5 दिसंबर का राशिफल: मेष राशि को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा; कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों की तरक्की के...

Aaj Ka Rashifal News

5 दिसंबर का राशिफल: मेष राशि को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा; कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों की तरक्की के...
Horoscope TodayDaily Zodiac Forecast5 December 2025
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (5 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs, 5 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है और रुका पैसा वापस मिल सकता है। वृष और कन्या राशि वालों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा हो सकता है। मिथुन...

Aaj Ka Rashifal | Daily Rashifal Friday , Daily Zodiac Forecast : Singh Rashi, Kanya , Aries , Taurus , Gemini Cancer Libra , And Other Signs मेष राशि को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा; कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे5 दिसंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है और रुका पैसा वापस मिल सकता है। वृष और कन्या राशि वालों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इनकम के नए सोर्स मिलेंगे। तुला राशि वालों के प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बनेंगे। कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों की तरक्की की संभावना है। मकर राशि के लोगों को पुराने निवेश से फायदा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।कोई रुकी हुई अथवा उधार दी हुई राशि वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मकान या दुकान की मरम्मत संबंधी योजना बनेगी। आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। इस समय आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। आपको आशा से ज्यादा फायदा होने की पूरी उम्मीद है।इस समय स्वभाव में धैर्य तथा नरमी बनाकर रखना अति आवश्यक है। जल्दबाजी की वजह से आपके कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। घर का माहौल भी नकारात्मक हो सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी मुद्दे पर वाद विवाद में न पड़ना ही उचित है।व्यवसायिक मामलों में बाहरी कार्यों की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएँ। फोन और मीडिया जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्य सुचारु रूप से चलता रहेगा। नौकरी में अपने साथियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें। कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है।घर में सुख और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करके इस समय अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें।वृष - पॉजिटिव - अपने काम को रचनात्मक रूप देने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाना बेहतर रहेगा। किसी भी दुविधा की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करें, आपको तुरंत समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। कम मेहनत में अधिक लाभ पाने के अवसर हैं। किस्मत भी आपका भरपूर साथ देगी।आपका गुस्सा तथा जल्दबाजी जैसा स्वभाव आपके लिए ही कुछ परेशानियां खड़ी कर देता है। दूसरों के साथ संबंधों में भी खटास आ सकती है। आत्म चिंतन जरूर करें, इससे आपको सही गलत की समझ आएगी।व्यवसाय में कुछ व्यवधान रहेंगे। किसी को दोष न देकर अपनी कार्यप्रणाली को सुधारें। लापरवाही और तनाव का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। कठिन परिश्रम के अच्छे परिणाम मिलेंगे।घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।मिथुन - पॉजिटिव - सामाजिक क्रियाकलापों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र रहें। सफलता अवश्य मिलेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति भी होगी। आपको इनकम के नए स्रोत मिलेंगे। आशा से ज्यादा फायदा होगा। किस्मत साथ देगी।विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य लें।आपकी लापरवाही व देर से काम करने के कारण कोई जरूरी और महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। विपणन तथा मीडिया से संबंधित कार्यों से दूरी बनाकर रखें। अधिकतर काम घर में रहकर ही संपन्न करें, तो उचित रहेगा। यह निवेश के लिए अच्छा समय है।पारिवारिक वातावरण सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर मिलेंगे।मौसम संबंधी बीमारी जैसे एलर्जी या खाँसी, जुकाम की दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक उपाय उचित समाधान है।आज की ग्रह स्थिति आपको अपने बारे में सोचने और अपने लिए ही काम करने का संकेत दे रही है। कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। धर्म कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कोई खास अथॉरिटी आ सकती है। तरक्की के भी योग हैं।किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय समाधान निकालें। आर्थिक मामलों में बजट का खास ध्यान रखें, अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है।व्यवसाय में आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, वह सकारात्मक साबित होंगी। कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से होते भी जाएँगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर आज कोई खास अधिकार आ सकता है। यह पदोन्नति की ओर इशारा है।वैवाहिक संबंध में एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भावनाएँ रहेंगी। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा।माइग्रेन या सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है। गरिष्ठ तथा तला भुना खानपान लेने से परहेज करें।भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान करने के बजाय व्यावहारिक रहने से उचित सामंजस्य बना रहेगा। निकट संबंधियों के साथ संपत्ति को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार विमर्श होगा, जो कि आपके हित में रहेगा। व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। पार्टनरशिप भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। किसी भी गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। ज्यादा वाद विवाद से समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। अपनी हर गतिविधि को धैर्य और संयम से करना जरूरी है।व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतरीन तरीके से चलती रहेगी। पार्टनरशिप भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कार्यभार बढ़ने की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। मेहनत का दूना फायदा मिलेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है।पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के वजह से अपने करियर के साथ समझौता न करें।नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।