Biggest Disaster Film Of 2025: साल 2025 की बिग बजट फिल्म में 70 साल के सुपरस्टार ने हीरो का रोल निभाया. 200 करोड़ रुपये की लागत में मूवी बनकर तैयार हुई. लेकिन रिलीज के बाद कमाई तो दूर की बात है, बॉक्स ऑफिस पर मूवी अपनी लागत भी निकाल पाई.
नई दिल्ली. साल 2025 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ा है. इसमें कुछ बड़े बजट की फिल्में भी शामिल रहीं. फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘गेम चेंजर’, ‘आजाद’, ‘देवा’ और कई अन्य मूवीज हैं. इस बीच एक बड़ी लागत में बनी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.
उसका नाम है ‘ठग लाइफ’. ‘ठग लाइफ’ तमिल भाषा में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इसमें कमल हासन ने लीड रोल निभाया है. 70 साल की उम्र में भी उनकी एक्टिंग का कोई सानी नहीं है. हर किरदार में वह अपनी अदाकारी से जान फूंक देते हैं. हालांकि, ‘ठग लाइफ’ में उनका जादू फीका पड़ गया. इस बिग बजट फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, सिलंबरासन टीआर, महेश मांजरेकर, अभिरामी, नासर, अशोक सेल्वन, अली फजल जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. वहीं, सान्या मल्होत्रा का फिल्म में सिर्फ डांस नंबर है. ‘ठग लाइफ’ की कहानी रंगाराया शक्तिवेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार कमल हासन ने निभाया है. रंगाराया शक्तिवेल को फिल्म में डॉन दिखाया गया है, जिसके खुद के लोग दुश्मन बन जाते हैं. धोखा मिलने के बाद रंगाराया अपने दुश्मनों से बदला लेने का फैसला करता है. फिल्म का डायरेक्शन मणिरत्नम ने किया है, जो अब तक कई पॉपुलर फिल्में बना चुके हैं. लेकिन कहानी के मामले में ‘ठग लाइफ’ फिल्म मात खा गई और यही वजह है कि ऑडियंस ने कमल हासन की फिल्म को एक झटके में रिजेक्ट कर दिया. थिएटर्स में ऑडियंस न मिल पाने पर ‘ठग लाइफ’ के बिजनेस पर काफी बड़ा असर पड़ा. यह मूवी बड़ी लागत में बनकर तैयार हुई है. लेकिन कमाई तो दूर की बात है, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई. इससे मेकर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ फिल्म की मेकिंग पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. बॉक्स ऑफिस पर हालत ये हुई कि ‘ठग लाइफ’ की कमाई लाखों में सिमटने लगी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 9वें दिन 75 लाख, 10वें दिन 9 लाख, 11वें दिन 9 लाख और 12वें दिन 29 लाख रुपये का बिजनेस किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की कमाई अब तक सिर्फ 46.84 करोड़ रुपये हुई है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, पिछले 12 दिनों में यह मूवी वर्ल्डवाइड 85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है. हैरानी की बात है कि कमल हासन की फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.
Thug Life Movie Biggest Disaster Film Thug Life Budget Thug Life Box Office Collection कमल हासन ठग लाइफ फिल्म ठग लाइफ बजट ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमल हासन फ्लॉप फिल्म ठग लाइफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
600 करोड़ की वो फिल्म जिसके टीजर की हुई आलोचना तो मेकर्स ने खर्च कर दिए और 200 करोड़, फिर भी फ्लॉप, हीरो को बेटे से मांगी माफीबॉलीवुड में इन दिनों महंगे बजट में फिल्में बनाने की मानों होड़ लगी है. किसी का 300 तो किसी का 50 करोड़ तक का बजट सुनने को मिल जाता है.
Read more »
70 साल का बुजुर्ग और छोटे से गॉल ब्लैडर में 8 हजार से ज्यादा पथरी,डॉक्टरों ने किया कमाल, एक घंटे में निकाल ...Doctor Remove 8125 stone: एक 70 साल के बुजुर्ग के गॉलब्लैडर में 8125 पथरी थी लेकिन डॉक्टरों ने शानदार काम करते हुए एक घंटे के अंदर इस पथरी को निकाल दिया.
Read more »
अधूरा रहा प्यार, 5 साल के अंदर शादी करना चाहती है 22 की एक्ट्रेस, बोली- गोद लूंगी बेटी...टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने तय किया है कि वो अगले 5 साल में शादी करेंगी अगर नहीं हो पाई तो एक बेबी गर्ल को गोद ले लेंगी.
Read more »
हजारीबाग में उग्रवादियों ने माइनिंग कंपनी के दो वाहन फूंक डाले, अंधाधुंध गोलीबारी में युवक घायलहजारीबाग में उग्रवादियों ने माइनिंग कंपनी के दो वाहन फूंक डाले, अंधाधुंध गोलीबारी में युवक घायल
Read more »
'हाउसफुल 5' के बीच बॉक्स ऑफिस पर रोला काट रही लो बजट मूवी, OTT पर भी छाई कॉमेडी, चुपके से की करोड़ों की कमा...बीते कुछ सालों में मेकर्स मेगाबजट फिल्में बना रहे हैं. इस साल कई फिल्में 100-200 करोड़ रुपए से ज्यादा के बजट की बनी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. लेकिन एक लो बजट फिल्म 'हाउसफुल 5' के रहते हुए भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है. खास बात है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर भी उपलब्ध है.
Read more »
रेखा ने जब 19 साल छोटे स्टार के होंठों पर किया Kiss, फिर बनी उसी की 'मां'70 साल की रेखा ने जब 19 साल छोटे स्टार के होंठों पर किया Kiss, बाद में बनी उसी की रील मां और फिर दादी
Read more »
