Nissan exports: निसान मोटर इंडिया ने भारत में बनी 12 लाख कारों को 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया है.
इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है. कई विदेशी वाहन निर्माता कंपनियां यहां कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं.जिसका नतीजा है कि, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार हो गया है. कुछ कंपनियों के लिए तो भारत एशियाई बाजार के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब बना हुआ है.
ऐसी ही एक कार निर्माता कंपनी, जिसके पोर्टफोलियो में केवल दो कारें हैं. उसने एक शानदार कीर्तिमान अपने नाम किया है.हम बात कर रहे हैं निसान की. निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार मैग्नाइट के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था.अब कंपनी ने भारत से 12 लाखवीं कार का निर्यात करते हुए एक्सपोर्ट ऑपरेशन की दिशा में एक उल्लेखनीय पड़ाव पार किया है.इस मौके पर तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट, पर निसान इंडिया के MD सौरभ वत्स ने 12 लाखवीं कार के रूप में नई निसान मैग्नाइट को हरी झंडी दिखाकर निर्यात की खेप को रवाना किया.भारत से एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद से निसान ने मैग्नाइट, निसान सनी, निसान किक्स और निसान माइक्रा समेत विभिन्न मॉडल्स का निर्यात किया है.निसान फिलहाल 65 देशों में एक्सपोर्ट कर रही है. जिसमें अफ्रीका, पश्चिम एशिया, लैटिन अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया के देश शामिल हैं.बोल्ड डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 5.62 लाख रुपये है.निसान मैग्नाइट को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
Nissan Magnite Price Nissan Magnite Features Nissan India Nissan Magnite Mileage Nissan Exports Nissan Exports From India Nissan Manufacturing In India निसान इंडिया निसान एक्सपोर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bank Holidays November 2025: নভেম্বরে ১২দিন ছুটি! জেনে নিন কবে কবে বন্ধ ব্যাংক...Bank will be closed for 12 days in November 2025
Read more »
தினசரி ராசிபலன்: ஐப்பசி 13 - இன்று யார் யாருக்கு நல்ல நாள்...?October 30 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 13ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 30), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
छपरा में NDA उम्मीदवार के लिए माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, जनसभा में 65 हजार कुर्सियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को बिहार दौरे पर हैं, जहां वे छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे और NDA के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। इस दौरान 12 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर में भी एक चुनावी सभा की थी, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को भाषण देने के लिए कहा था।
Read more »
Digha Bus Accident: দীঘা ঢোকার আগেই ভয়ংকর বাস দুর্ঘটনা! ৫০ যাত্রী নিয়ে উল্টে গেল বাস, পড়ল পাশের গর্তে...Digha Bus Accident Digha Bus Accident News Bus fell in roadside pit 12 passengers injured
Read more »
Supreme Court Justice Surya Kant Appointed As Chief Justice Of India; To Assume Charge On November 24Justice Surya Kants appointment follows the recommendation made by Chief Justice of India BR Gavai, who is set to demit office on November 23, 2025, upon attaining the age of 65.
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 14 - இன்று இந்தெந்த ராசிகளுக்கு மகிழ்ச்சியான நாள்...?October 31 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 14ஆம் நாளான இன்று (அக்டோபர் 31), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
