'प्रेम करने से कौन रोक रहा, लेकिन...', लव जिहाद पर क्या बोले गुजरात के गृह मंत्री

Harsh Sanghavi News

'प्रेम करने से कौन रोक रहा, लेकिन...', लव जिहाद पर क्या बोले गुजरात के गृह मंत्री
Home Minister GujaratLove JihadIndia Today Conclave Mumbai
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने लव जिहाद पर कहा है कि हम प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं हैं. प्रेम करो, लेकिन झांसा देकर मत करो. उन्होंने लव जिहाद को मोडस ऑपरेंडी बताया है.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर थे. इंडिया टुडे ग्रुप के इस आयोजन के दूसरे दिन नेक्स्ट जेनरेशन पॉलिटिक्स सेशन में हर्ष सांघवी ने लव जिहाद को लेकर कड़े रुख से लेकर बुल्डोजर एक्शन और पीएम मोदी की लीडरशिप क्वालिटी तक, हर पहलू पर खुलकर बात की.

उन्होंने लव जिहाद को लेकर सवाल पर कहा कि हम प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं हैं. गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सिंघवी ने कहा कि लव जिहाद का मुद्दा हिंदू लड़कियों के मुस्लिम से शादी कर लेने भर तक नहीं है. प्रेम विवाह का हमने कभी विरोध नहीं किया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई सलीम सुरेश बनकर के गुजरात की किसी हिंदू बेटी को झांसे में फंसाता है, विवाह करता है और सालों तक झांसे में रखता है. फिर उस महिला को पता चलता है कि यह तो सलीम है. हर्ष सांघवी ने कहा कि हम इसके खिलाफ हैं. ऐसे हजारों केस हुए हैं गुजरात में.उन्होंने गांधीनगर की बेटी को असम के एक मुस्लिम के झांसे में लेकर भगा ले जाने के केस का भी उल्लेख किया. हर्ष सांघवी ने कहा कि प्रेम करो आप, कौन मना कर रहा है प्रेम करने से. प्रेम तो पवित्र बंधन है. लेकिन सच बोलकर करो ना. लड़की को शादी की चॉइस का हक है, लेकिन उसे सच पता तो हो कि वह जिससे शादी कर रही है वह सलीम है. उन्होंने कहा कि ऐसे कुछ केस नहीं हैं, ये केस कोई भूल से या नादानी में नहीं हो रहे हैं. Advertisement गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि ये मोडस ऑपरेंडी है. बेटियों को बचाने के लिए अगर किसी को सामने आना चाहिए, तो मेरे जैसै लोग आते हैं सामने. उन्होंने विकास के नाम पर बुल्डोजर को लेकर सवाल पर कहा कि द्वारका की बात करूं तो ये आस्था का केंद्र है. गुजरात के गृह मंत्री ने कहा कि द्वारका का जो समुद्र तट है, वहां कई बार ड्रग्स बरामद हुए. समुद्र तट पर जो जमीन लोगों के इस्तेमाल के लिए रखी गई है, उस पर कोई घर बनाए और उससे ड्रग्स बरामद हों, हम उनको भी हटाएं नहीं.यह भी पढ़ें: 'जॉर्ज सोरोस जैसे विदेशियों, कुछ राजनीतिक दलों के सहयोग से हिंदुत्व के खिलाफ...', RSS नेता ने बताया चैलेंजउन्होंने कहा कि सोमनाथ में अस्पताल, स्कूल के लिए छोड़ी गई जमीन पर लोगों ने घर बना लिए. पाकिस्तान बॉर्डर पर कैसे हम अवैध रूप से रह रहे लोगों को बसे रहने दें. हर्ष सांघवी ने कहा कि सभी के सभी केस कोर्ट गए हैं और वहां से फैसले के बाद एक्शन हुए हैं. यह बताता है कि एक भी बुलडोजर गलत जगह नहीं चला है. पीएम मोदी की लीडरशिप को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बहुत एक्टिव नेता हैं.यह भी पढ़ें: 'राम जन्मभूमि केस में फैसले का आधार आस्था नहीं, पूरा पढ़ें', बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ Advertisement हर्ष सांघवी ने एक मीटिंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदीजी ने एक लाइन में कहा था कि केवल आरोप लगाना, ये पॉलिटिक्स नहीं है. किसी का जीवन सुधारना पॉलिटिक्स है. उन्होंने कहा कि मोदीजी की माताजी का निधन हुआ था. कुछ ही घंटे बाद मैंने उनको बेठकें लेते देखे. वह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी. अंबाजी में विकास को लेकर बैठक थी.यह भी पढ़ें: 'CJI विपक्ष का नेता नहीं', PM मोदी को बुलाने की कंट्रोवर्सी पर बोले डीवाई चंद्रचूड़हर्ष सांघवी ने कहा कि वह बहुत दिल से काम करने वाले व्यक्ति हैं. अब वह डबल एनर्जी और डबल स्पिरिट के साथ काम करते हैं. वह डीप में जाकर काम करने वाले नेता हैं. इस स्तर पर बैठने के बाद भी वह हर स्तर का सोचते हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Home Minister Gujarat Love Jihad India Today Conclave Mumbai Hindu Girls

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 00:25:02