टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एयरटेल के स्टॉक्स आज खुलने के साथ बुरी तरह से गिर गए. एयरटेल के शेयर आज इंट्राडे ट्रेडिंग में करीब 4.5% टूटकर2001 तक फिसल गया. दरअसल ये गिरावट एक खबर के बाद आई.
Bharti Airtel Share Price : टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एयरटेल के स्टॉक्स आज खुलने के साथ बुरी तरह से गिर गए. एयरटेल के शेयर आज इंट्राडे ट्रेडिंग में करीब 4.
5% टूटकर2001 तक फिसल गया. दरअसल ये गिरावट एक खबर के बाद आई. खबर आई कि एयरटेल बड़ी ब्लॉक डील करने जा रही है. कंपनी अपने 5.1 करोड़ शेयर बेचेगी. इस ब्लॉक डील में Singapore Telecommunications एयरटेल में अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेचेगी. इस डील की कुल वैल्यू 10000 करोड़ आंकी गई है. एयरटेल की ब्लॉक डील ब्लॉक डील के कारण आज शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. भारती एयरटेल के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी दिए एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद लगभग 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस के मालिकाना हक वाली प्रमोटर इकाई पेस्टल लिमिटेड लगभग 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है, जिसे 10,300 करोड़ रुपए में बेचा गया है. डील 2,030 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर हुई है, जो कि कंपनी के शेयर की पिछली बंद कीमत 2,094.90 रुपए की तुलना में 3 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट है. इस ब्लॉक डील के लिए ब्रोकर के तौर पर जेपी मॉर्गन ने काम किया है. इससे पहले भी इस वर्ष मई में सिंगटेल ने भारती एयरटेल में अपनी लगभग 1.2 प्रतिशत प्रत्यक्ष हिस्सेदारी 2 अरब सिंगापुर डॉलर में बेच दी थी. सिंगटेल द्वारा यह कदम उसके परिसंपत्ति पोर्टफोलियो को बेहतर बनाने और शेयरधारकों के रिटर्न को बढ़ाने के लिए एक्टिव कैपिटल मैनेजमेंट के तहत उठाया गया था. बीते कारोबारी दिन भारती एयरटेल का शेयर एनएसई पर 0.87 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2,095 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 3.68 प्रतिशत बढ़ा है. इससे पहले, टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने वित्त वर्ष 26 की सितंबर तिमाही के लिए अपने मजबूत नतीजों की घोषणा की थी. कंपनी का ईबीआईटीडीए बढ़कर 29,500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो कि बीते वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि थी. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52.7 प्रतिशत बढ़कर 6,791 करोड़ रहा, जो कि तिमाही आधार पर 14.2 प्रतिशत की वृद्धि थी। कंपनी का रेवेन्यू 25.7 प्रतिशत चढ़कर 52,145 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो कि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 41,473 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था. आईएएनएस
Airtel Stock Price Why Airtel Share Fall Bharti Airtel Block Deal Airtel Stock Price Airtel Deal भारती एयरटेल एयरटेल शेयर एयरटेल स्टॉक भारती एयरटेल ब्लॉकडील
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
200 रुपये से भी सस्ते हैं ये रिचार्ज, पूरे 28 दिन चलेंगे Jio, Airtel और vi के प्लानJio, Airtel और Vi के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं. इनकी कीमत 200 रुपये से कम है और सभी में 29 दिन की वैलिडिटी मिलती है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
Read more »
क्या 1 दिसंबर से महंगे होने जा रहे रीचार्ज प्लान्स? Jio, Airtel, Vi बढ़ा सकता है 10% तक, जानिए क्योंअगर ऐसा होता है, तो यह 2024 के बाद पहली बड़ी कीमत बढ़ोतरी होगी. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब टेलीकॉम कंपनियां अपने यूज़र्स से प्रति व्यक्ति औसत राजस्व (ARPU) बढ़ाने की रणनीति बना रही हैं. हालांकि, वे इस बढ़ोतरी को सीधे “प्राइस हाइक” के तौर पर घोषित नहीं कर रहीं.
Read more »
Airtel के शेयरों पर आ गई बड़ी खबर, ₹10300 करोड़ में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी ये कंपनी; कल स्टॉक में दिखेगी हलचल!सिंगापुर की सिंगटेल इकाई पेस्टल लिमिटेड, ब्लॉक डील के जरिए भारती एयरटेल के 10,300 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेगी। फ्लोर प्राइस 2,030 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह कदम सिंगटेल की कैपिटल मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। एयरटेल ने पिछली तिमाही में शानदार नतीजे दिए थे, जिसमें मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में अच्छी वृद्धि हुई...
Read more »
Airtel ने किया बड़ा ऐलान! अब दोगुनी होगी 5G इंटरनेट की रफ्तार, क्या इस स्पीड के लिए अब महंगे होंगे प्लान?Airtel Advanced 5G: 5G नेटवर्क की सुपरफास्ट स्पीड देने के लिए अब प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel ने बड़ा दांव खेला है! कंपनी अपने यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड देने के लिए एडवांस्ड 5G सर्विस को देशभर में शुरू करने की तैयारी में है.
Read more »
Airtel: ఎయిర్టెల్ యూజర్ల కోసం అదిరిపోయే రీఛార్జ్ ప్లాన్.. 5జీ స్పీడ్తో అల్టిమేట్ చీపెస్ట్ ప్యాక్..!Airtel: 84 రోజుల వ్యాలిడిటీ రీఛార్జీ ప్లాన్ 3 నెలల పాటు వర్తిస్తుంది. 2 జీబీ హైస్పీడ్ ఇంటర్నెట్ డేటా లభిస్తుంది. ఆన్లైన్ గేమింగ్ కూడా ఉంది. ఎయిర్టెల్ 5జీ నెట్వర్క్ పొందుతారు.
Read more »
3 महीने के सबसे सस्ते रिचार्ज, Jio, Airtel और Vi के ये हैं प्लानJio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियों में कई रिचार्ज प्लान हैं. तीनों ही कंपनियां 3 महीने की वैलिडिटी के साथ कई रिचार्ज प्लान देते हैं.
Read more »
