महाकुंभ के बेहतरीन प्रबंधन से 'सिंहस्थ' के लिए सीखा... विपक्ष के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर CM यादव का पलटवार

Kumbh2025 News

महाकुंभ के बेहतरीन प्रबंधन से 'सिंहस्थ' के लिए सीखा... विपक्ष के 'मृत्युकुंभ' वाले बयान पर CM यादव का पलटवार
Mahakumbh ManagementSimhastha 2028Mp Cm Mohan Yadav
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एमपी सबसे आगे खड़ा है. एमपी में निवेश के लिए बेहतरीन माहौल है, कई ग़ैरज़रूरी नियमों को ख़त्म किया गया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को लेकर विपक्षी नेताओं के बयान पर सियासी बहस छिड़ गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एनडीटीवी से बात करते हुए महाकुंभ को 'मृत्युकुंभ' बोलने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है.

महाकुंभ पर इंडिया गठबंधन के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 'सिंहस्थ 2028' के लिए हमने महाकुंभ के बेहतरीन प्रबंधन से काफी कुछ सीखा है.वहीं ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट पर सवाल उठाने के लिए मुख्यमंत्री यादव ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज किया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ के भाई भी निवेश के लिए आ रहे हैं, चाहें तो वे भी निवेश कर लें.सीएम ने कहा कि लाडली बहिन जैसी योजनाएं जारी रहेंगी. बजट में सभी योजनाओं के लिए प्रावधान होगा. उन्होंने कहा कि एमपी की नई औद्योगिक नीति निवेश का रास्ता खोलेगी. प्रदेश में औद्योगिक क्रांति होगी.मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एमपी सबसे आगे खड़ा है. एमपी में निवेश के लिए बेहतरीन माहौल है, कई ग़ैरज़रूरी नियमों को ख़त्म किया गया है. एमपी सबसे तेज़ी से बढ़ते राज्यों में एक है. प्रदेश डबल डिजिट ग्रोथ से बढ़ रहा है.उन्होंने कहा कि निवेश और औद्योगिक विकास पूरे प्रदेश में होगा, ये महज कुछ शहरों या क्षेत्रों तक सीमित नहीं होगा. एमपी में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भी बड़ा निवेश होगा. हमारा फोकस औद्योगिक विकास पर है, हालांकि एमपी कृषि के क्षेत्र में भी अगुवाई करता रहेगा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में निवेश इसलिए करें, क्योंकि यहां मज़बूत इंफ़्रास्ट्रक्चर है और स्किल्ड लोग हैं. एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं हैं. औद्योगिक क्रांति से लाखों रोजगार सृजित होंगे.उन्होंने कहा कि हमारा थ्री डी विजन- औद्योगिक रणनीति चार लाख करोड़ का निवेश, इंफ़्रास्ट्रक्चर पर जोर और स्किल डेवलपमेंट है. हमें जो भी निवेश मिला है, उसे ज़मीन पर भी उतारा गया है.ये भी पढ़ें : ममता, अखिलेश, लालू... महाकुंभ पर मनमौजी बयान, BJP का पलटवार- ये सनातन विरोधी गैंग

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Mahakumbh Management Simhastha 2028 Mp Cm Mohan Yadav Mrityukmbh Statement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शुभमन गिल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, कैसे बनेंगे 'भविष्य' के कप्तान?शुभमन गिल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, कैसे बनेंगे 'भविष्य' के कप्तान?Shubman Gill, Punjab vs Karnataka: शुभमन गिल के नाम रणजी ट्रॉफी में एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उनकी अगुवाई में पंजाब की टीम रणजी कक्रिकेट में महज 55 रनों पर ढेर हो गई है. जो एक पारी में उसका दूसरा सबसे छोटा स्कोर है.
Read more »

'मेरे प्रयासों का नहीं...', 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीतने के बाद बुमराह के बयान ने मचाई सनसनी'मेरे प्रयासों का नहीं...', 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड जीतने के बाद बुमराह के बयान ने मचाई सनसनीJasprit Bumrah 1st Reaction After Winning Huge ICC Honour Award: आईसीसी की तरफ से खास सम्मान हासिल करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. उनका कहना है यह पुरस्कार पाना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है.
Read more »

महाकुंभ में भगदड़ आपबीतीः 'वह महिला भीड़ के नीचे फंसी हुई थी और...'महाकुंभ में भगदड़ आपबीतीः 'वह महिला भीड़ के नीचे फंसी हुई थी और...'गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम से लगभग एक किलोमीटर दूर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैरिकेड्स टूट गए और इसके कारण भीड़ में भगदड़ मच गई.
Read more »

खेसारी लाल यादव का हार्डकोर एक्शन देखने के लिए हो जाइए तैयार, भोजपुरी फिल्म 'डंस' के ट्रेलर के आगे देवा भी लगेगा फीका!खेसारी लाल यादव का हार्डकोर एक्शन देखने के लिए हो जाइए तैयार, भोजपुरी फिल्म 'डंस' के ट्रेलर के आगे देवा भी लगेगा फीका!Duns Trailer: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'डंस' का ट्रेलर निर्माताओं ने शनिवार को जारी कर दिया.
Read more »

महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, 'वार रूम' से नजर रख रहे CM योगी, चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा के इंतजाममहाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान, 'वार रूम' से नजर रख रहे CM योगी, चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा के इंतजाममेला क्षेत्र में पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. वहीं, लखनऊ से आए प्रशासनिक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और आशीष गोयल अपने पिछले अनुभवों को साझा कर मेला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं.
Read more »

'ये सनातन का अपमान...', जानिए लालू यादव के महाकुंभ पर दिए बयान को लेकर क्यों मचा है बवाल'ये सनातन का अपमान...', जानिए लालू यादव के महाकुंभ पर दिए बयान को लेकर क्यों मचा है बवालआरजेडी प्रमुख लालू यादव ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:45:07