इस रैकेट में दलालों ने एक सुनियोजित सिस्टम बना रखा था, जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी भेजा जाता था. इसके एवज में ग्राहक से 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की रकम ली जाती थी.
दिल्ली के पहाड़गंज में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहां लड़कियों को ऑर्डर पर होटलों में पहुंचाया जा रहा था. जोमैटो और स्विगी की फूड डिलीवरी की तर्ज पर यह कारोबार संचालित हो रहा था, जिसमें डिलीवरी बॉय स्कूटी पर लड़कियों को होटलों तक पहुंचाकर वापस लाने का काम कर रहा था.
दिल्ली पुलिस ने इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है.पुलिस को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों और मकानों में लड़कियों को जबरन रखकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है. इस आधार पर पुलिस ने चूना मंडी स्थित होटल 'Yes Please', 'God Inn' और एक दो मंजिला इमारत पर छापा मारा. इस ऑपरेशन में 22 लड़कियां बरामद हुईं, जिनमें एक नाबालिग लड़का और एक उज़्बेकिस्तानी लड़की भी शामिल थी.गिरफ्त में आए दलाल, मास्टरमाइंड फरारNGO मनोबल की फाउंडर निर्मला बी वाल्टर ने बताया कि हमने इसकी जानकारी जिला उपायुक्त हर्षवर्धन को दी. उपायुक्त ने बिना वक्त गंवाए आधी रात को महिला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर किरण सेठी के साथ पुलिस टीम तैयार कर NGO की निशानदेही पर छापा मारा. आधी रात अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई में किसी को भगाने का मौका नहीं दिया. पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े कई दलालों को हिरासत में लिया है.पुलिस जांच में पता चला कि इस रैकेट को निज़ाम और रेहान नाम के दो लोग चला रहे थे. ये दोनों अभी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. मकान का एग्रीमेंट भी इन्हीं दोनों के नाम पर बना हुआ था.छापेमारी के दौरान होटल 'Yes Please' से तीन और 'God Inn' से चार लड़कियों को पकड़ा गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि चूना मंडी की एक इमारत के पहले और दूसरे फ्लोर पर 16 लड़कियों को रखा गया था. इन लड़कियों को नेपाल, असम और पश्चिम बंगाल से लाकर इस घिनौने व्यापार में धकेला गया था.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});5 से 10 मिनट में 'ऑर्डर' समाप्त, 700 से 10,000 रुपये तक के रेटइस रैकेट में दलालों ने एक सुनियोजित सिस्टम बना रखा था, जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी भेजा जाता था. इसके एवज में ग्राहक से 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की रकम ली जाती थी. होटल्स और मकानों के बाहर कई डिलीवरी बॉय अपनी स्कूटी और बाइक के साथ तैयार रहते थे. ग्राहक के ऑर्डर करने पर वे लड़की को 10 मिनट में होटल पहुंचाते और फिर वापस बेस पर ले जाते थे.इस छापेमारी में एक नाबालिग लड़का भी बरामद हुआ, जिसे बाजार से सामान लाने के लिए रखा गया था. NGO 'मनोबल' की संस्थापक निर्मला बी. वाल्टर ने बताया, "लड़कियों को इस काम के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता था. उन्हें जबरदस्ती ही नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक मजबूरियों और भावनात्मक कमजोरी का फायदा उठाकर इस धंधे में झोंका जाता था."इस रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद दिल्ली पुलिस अब दलालों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. मास्टरमाइंड निज़ाम और रेहान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Prostitution In Delhi Delhi Sex Racket Sex Racket In Paharganj Delhi Police Raid In Paharganj दिल्ली पुलिस दिल्ली में देह व्यापार पहाड़गंज में सेक्स रैकेट दिल्ली में सेक्स रैकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ के बेहतरीन प्रबंधन से 'सिंहस्थ' के लिए सीखा... विपक्ष के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर CM यादव का पलटवारमोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एमपी सबसे आगे खड़ा है. एमपी में निवेश के लिए बेहतरीन माहौल है, कई ग़ैरज़रूरी नियमों को ख़त्म किया गया है.
Read more »
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को मिली केंद्र की मंजूरी, बिहार के इन 8 जिलों की चांदी! मुजफ्फरपुर, छपरा, बेतिया समेत कई जिलों में बनेंगी नई सड़केंबिहार में 662 किमी नए एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य जारी, 2028 तक राज्य के किसी भी कोने से 3.5 घंटे में पटना पहुंचने की योजना.
Read more »
Post Office Time Deposit Scheme: 5 साल में 2 लाख रुपये बचाएंPost Office Time Deposit Scheme में 7.5% ब्याज मिलता है और टैक्स छूट का लाभ भी होता है। यह स्कीम 1 से 5 साल के लिए निवेश के लिए उपलब्ध है।
Read more »
दिल्ली में 'मोहल्ला बस सेवा' का नाम बदलने का प्रस्ताव, 'नमो बस' या 'अंत्योदय बस' सेवा रखने पर विचारसंभावना है कि 1 अप्रैल से दिल्ली में इस योजना की शुरुआत होगी, जिसमें 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी. इन बसों का उद्देश्य अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी प्रदान करना, सड़क जाम को कम करना और संकरी सड़कों वाले क्षेत्रों में पहुंच को आसान बनाना है.
Read more »
Inspiring Story: 82 वर्ष की उम्र में कारनामा! कभी नहीं देखा होगा ऐसा जुनून, व्हीलचेयर से की 1300 KM की यात्...Inspiring Story: उत्तर प्रदेश में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक प्रयागराज महाकुंभ में 40 दिन पूरे होने के बाद भी अमृत स्नान के लिए लगातार श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है.
Read more »
5 से 10 मिनट में 'ऑर्डर', दिल्ली के पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का डर्टी गेमइस रैकेट में दलालों ने एक सुनियोजित सिस्टम बना रखा था, जहां लड़कियों को 5 से 10 मिनट के लिए भी भेजा जाता था. इसके एवज में ग्राहक से 700 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक की रकम ली जाती थी.
Read more »
