orange color in 12 districts of bihar; bhaskar weather latest news
26 में बारिश का यलो अलर्ट; बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग की मौतभीषण गर्मी के बीच आज यानी सोमवार को बिहार के पूर्वी और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, पटना समेत दक्षिण बिहार में देर शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 17 से 20 जून के बीच मानसून की एंट्री हो सकती हैं। 25 जून तक पूरे बिहार में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।प्रदेश में तेज पुरवा हवा चल रही है। इससे नमी 60 प्रतिशत तक रही। नमी के कारण उमस भरी गर्मी अधिक महसूस हो रही है। हालांकि हवा चलने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पटना के अधिकतम तापमान 2.
8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, बिहार के उत्तर-पूर्वी इलाकों में रविवार से बारिश से शुरू हो गई है। इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। किशनगंज में झमाझम बारिश गई। इससे अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।जबकि, 41.8 डिग्री के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा।बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग की मौत बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने की एक नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम डेरा गांव निवासी रामशंकर यादव के बेटे आकाश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 'आकाश गांव के बाहर बधार में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई।आगे क्या.... 12 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत दक्षिण बिहार में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 16 जून से उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून की पहली बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 17 से 20 जून 2025 के बीच पूरे राज्य में अच्छी बारिश, वज्रपात की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना है। जैसे ही मानसून आएगा, हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी और तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मानसून के साथ आने वाली हवाएं न केवल मौसम को ठंडा करेंगी, बल्कि खेती-किसानी के लिए भी यह मौसम बेहद अहम माना जा रहा है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अपनी तैयारियां करें। मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया, 'बिहार में मानसून 8 से 15 सितम्बर तक रहेगा। पिछले साल 27, 28 सितंबर को अधिक बारिश हुई थी, इसलिए ऐसा कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है।' 'मानसून के देर से आने से ठंड पर ज्यादा असर नहीं होगा। पिछले साल भी ठंड नवंबर के आखिर से जनवरी तक रही थी। सर्दी कितनी पड़ेगी, यह पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करता है।'हरियाणा में 4 दिन लगातार बारिशरांची सहित 6 जिलों में आज भारी से भारी बारिशलुढ़क गया तापमान-आज से 21 जून तक आंधी-बारिश का अलर्टहरियाणा के 9 जिलों में बारिशएमपी में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिशरात में बारिश से सागर में न्यूनतम पारा 6॰ लुढ़का
12 Districts Of Bihar Bhaskar Weather Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्री-मानसून का असर, तमिलनाडु के कई जिलों में 22 मई तक भारी बारिश का पूर्वानुमानप्री-मानसून का असर, तमिलनाडु के कई जिलों में 22 मई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान
Read more »
तमिलनाडु में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारीतमिलनाडु में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी
Read more »
5 दिन में 2,840 मिमी वर्षा: ये सामान्य से 6 गुना अधिक, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत;आज भी भारी बार...Chhattisgarh Weather Update| Heavy Rain Hail Storm Alert Raipur Durg Bilaspur Bastar Surguja अंबिकापुर में बाढ़ जैसे हालात, कोरबा में बिजली गिरने से छात्र की मौत; आज भी भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
MP Weather Update: नौतपा तपने की जगह हो रहा ठंडा, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें एमपी के मौसम का ताजा अपडेटनौतपा के बीच में मौसम के बदलते मिजाज देखे जा रहे हैं। एमपी में कई जिलों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।
Read more »
सावधान! बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आगBihar Weather Today: सावधान! आंधी-तूफान....बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में आसमान से बरस रही आग
Read more »
आगरा में झमाझम बारिश, 62 जिलों में भी अलर्ट: यूपी में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री; वाराणसी देश मे...यूपी में भीषण गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 62 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी है।
Read more »
