपी के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार बार वोट दे रहा है. निरंतर वोट दे रहा है. ये साइलेंट वोटर हैं. देश की महिलाएं. माताएं, बहनें, देश की नारी शक्ति. महिला वोटर ही भाजपा की सबसे बड़ी साइलेंट वोट का एक समूह बन गया है.

Mahila Rojgar Yojna: बीजेपी के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार बार वोट दे रहा है. निरंतर वोट दे रहा है. ये साइलेंट वोटर हैं... देश की महिलाएं... माताएं, बहनें, देश की नारी शक्ति. महिला वोटर ही भाजपा की सबसे बड़ी साइलेंट वोट का एक समूह बन गया है. 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद भाजपा के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कही थीं. तब भाजपा को 74 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. आज शुक्रवार को उसी साइलेंट वोटरों के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने महिला रोजगार योजना के नाम से 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की है. बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी गई है. ऐसे समय में जब बिहार चुनाव की दहलीज पर खड़ा है, 75 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि भेजकर एनडीए ने बढ़त बनाने की कोशिश की है. READ ALSO: क्या है महिला रोजगार योजना? जिसके तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में आ गए 10000 पिछले कुछ राज्यों की विधानसभा चुनावों में यह देखा गया है कि महिलाओं के लिए शुरू की गईं योजनाओं का प्रभाव सत्तारूढ़ दलों के पक्ष में होता है. चाहे महाराष्ट्र हो या फिर मध्य प्रदेश, दोनों राज्यों में लाडली बहना योजना की शुरुआत हुई और दोनों ही राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से आगे जाकर प्रदर्शन किया. मध्य प्रदेश में तो राजनीतिक विश्लेषकों ने भाजपा के हार की भविष्यवाणी तक कर दी थी, लेकिन जब नतीजे आए तो लोग चकित रह गए थे. महाराष्ट्र विधानसभा की हार तो विपक्ष अभी तक नहीं पचा पाया है. बिहार की महिला वोटरों में नीतीश कुमार के काम को लेकर लेकर एक तरह का आकर्षण है. खासतौर से नीतीश सरकार के शराबबंदी के फैसले की महिलाएं कायल हो गईं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने बालिका साइकिल योजना, कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, कन्या विवाह योजना, तलाकशुदा सहायता योजना, विधवा बुजुर्ग पेंशन जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं, जिसका लाभ गांवों तक में देखने को मिल रहा है. हम भले ही यहां लाडली बहना योजना का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बाकी योजनाओं से अलग है. यह केवल मदद की स्कीम नहीं है, बल्कि इससे कारोबार शुरू किया जा सकता है. यह सभी महिलाओं के लिए भी नहीं है. जीविका से जुड़ी महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है. अगर इस स्कीम का लाभ लेना है तो महिला को पहले जीविका से जुड़ना होगा. इसके लिए ग्राम संगठन में आवेदन देकर सदस्यता लेनी होगी. READ ALSO: सब महिला जाग चुकी हैं, प्रियंका गांधी को लेकर पप्पू यादव कही ये बात इस योजना में महिलाओं को 10 हजार रुपयों की पहली किस्त मिली है, लेकिन आगे की किस्त का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपना काम दिखाना होगा. उनके काम की समीक्षा करने के बाद ही आगे की किस्त रिलीज की जाएगी. इसके बाद काम शुरू करने के 6 महीने बाद योग्य महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये की वित्तीय मदद मिलेगी. सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय मदद के साथ ही काम के हिसाब से ट्रेनिंग भी दी जाएगी. बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

MRY Bihar Silent Voter NDA PM Modi Nitish Kumar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में 'रोजगार योजना' की शुरुआत कल से... PM मोदी 75 लाख महिलाओं को ट्रांसफर करेंगे ₹10-10 हजारबिहार में 'रोजगार योजना' की शुरुआत कल से... PM मोदी 75 लाख महिलाओं को ट्रांसफर करेंगे ₹10-10 हजारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार में 'मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना' का शुभारंभ करेंगे. इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोज़गार के अवसर देना है. योजना समुदाय-संचालित होगी. शुरुआत में महिलाओं को 10,000 रुपये का अनुदान दिया जाएगा. बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है.
Read more »

PM Modi 75 हजार महिलाओं के खाते में आज जमा करेंगे 10-10 हजार, प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगे CM नीतीशPM Modi 75 हजार महिलाओं के खाते में आज जमा करेंगे 10-10 हजार, प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगे CM नीतीशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये जमा कराएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। राज्य के खजाने से 7.5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान है। यह देश की पहली योजना है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होगा जिसमें जीविका स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। 1.
Read more »

PM Modi: बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, पीएम मोदी करेंगे ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभPM Modi: बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, पीएम मोदी करेंगे ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभबिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़ी पहल की जा रही है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे.
Read more »

‘या’ लाडक्या बहिणींच्या बँक खात्यावर आज जमा होणार 10 हजार रुपये; 75 लाख महिला लाभार्थी‘या’ लाडक्या बहिणींच्या बँक खात्यावर आज जमा होणार 10 हजार रुपये; 75 लाख महिला लाभार्थीRs 10000 Each To Women Know About New Yojana: सरकारकडून पाठवले जाणारे हे पैसे थेट महिलांच्या खात्यावर आज जमा केले जाणार आहेत. जाणून घ्या ही योजना नेमकी आहे तरी काय...
Read more »

बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभबिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात देंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा. इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। ये राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने में सहायता करेगी.
Read more »

बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभबिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार, पीएम मोदी आज करेंगे योजना का शुभारंभप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात देंगे. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा. इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। ये राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने में सहायता करेगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:14:52