Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Pro लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 50MP+50MP+50X AI कैमरा सिस्टम दिया गया है. आइए इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं.
Motorola Edge 60 Pro Launched: मोटोरोला ने बुधवार 30 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम है Motorola Edge 60 Pro . मोटोरोला का ये फोन दरअसल, इसके Edge 60 लाइनअप का ही हिस्सा है.
कंपनी के अनुसार फोन में 50MP + 50MP + 50X एडवांस AI कैमरा सिस्टम दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में अकेला है. इसके अलावा फोन में 1.5K ट्रू कलर क्वाड कर्व डिस्प्ले दिया गया है. जो लोग कई घंटे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए अच्छी बात ये है कि फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है और साथ में 90W का टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट है. आइये आपको इसकी कीमत और बाकी के स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में बताते हैं. यह भी पढ़ें : Tata Punch जितनी है इस फोन की कीमत! खूबसूरती इतनी कि देखते रह जाएंगे Motorola Edge 60 Pro: कीमत और उपलब्धता मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन के लिए प्री-ऑर्डर 30 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और इसी बिक्री 7 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और रीटेल स्टोर पर शुरू हो जाएगी. Motorola Edge 60 Pro के कीमत की बात करें तो इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 12GB+256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. Motorola Edge 60 Pro: कलर और डिजाइन स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है – पैनटोन डैजलिंग ब्लू, पैनटोन शैडो और पैनटोन स्पार्कलिंग ग्रेप. फोन में 1.5K ट्रू कलर क्वाड कर्व डिस्प्ले है और ये अब तक सभी मोटोरोला फोन में इसके डिस्प्ले की ब्राइटनेस सबसे ज्यादा है. फोन को बॉर्डरलेस 6.7 इंच का pOLED स्क्रीन दिया गया है. Motorola Edge 60 Pro को IP68/IP69 रेटिंग मिली है, जो पानी, धूल और हाई-प्रेशर पानी को झेल सकता है. यह भी पढ़ें : Amazon Great Summer Sale 2025: 1 मई से शुरू, iPhone 15 से लेकर OnePlus 13R तक इन top 5 स्मार्टफोन पर धांसू डील Motorola Edge 60 Pro: चिपसेट और अपडेट फोन Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ लॉन्च किया गया है और ये 3 साल तक OS और 4 साल तक सेक्योरिटी अपडेट देगा. फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट लगा है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. फोन का CPU स्पीड 3.35GHz तक है. Motorola Edge 60 Pro: बैटरी Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh बैटरी के साथ 90W का टर्बोपावर चार्जर भी मिल रहा है. कंपनी का दावा है कि कुछ मिनट चार्ज करके फोन को 45 घंटे तक चला सकते हैं. फोन 15W के वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. Motorola Edge 60 Pro:कैमरा Motorola Edge 60 Pro में 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें Sony का एडवांस्ड LYTIA 700C सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी है. कंपनी की मानें तो 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 120º का फील्ड ऑफ व्यू देता है. इसमें मैक्रो विजन भी है. इसके अलावा, इसमें 50MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा भी है. साथ ही, एक डेडिकेटेड 3x टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल जूम देता है, जो AI सुपर जूम का उपयोग करके 50x तक मैग्निफिकेशन कर सकता है.
Motorola Edge 60 Pro Price Motorola Edge 60 Pro Feature Motorola Edge 60 Pro Specs Motorola Edge 60 Pro Launch Tech News Tech News Hindi Technology
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी है कीमतRealme Narzo 80 Pro Price in India: रियलमी ने भारत में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और डिटेल्स.
Read more »
भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 60 Stylus, मिलेगा 50MP का कैमरा और तगड़ी बैटरी; जानिए कीमतMotorola Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च हो चुका है. फोन में कई एडवांस्ड AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे – Sketch to Image, AI Styling और Instant Shopping with Glance AI. यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है.
Read more »
Samsung Galaxy M56 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांSamsung Galaxy M56 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में 5000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन की सेल अमेजन इंडिया और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 अप्रैल से शुरू...
Read more »
CMF Phone 2 Pro के फीचर्स आए सामने, मिलेगा 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमराCMF Phone 2 Pro Camera Specifications: नथिंग अपने सब-ब्रांड CMF के तहत नया फोन लेकर आ रहा है. CMF Phone 2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है. फोन में 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलेगा.
Read more »
Motorola Edge 60 Pro लॉन्च: 50MP सेल्फी कैमरा, 6000mAh बड़ी बैटरी और इतने तगड़े फीचर्स; कीमत इतनीMotorola Edge 60 Pro आज भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh बड़ी बैटरी और कई तगड़े फीचर्स मिल रहे हैं। डिवाइस 50MP का ट्रिपल कैमरा ऑफर कर रहा है। साथ ही इसमें मीडियाटेक 8350 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है जो 8GB और 12GB LPDDR5X रैम के साथ आता है। चलिए फोन की कीमत और इसके कुछ खास फीचर्स जानते...
Read more »
50MP के 3 कैमरा, 6000mah बैटरी के साथ Moto Edge 60 Pro लॉन्च, वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट, जानें कीमतMotorola ने भारत में Moto Edge 60 Pro लॉन्च किया है, जो मीडियाटेक चिपसेट, बड़ी बैटरी और क्वार्ड कर्व डिस्प्ले के साथ आता है। 8GB+256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस फोन में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 15 जैसे फीचर्स हैं। यह 7 मई से Flipkart पर उपलब्ध...
Read more »
