Realme Narzo 80 Pro Price in India: रियलमी ने भारत में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और डिटेल्स.
Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स मिड रेंज बजट में आते हैं और इसमें दमदार फीचर्स मिलते हैं. दोनों ही फोन्स Narzo 70 Pro और Narzo 70x के सक्सेसर हैं.
पिछले फोन्स के मुकाबले इसमें नया डिजाइन और बेहतर फीचर्स मिलते हैं. Advertisementइन दोनों ही स्मार्टफोन्स में नया प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, इनका डिजाइन Realme के दूसरे फोन्स से काफी मिलता है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स. कितनी है कीमत? Realme Narzo 80 Pro को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन के बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 21,499 रुपये में आता है. जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है. यह भी पढ़ें: Realme P3 Ultra 5G की पहली सेल आज, मिल रहा 3 हजार का डिस्काउंट, ये हैं स्पेसिफिकेशन्स वहीं Realme Narzo 80x की बात करें, तो ये फोन सिर्फ कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है. वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. इन दोनों को आप रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं. Advertisementक्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? Realme Narzo 80 Pro में 6.77-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4500 Nits की है. फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलता है. यह भी पढ़ें: Realme का बंपर ऑफर, लेटेस्ट फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट, कई हजार रुपये की होगी बचत वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है. Realme Narzo 80x की बात करें, तो इसमें 6.72-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है. फोन 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसमें भी आपको 6000mAh की बैटरी और 45W की चार्जिंग मिलती है. ये भी देखें
Realme Narzo 80 Pro 5G Realme Narzo 80 Pro 5G Price Realme Narzo 80 Pro 5G Price In India Realme Narzo 80 Pro Price Realme Narzo 80X Realme Narzo 80X 5G Realme Narzo 80X Price Realme Narzo 80X 5G Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Xiaomi 15 Series: आज लॉन्च होंगे शाओमी के दो फ्लैगशिप फोन, चेक करें संभावित कीमत और फीचर्सXiaomi 15 और 15 Ultra भारत में लॉन्च हो रहे हैं। Xiaomi 15 में 50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 5240mAh बैटरी दी जा सकती है। वही Xiaomi 15 Ultra में 50MP क्वाड कैमरा और 6000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जा सकता है। दोनों में 120Hz डिस्प्ले और IP68 रेटिंग है। भारत में कीमत यूरोप के बराबर हो सकती...
Read more »
Vivo T4x 5G की सेल शुरू, 6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा, इतने रुपये है डिस्काउंटVivo T4x 5G Price in India: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 15 हजार रुपये के बजट में Vivo का शानदार फोन उपलब्ध है. इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Vivo T4x 5G की, जो तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. ये फोन 6500mAh की बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Read more »
Samsung Galaxy F16 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी, इतनी है कीमतSamsung Galaxy F16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और SD Card का सपोर्ट मिलेगा. इस हैंडसेट की सेल 13 मार्च को होगी. Samsung के इस हैंडसेट में Dimensity 6300 चिपसेट के साथ 8GB Ram तक मिलेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
6000mAh बैटरी के साथ realme P3 5G स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 16,999 रुपयेrealme P3 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह भारत में आया पहला फोन है, जिसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 5जी प्रोसेसर लगाया गया है। मिनिमम 6 जीबी रैम के साथ यह फोन आता है और 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा ऑफर करता...
Read more »
Vivo X200 Ultra का इंतजार हो सकता है खत्म, इस महीने लॉन्च होने की उम्मीदVivo जल्द ही Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगा जिसे बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 200MP Samsung HP9 प्राइमरी सेंसर और 50MP फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC और 6000mAh बैटरी भी होगी। Vivo X200 की कीमत 65,999 रुपये है और 50MP का शानदार कैमरा मिलता...
Read more »
Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांरियलमी ने बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अपनी नारजो सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G पेश किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही रियलमी के इन दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई...
Read more »
