Most Runs in Super Over: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच में डबल सुपर ओवर देखने को मिला, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की.
Most Runs in Super Over : अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर का तड़का लगा, जहां जीत साउथ अफ्रीका को मिली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे.
इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी शानदार लड़ाई लड़ी और 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. मैच सुपर ओवर में गया, लेकिन यहां भी स्कोर बराबर रहा और फिर दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा. अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच में डबल सुपर ओवर देखने को मिला, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की. राशिद खान की टीम भले ही ये मैच हार गई, लेकिन स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सुपर ओवर में 18 रन बनाकर टीम इंडिया के पूर्व T20I स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित से आगे निकले रहमानुल्लाह गुरबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए रोमांचक मैच में भले ही अफगानिस्तान टीम को दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गुरबाज ने अंत तक लड़ाई जारी रख दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया. सुपर ओवर में उन्होंने प्रोटियाज स्पिनर केशव महाराज के खिलाफ हैट्रिक सिक्स लगाकर सनसनी मचा दी. इसके साथ ही वो किसी सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं. पहले नंबर पर अभी भी यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल की बादशाहत बरकरार है. क्रिस गेल के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल के किसी सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है. दिग्गज बल्लेबाज ने 2008 में न्यूजीलैंड के स्पिनर डेनियल विटोरी को आड़े हाथों लिया और सुपर ओवर में अकेले 25 रन बना दिए. गेल के इस दौरान 3 छक्के और एक चौका लगाया था. 18 साल बाद भी क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड नहीं टूट सका है. लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज आ गए हैं, जिन्होंने महाराज के ओवर में 18 रन बनाए. सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन 25 - क्रिस गेल बनाम डेनियल विटोरी 18 - रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम केशव महाराज 15 - रोहित शर्मा बनाम टिम साउथी 14 - रॉस टेलर बनाम सैमुअल्स 13 - डेविड मिलर बनाम लसिथ मलिंगा ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कितने सुपर ओवर हुए? अफगानिस्तान की तरह और किन टीमों का दिल टूटा, पूरा लेखा जोखा
Most Runs In Super Over Super Over South Africa Vs West Indies Super Over Afg Vs Sa Afg Vs Sa Super Over Rahmanullah Gurbaz Chris Gayle Rohit Sharma Afghanistan Cricket News In Hindi Cricket News सुपर ओवर अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका रहमानुल्लाह गुरबाज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup Super 8: দাপুটে জয়ে সুপার আট শুরু ভারতের, বার্বাডোজ মাতালেন সূর্য-হার্দিক-বুমরা-অক্ষরIndia Beats Afghanistan By 47 Runs in T20 World Cup Super 8
Read more »
कोहली के वनडे में फास्टेस्ट 14 हजार रन: सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय, रोहित के बतौर ओपनर 9 हजार रन; IND...Kohli's fastest 14 thousand runs in ODI records dainik bhaskar
Read more »
Live Cricket Score | SRH VS LSG, IPL 2025 Updates: 100-Run Stand Between Pooran And MarshSRH VS LSG (Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants) Live Cricket Score and Updates: Lucknow Super Giants need 191 runs to win the game.
Read more »
Virat Kohli Scripts History, Surpasses Shikhar Dhawan For This MASSIVE IPL Record Against CSKVirat Kohli scored 31 runs off 30 deliveries for RCB against Chennai Super Kings at MA Chidambaram Stadium in Chennai on Friday.
Read more »
GT vs MI: गिल ने मचाया गदर, IPL इतिहास में सबसे तेज ये कारनामा करने वाले क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाजShubman Gill Record One Thousand Runs in Single Venue:
Read more »
Mohun Bagan: মোহনবাগানের ত্রিমুকুট জয়ের স্বপ্নভঙ্গ! গোয়ার কাছে ল্যাজে-গোবরে হয়ে শেষ সুপার কাপMohun Bagan Super Giant lost against FC Goa in Super Cup semi final
Read more »
