6000 मेहमान, राष्ट्रपति भवन का फोरकोर्ट, ऐसी है मोदी के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारियां

United States News News

6000 मेहमान, राष्ट्रपति भवन का फोरकोर्ट, ऐसी है मोदी के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारियां
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. जानिए क्या है समारोह के लिए खास इंतजाम ModiSarkar2

नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें 6000 मेहमान शामिल होंगे. शाम 7 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ लेंगे.

यह समारोह करीब 90 मिनट चलेगा. बिम्सटेक सदस्य देशों के नेताओं को खास तौर पर न्योता दिया गया है. इसके अलावा फिल्म, खेल और बिजनेस जगत की नामी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वीआईपी मेहमानों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और विदेशी मेहमानों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और 10 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि गुरुवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नई दिल्ली इलाके में कई सड़कें बंद रहेंगी.मेहमानों को पहले चाय दी जाएगी इसके अलावा समोसा, सैंडविच और मिठाइयां भी होंगी. रात 9 बजे राष्ट्रपति भवन में सभी मेहमानों को डिनर दिया जाएगा. इस बार मेहमान दाल रायसीना का स्वाद भी चखेंगे, जिसे बनाने में 48 घंटे का वक्त लगता है. इसकी तैयारी मंगलवार शाम से शुरू हो चुकी है. खाना बनाने का जिम्मा राष्ट्रपति भवन के खास रसोइयों के जिम्मे है.'पड़ोसी पहले' की नीति को आगे रखते हुए BIMSTEC देशों के नेताओं को निमंत्रण दिया गया है. इसके सदस्य देशों में श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, भूटान, नेपाल, भारत और बांग्लादेश शामिल हैं. इनके अलावा मॉरिशस के प्रधानमंत्री और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति भी शपथग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष भी इसमें शामिल होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी समारोह में शरीक होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग खान शाहरुख खान, रजनीकांत, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल जैसी हस्तियां भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. साथ ही मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी न्योता दिया गया है. पूर्व धावक पी टी ऊषा, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिमनास्ट दीपा करमाकर को भी न्योता भेजा गया है. पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए करण जौहर, कंगना रनौत और संजय लीला भंसाली को भी निमंत्रण भेजा गया है. वहीं अजय पिरामल, जॉन चैम्बर्स और बिल गेट्स जैसे उद्योगपति भी शपथग्रहण का हिस्सा होंगे. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमेन क्रिस्टीन लेगार्ड को भी न्योता दिया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Elections Results 2019 Updates, News: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती शुरू (Haryana Elections Result) हो गई है. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है.  अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल (Elections Result 2019) सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.
Read more »

नरेंद्र मोदी की जीत पर बोले अजय देवगन- देश को पता है, सही क्या हैनरेंद्र मोदी की जीत पर बोले अजय देवगन- देश को पता है, सही क्या हैबॉलीवुड डेस्क. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ गए हैं। एक बार फिर बीजेपी को बहुमत मिला है। चुनावों के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं का दौर जारी है। | Election 2019 Results: Bollywood celebs reaction on lok sabha election result 2019
Read more »

मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »

मोदी ने बंपर जीत को किया मुमकिन, अब सामने हैं अर्थव्यवस्था की ये चुनौतियांमोदी ने बंपर जीत को किया मुमकिन, अब सामने हैं अर्थव्यवस्था की ये चुनौतियांलोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर देश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है. इस बार भी जनता को नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद है. ऐसे में पीएम मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि अर्थव्यवस्था को फिर से सही रफ्तार किस तरह से दें.
Read more »

देश-दुनिया के लिए सही नहीं है मोदी की यह जीत- टॉप विदेशी अख़बारों की रायदेश-दुनिया के लिए सही नहीं है मोदी की यह जीत- टॉप विदेशी अख़बारों की रायPoll result 2019: लोकसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड बहुमत वाली जीत का प्रतिष्ठित वैश्विक मीडिया नकारात्मक नजरिए से विश्लेषण कर रहा है। 'द गार्डियन' ने अपने संपादकीय में जहां मोदी की जीत को भारत और विश्व के लिए 'बुरी ख़बर' बताई है, वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स ने एनडीए के अगले कार्यकाल को एक लबां 'डरावना सपना' करार दिया है।
Read more »

narendra modi's historic victory, know all live updates about political movement - कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद। | Navbharat Timesnarendra modi's historic victory, know all live updates about political movement - कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस बाबत सियासी हलचल भी काफी तेज हो गई है। आज होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी को नेता चुना जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन के लिए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक शुरू हो गई है। खबर है कि इस बैठक में राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

मोदी की जीत की खुशी में न्यूयॉर्क और कनाडा की सड़कों पर हुई नोटों की बरसात?मोदी की जीत की खुशी में न्यूयॉर्क और कनाडा की सड़कों पर हुई नोटों की बरसात?क्या फेक : मोदी के जीतने की खुशी में एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क की सड़कों में नोटों की बारिश की क्या सच : वायरल वीडियो म्यूजिक प्रोड्यूसर जो कुश का है, जो कुश के इंस्टाग्राम पर इस तरह के कई वीडियो मौजूद हैं | Fact check- Modi Fan showering money on the streets of canada and newyork after modi\'s victory
Read more »

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर कमाएं 50,000 रुपये तक प्रति माह, जानिए क्‍या है पूरा प्रोसेसपोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेकर कमाएं 50,000 रुपये तक प्रति माह, जानिए क्‍या है पूरा प्रोसेसकोई भी 18 साल की आयु से अधिक और 8 वीं कक्षा पास व्यक्ति एक बेहद आसान प्रक्रिया को पूरा करके पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है।
Read more »

speculations about modi cabinet and rahul gandhis resignation, live updates here - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। | Navbharat Timesspeculations about modi cabinet and rahul gandhis resignation, live updates here - बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। | Navbharat Timesलोकसभा चुनावों में जीत के बाद एक तरफ बीजेपी जहां 30 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण की तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने इस्तीफ दिया। हालांकि इस बीच राहुल गांधी ने कुछ शर्तों के साथ पार्टी अध्यक्ष बने रहने के लिए सहमति दी है, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इस बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने से इनकार कर दिया है। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:59:22