सैमसंग ने गैलेक्सी एम सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy M56 5G लॉन्च किया है, जो अपने सेगमेंट में सबसे स्लिम होने का दावा करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह दो स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध...
Samsung ने गैलेक्सी एम सीरीज में एक नया स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy M56 5G लॉन्च किया है। दावा है कि अपने सेगमेंट का भारत में सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। Galaxy M56 5G में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन यानी ओआईएस को सपोर्ट करता है। इस फोन में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बॉक्स में चार्जर मिलता है या नहीं, इस पर आगे बात करेंगे। फोन के डिस्प्ले में और बैक साइड, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को दो स्टोरेज मॉडलों में लाया गया है। Samsung Galaxy M56 5G की कीमत Samsung Galaxy M56 5G की कीमत 8GB+128GB मॉडल के लिए 24999 रुपये है। इसके 8GB+256GB मॉडल के दाम 27999 रुपये हैं। दोनों मॉडलों के साथ कंपनी 3 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट लाई है, जिससे फोन के प्राइस कम हो जाते हैं। Samsung Galaxy M56 5G फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस Samsung Galaxy M56 5G में 6.
7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। फोन को दो कलर ऑप्शंस- लाइट ग्रीन और ब्लैक में पेश किया गया है। सैमसंग ने स्नैपड्रैगन या मीडियाटेक पर भरोसा ना करते हुए गैलेक्सी एम56 5जी में एक्सिनॉस 1480 प्रोसेसर लगाया है। उसके साथ 8जीबी रैम जोड़ी गई है। नया फोन सैमसंग के One UI 7 पर चलता है। फोन में गूगल जेमिनी का इंटीग्रेशन भी कंपनी ऑफर कर रही है। Samsung Galaxy M56 5G कैमरा फीचर्सगैलेक्सी एम56 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। इस फोन से 4K 30 FPS वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यह 12 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कंपनी ने बिग पिक्सल टेक्नॉलजी, लो नॉइस मोड समेत तमाम खूबियां ऑफर की हैं। कई एआई टूल का भी सपोर्ट है जैसे- एआई इरेजर आदि। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी बॉक्स में चार्जर देगी या नहीं, अभी कन्फर्म नहीं है।2025 की पहली तिमाही में 30 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन शिप हुए – Samsung बना नंबर 1 ब्रांड!
सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी के प्राइस सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फीचर्स सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी स्पेसिफिकेशंस सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी सेल डेट सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी कैमरा सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी बैटरी लेटेस्ट टेक न्यूज गैजेट न्यूज इन हिंदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy A26 5G भारत में लॉन्च, 5000mAh की है बैटरी; कीमत सिर्फ 24,999 रुपयेसैमसंग ने भारत में बजट सेगमेंट में एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन A-सीरीज का है जिसे Galaxy A26 के नाम से लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह फोन की 24999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया...
Read more »
AI फीचर वाले Samsung Galaxy A26 की सेल शुरू, मिल रही 2000 रुपये की छूटSamsung Galaxy A26 5G को भारत में 5000mAh बैटरी और IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है और इस फोन के साथ यूजर्स को 6 साल के लिए OS अपडेट मिलेगा.
Read more »
Realme Narzo 80 Pro और Narzo 80x लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, इतनी है कीमतRealme Narzo 80 Pro Price in India: रियलमी ने भारत में दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलता है. हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और डिटेल्स.
Read more »
Redmi A5 स्मार्टफोन सिर्फ 6499 रुपये में लॉन्च, 5200mAh बैटरी, 32MP कैमरा, नोट कर लें सेल डेटशाओमी ने भारत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन Redmi A5 लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है। यह फोन 5200mAh बैटरी, 32MP कैमरा और 6.
Read more »
Acer ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलता है 64MP कैमराAcer Super ZX Pro Price in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नए प्लेयर की एंट्री हो गई है. हम बात कर रहे हैं Acer की, जिसने दो नए स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने Acer Super ZX और Super ZX Pro को लॉन्च किया है, जो 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी फीचर्स.
Read more »
Samsung Galaxy M56 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांSamsung Galaxy M56 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में 5000mAh बैटरी के साथ उतारा गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन की सेल अमेजन इंडिया और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 अप्रैल से शुरू...
Read more »