अपनी पिछली गलतियों पर विचार करें तथा उसमें सुधार लाने की कोशिश करें। इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। किस्मत का साथ मिलेगा।गुस्से और आवेश की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। ज्यादा सोच विचार करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। अपने निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में दें।आर्थिक मामलों में विचार और चिंतन करने की जरूरत है। व्यवसाय में आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है।घर में सुखद माहौल रहेगा। पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।विपरीत परिस्थितियों में तनाव और उदासी की स्थिति से बचें। ध्यान और योग का सहारा अवश्य लें। कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी अवश्य लगाएँ।सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज निपट सकते हैं। कारोबार में बदलाव संबंधी नीतियां आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेंगी। ऑफिस में प्रमोशन के योग हैं।दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अपने ही काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएँ। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान के प्रति सजग रहें।आपने अपने कारोबार में जो बदलाव संबंधी नीतियां बनाई हैं, उस पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। यह ट्रांसफर का भी संकेत है।पति पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।वृश्चिक - पॉजिटिव - भाग्य और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रही हैं। सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों जगह आपका दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। कोई विशेष कारण बन जाने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। यह उम्मीद से ज्यादा फायदा देगा।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। इनकी वजह से आपका कोई प्रयोजन हल नहीं होगा। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है।व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। हालांकि कार्यभार अधिक बढ़ जाएगा। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां आएंगी, परंतु आपकी कार्यकुशलता से उचित समाधान भी मिलते जाएँगे। यह पदोन्नति का भी संकेत है।पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी मित्र की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें।नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।रुके हुए कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएँगे। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएँगे। परिवार का भी उचित सहयोग मिलेगा। नजदीकी मित्र की सलाह व सहयोग आपके कार्यों को पूर्ण करने में सहायक रहेंगे। राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं।कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपनी गतिविधियों में ही व्यस्त रहें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों मे दखलअंदाजी न करें।राजकीय कार्यों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं। लापरवाही व आलस न करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। नौकरी में अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से करें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं।पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवावर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय व्यर्थ न करें।प्रदूषण की वजह से किसी तरह के संक्रमण की आशंका है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।दिन का अधिकतर समय सामाजिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। आपका धैर्य और संयम आसपास की व्यवस्था को उचित बनाए रखने में मदद करेगा। बच्चों से संबंधित कोई समस्या भी दूर हो सकती है। धार्मिक स्थल पर समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। नौकरी में भरपूर मेहनत की वजह से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी।गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थिति को संभालें। पड़ोसी की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। किसी विश्वसनीय मित्र के साथ विचार विमर्श करने से समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। खरीदारी करते समय अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।व्यावसायिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए निर्णय भी होंगे। ऑनलाइन कार्यों तथा संपर्क सूत्रों के प्रति ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त काम करना पड़ेगा। किए गए निवेश से फायदा होगा।कुछ समय घर परिवार के साथ व्यतीत करने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी।कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार की सुरक्षा संबंधित आपके नियम बेहतरीन रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। निर्माण संबंधी कार्य में विशेष फायदा होने वाला है। बच्चे की खुशखबरी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।किसी गलतफहमी की वजह से आपके अंदर शक अथवा वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आने की आशंका है। संपत्ति आदि से संबंधित बनते कार्यों में कुछ बाधाएँ भी रहेंगी।कारोबार में तरक्की के मौके मिलेंगे। निर्माण संबंधी कार्य में विशेष फायदा होने वाला है। समय अनुसार व्यापार के तौर तरीकों में भी बदलाव लाएँ। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है।जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई दिशा प्रदान करेगा। बच्चे की खुशखबरी संबंधी सुखद सूचना मिल सकती है।मानसिक तनाव की वजह से कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। कुछ समय योग और ध्यान में भी व्यतीत करें।आपके महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरे होते जाएँगे। सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। संपत्ति संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाने से राहत मिलेगी। ऑफिस में आपको कोई विशेष अधिकार मिल सकता है। यह पदोन्नति का भी संकेत है। कम मेहनत में भी ज्यादा लाभ मिलेगा।किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव समझदारी और सूझबूझ द्वारा जल्दी ही दूर हो जाएगा। खर्चों की अधिकता की वजह से भी चिंता रहेगी। यह समय चिंता के बजाय धैर्य और संयम से व्यतीत करें।व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है जिसका असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको कोई विशेष अधिकार मिल सकता है। यह ट्रांसफर का भी योग है।जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें।यूपी में पारा 4°C गिरा, कानपुर सबसे ठंडाहिमाचल के मैदानी इलाकों में घना कोहराछत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड.

