T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा.
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगी. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा.
आइए, आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. 1. डेविड मिलर डेविड मिलर का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ 28 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 563 रन बनाए हैं. डेविड मिलर एक शतक और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं. 2. क्विंटन डि कॉक दूसरे नंबर पर क्विंटन डि कॉक हैं. क्विंटन डि कॉक ने टीम इंडिया के खिलाफ खेले 15 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 507 रन बनाए हैं. डेविड मिलर और क्विंटन डि कॉक ही दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. 3. तिलक वर्मा भारत की तरफ से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे हैं. तिलक वर्मा प्रोटियाज टीम के खिलाफ 10 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से अब तक 496 रन बना चुके हैं. तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो शतक भी लगाए हैं. 4. रोहित शर्मा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए T20I मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर काबिज हैं. रोहित शर्मा ने 18 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 429 रन बनाए हैं. टी20 फॉर्मेट से रिटायर हो चुके रोहित शर्मा के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक और 2 अर्धशतक भी दर्ज हैं. 5. सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजी अटैक के सामने कुल 15 मैच खेले हैं और उनके बल्ले से 156 के स्ट्राइक रेट से 406 रन निकले हैं. सूर्या को प्रोटियाज टीम का बॉलिंग अटैक काफी पसंद आता है और वह एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.
India And South Africa Five Batsman With The Most Runs In The T20I Team India South Africa
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए हैं 35 T20I, जानिए किस टीम ने जीते कितने मैच?IND vs SA: भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी. आइए जानते हैं कि भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसे हैं? क्रिकेट | टी -20 वर्ल्ड कप खेल समाचार
Read more »
IND vs SA Super 8: இந்திய அணியின் பிளேயிங் 11.. ஒரே ஒரு மாற்றம்! உள்ளே வரும் முக்கிய வீரர்IND vs SA Super 8: இந்தியாவின் உத்தேச பிளேயிங் 11 இங்கே.
Read more »
IND vs SA: अभिषेक और तिलक के खराब फॉर्म से चिंतित हैं कप्तान सूर्यकुमार? गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी की बातटी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण समाप्त हो चुका है। अब बारी है सुपर-8 दौर की। ग्रुप-1 में मौजूद भारतीय टीम अपने अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है और अब उसकी
Read more »
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में इन 3 प्लेयर्स का बल्ला चलना जरूरी, नहीं तो फंस जाएगी टीम इंडियाIND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहने वाली है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को यह मैच जीतना है, तो 3 बल्लेबाजों को कमाल करना होगा. क्रिकेट | खेल
Read more »
IND vs SA: सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर, अहमदाबाद में होगा मुकाबलाभारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, जिससे कड़ी टक्कर की उम्मीद है। पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है, और पिछली बार भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था।
Read more »
IND Vs SA Super 8 Match: టీమిండియా vs సౌతాఫ్రికా సూపర్-8..సంజూ శాంసన్ వస్తున్నాడా? ప్లేయింగ్-11పై సూర్య క్లారిటీ!India Vs South Africa Super 8 Preview: టీ20 వరల్డ్ కప్ 2026లో అత్యంత ఉత్కంఠభరితమైన పోరుకు సమయం ఆసన్నమైంది. ఆదివారం అహ్మదాబాద్ వేదికగా జరగనున్న భారత్ వర్సెస్ సౌతాఫ్రికా సూపర్-8 మ్యాచ్పై సర్వత్రా ఆసక్తి నెలకొంది.
Read more »
