5 दिन पहले मिली थी पोस्टिंग...राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने वाले SP खारकोंगोर सोनम पर क्या बोले?

Sonam Raghuwanshi Latest News News

5 दिन पहले मिली थी पोस्टिंग...राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने वाले SP खारकोंगोर सोनम पर क्या बोले?
Raja Raghuvanshi Case New Updateसोनम रघुवंशी खबरSonam Raghuwanshi Latest News Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Sonam Raghuwanshi News: मेघालय पुलिस ने लंबी कवायद के बाद चर्चा में बने इंदौर के हनीमून कपल के लापता होने के मामले को सुलझा लिया है। सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी तस्दीक हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मेघालय पुलिस के भी खूब तारीफ हो रही...

शिलांग/इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच जारी है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अरेस्ट किए जाने के बाद मेघालय पुलिस ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। इसके साथ मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में सुपारी किलर्स के तौर शामिल सोनम के प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और दो अन्य साथियों आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान की 7 दिन की रिमांड हासिल की है। हनीमून पर घूमने गए कपल के लापता होने के बाद इस मामले के मर्डर बदलने और फिर इसको सुलझाने को लेकर मेघालय पुलिस की खूब तारीफ हो रही है। मेघालय पुलिस के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के अलावा बाकी तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी लेकिन इस सब के बीच इस मामले में मेघालय के पुलिस अफसर हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर की खूब तारीफ हो रही है। इंदौर का कपल मेघालय मई में पूर्वी खासी जिले में लापता हुआ था। Sonam Raghuvanshi Arrested: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, पत्नी सोनम गाजीपुर से गिरफ्तारइंदौर राजा रघुवंशी केस में कब क्या हुआ? 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी ने शादी की। 20 मई को हनीमून मनाने गुवाहाटी होते हुए शिलांग पहुंचे। 23 मई को दंपत्ति की परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव मिला, पहचान की गई। 8 जून की रात में सोनम रघुवंशी गाजीपुर में सरेडर किया। 8 जून की रात को ही इंदौर पुलिस ने प्रेमी समेत तीन पकड़ा। सोनम ने सुपारी देकर कराई राजा रघुवंशी की हत्या!.

..मुस्कान जैसी खतरनाक बेवफा निकली, ऐसी सोच का साइंस क्या है?मेघालय सरकार ने बनाई थी SIT पूरे देश में चर्चा का विषय बने इस मामले की जांच के मेघालय सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। इस एसआईटी की कमान मेघालय पुलिस के अधिकारी हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर को सौंपी गई थी। वर्तमान में एसपी सिटी ईस्ट खासी हिल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। सोनम को आठ जून को जब गाजीपुर में पकड़ा गया तो उससे पहले मेघालय पुलिस की टीम इंदौर में मौजूद थीं। मेघालय पुलिस की काम की वहां के सीएम कोनराड संगमा में तारीफ की है। इस मामले को सुलझाने पर कांग्रेस ने भी पुलिस की पीठ थपथपाई है। सोनम रघुवंशी को लेकर पटना क्यों निकली मेघालय पुलिस? 72 घंटों की ट्रांजिट रिमांड के बाद फ्लाइट वाला प्लान5 मई को ही संभाली थी कमान रोचक तथ्य यह है कि जनवरी, 2015 में मेघालय पुलिस सेवा के लिए शामिल हुए हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर का पिछले महीने की शुरुआत में तबादला हुआ था। वह 5 मई को एसपी सिटी ईस्ट खासी हिल्स नियुक्त किए गए थे। उनके जिले का चार्ज लेने के कुछ दिन बाद ही इंदौर का हनीमून कपल गायब हो गया था। इससे पहले शिलांग में एससीआरबी में बतौर एसपी तैनात थे। गाजीपुर में सोनम रघुवंशी को अरेस्ट किए जाने के बाद खारकोंगोर ने कहा कि 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 इंदौर से और 1 लतीफपुर, उत्तर प्रदेश से। सोनम रघुवंशी ने स्वेच्छा से गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण किया। मेघालय पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा होने की उम्मीद है कि सोनम रघुवंशी के इशारे पर सुपारी किलर्स कब और कैसे शिलांग पहुंचे और फिर उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की। उम्मीद की जा रही है कि मेघालय पुलिस की पूछताछ और जांच में इस मामले की कड़ियां जुड़ेंगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Raja Raghuvanshi Case New Update सोनम रघुवंशी खबर Sonam Raghuwanshi Latest News Hindi Sonam Raghuwanshi Raja Raghuvanshi Latest Update Sonam Raghuwanshi Video Sonam Raghuwanshi News LIVE Upd Sonam Raghuwanshi News LIVE Update मेघालय पुलिस न्यूज Meghalaya Police News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सोनम रघुवंशी ही निकली बेवफा? हनीमून पर भाड़े के बदमाशों से कराई पति राजा की हत्या, मेघालय CM-DGP ने बताई पूरी सच्चाईसोनम रघुवंशी ही निकली बेवफा? हनीमून पर भाड़े के बदमाशों से कराई पति राजा की हत्या, मेघालय CM-DGP ने बताई पूरी सच्चाईइंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा और सोनम रघुवंशी के मेघालय हनीमून मर्डर केस ने एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है.
Read more »

सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमसास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »

राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- 'सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश'राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- 'सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश'राजा रघुवंशी मर्डर केस : लव एंगल आया सामने, मेघालय पुलिस का दावा- 'सोनम ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश'
Read more »

Raja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ही नहीं तीन और लोग थे साथ...', गाइड ने पुलिस को दिए कई सुराग; कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिसRaja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ही नहीं तीन और लोग थे साथ...', गाइड ने पुलिस को दिए कई सुराग; कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिसइंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है जिससे मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है। टूरिस्ट गाइड के बयान से पुलिस को मदद मिली जिसने राजा को आखिरी बार जिंदा देखा था।सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश...
Read more »

DNA: राजा रघुवंशी की हत्या पर पत्नी सोनम का अनसुना राज, पति को मारने के लिए... शिलॉन्ग ही क्यों चुना?DNA: राजा रघुवंशी की हत्या पर पत्नी सोनम का अनसुना राज, पति को मारने के लिए... शिलॉन्ग ही क्यों चुना?Sonam Raghuvanshi Update: राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री दिखने में सिंपल है, लेकिन है नहीं. जिसके अहम किरदार सोनम, राजा रघुवंशी और राज कुशवाहा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:54:44