बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। इसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावाalert regarding rain in 15 districts of bihar; bhaskar latest...
10 जिलों में यलो अलर्ट; भागलपुर में आकाशीय बिजली से 1 की मौत, पटना में चढ़ा पाराबिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। उत्तरी बिहार के जिलों में मानसून का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। रक्सौल, बक्सर में सुबह तेज बारिश हुई। पटना, औरंगाबाद में हल्के बादल छाए हैं।मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में यलो अलर्ट है। इसके अलावा राज्य के शेष हिस्सों में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन दिन के समय उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। पटना लगातार 4 दिन बारिश के बाद रविवार को तेज धूप निकली। दोपहर के बाद से बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे पटना का तापमान 2.
6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। भागलपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सीवान के गोपालपुर में रविवार रात नहर का बांध टूट गया।रक्सौल में सोमवार सुबह तेज बारिश हुई।नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार में भी दिख रहा है। पानी छोड़े जाने के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके कारण जिले के कटरा पीपा पुल पर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। अगर ऐसी ही हालत रही तो 20 से ज्यादा गांव के लोगों का कटरा प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट जाएगा। जिसके बाद लोगों को कटरा पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। या फिर आने-जाने के लिए नाव ही एक विकल्प बचेगा। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए आसपास के इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। 2 लाख की आबादी प्रभावित हो सकती है।नेपाल में हो रही बारिश के बाद सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वहीं, झारखंड में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों में दिखने लगा है। जहानाबाद और नालंदा में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने 6 स्थानों पर तटबंध और बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं।उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा 132.2 मिलीमीटर बारिश शिवहर जिले में रिकॉर्ड की गई, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। वहीं, भागलपुर में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, अररिया में 78 मिमी, नालंदा में 72.2 मिमी, किशनगंज और कटिहार में 58.2 मिमी और बक्सर में 45.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया, 'अभी 3 से 4 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मानसून पूरे बिहार में सक्रिय है। जहां भी लो प्रेशर का क्षेत्र बनेगा, वहां बारिश हाेगी। पिछले 4 दिनों से उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार में लगातार बारिश हो रही है।यूपी के 20 जिलों भारी बारिश का अलर्टयूपी में 150 से अधिक सुनहरे मेंढक टर्राए...मगरमच्छ ने दौड़ायाजयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनीमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की पिपरिया में इमरजेंसी लैंडिंगराजस्थान इवनिंग बुलेटिन
Regarding Rain 15 Districts Bihar Bhaskar Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5 दिन में 2,840 मिमी वर्षा: ये सामान्य से 6 गुना अधिक, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत;आज भी भारी बार...Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Hail Storm Alert Raipur Durg Bilaspur Bastar Surguja अंबिकापुर में बाढ़ जैसे हालात, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत; आज भी भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »
उत्तर बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: 26 में बारिश का यलो अलर्ट; बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने ...orange color in 12 districts of bihar; bhaskar weather latest news
Read more »
बिहार में आकाशीय बिजली से 14 की मौत, 12 घायल: आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 24 घंटे में मानसून ...alert regarding rain in 38 districts of bihar; bhaskar latest news
Read more »
आज 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: बेगूसराय में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत; जहानाबाद-नालंदा में टूटे ब...मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी मौसम चेतावनी के अनुसार बिहार के कई जिलों में आगामी 24 घंटे में मौसम अस्थिर बना रहेगा। कई जिलों में तेज़ हवाएं चलने, वज्रपात होने और भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। चेतावनी जारी की गई जिलों में
Read more »