..सरगुजा में पारा 6.9°Cबारिश ना होने से परेशान उत्तराखंड के किसानकानपुर में 24 घंटे में 4°C चढ़ा पारा, 11°C पहुंचा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Horoscope Today Daily Zodiac Forecast 5 December 2025 Friday Rashifal Daily Rashifal Kumbh Rashi Singh Kanya Aries Taurus Gemini Cancer Libra Other Signs

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Horoscope Today: অফিসে পদোন্নতি হবে তুলা রাশির, দাম্পত্য জীবন সুখ আসবে বৃষ রাশির...Horoscope Today: অফিসে পদোন্নতি হবে তুলা রাশির, দাম্পত্য জীবন সুখ আসবে বৃষ রাশির...Daily Horoscope for all Sun Signs Aries Taurus Gemini Cancer Leo Virgo Libra Scorpio Sagittarius Capricorn Aquarius Pisces Rashifal
Read more »

Horoscope Today: জালিয়াতি এড়াতে সতর্ক থাকবেন কন্যা, সময় উন্নতির দিকে যাচ্ছে ধনুর...Horoscope Today: জালিয়াতি এড়াতে সতর্ক থাকবেন কন্যা, সময় উন্নতির দিকে যাচ্ছে ধনুর...Ajker Rashifal, 21 December 2024, Horoscope Today: Daily Horoscope for all Sun Signs- Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces Rashifal - কেমন কাটবে আজকের দিন?
Read more »

Today's Horoscope 09th January 2025Today's Horoscope 09th January 2025Today's daily horoscope, predictions for all 12 zodiac signs (Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces)
Read more »

मकर से मीन Aaj Ka Rashifal 23 जून 2025: इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफलमकर से मीन Aaj Ka Rashifal 23 जून 2025: इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा सोमवार का दिन, पढ़ें राशिफलAaj Ka Rashifal, Capricorn daily horoscope, Aquarius daily horoscope, Pisces daily horoscope, makar rashifal, kumbh rashifal, meen rashifal, Horoscope 2025, aaj ka makar rashifal in hindi, aaj ka kumbh rashifal in hindi, aaj ka meen rashifal in hindi, Pisces horoscope today in hindi, 23 June 2025 meen rashifal, 23 June makar rashifal, 23 June...
Read more »

1 दिसंबर का राशिफल: मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और सिंह राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी1 दिसंबर का राशिफल: मिथुन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी और सिंह राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगीAaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (1 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs, 1 दिसंबर, सोमवार को मेष राशि वालों प्रॉपर्टी के बिजनेस में बेहतरीन डील होने की संभावना है। महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट भी बनेंगे। वृष राशि के लोगों को मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे।...
Read more »

Horoscope Today: স্থিরতা বজায় রাখবেন তুলা, নেগেটিভ চিন্তা এড়িয়ে চলাই ভালো কুম্ভের...Horoscope Today: স্থিরতা বজায় রাখবেন তুলা, নেগেটিভ চিন্তা এড়িয়ে চলাই ভালো কুম্ভের...Horoscope 2025 ajker rashifal December 02 Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisces
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:47