5 खिलाड़ी जो इंडिया ए टीम में जगह बनाने के हकदार थे, चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया!

India A Squad News

5 खिलाड़ी जो इंडिया ए टीम में जगह बनाने के हकदार थे, चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया!
India A Vs England LionsShams MulaniBabar Indrajit
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए को दो फर्स्ट क्लास मैच खेलने हैं। इसके लिए अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में चयनकर्ताओं ने इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है।

भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड जाना है। वहां दोनों टीमों के बीच 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। उस सीरीज से पहले इंडिया ए का इंग्लैंड दौरा होगा। 30 मई से इस दौरे की शुरुआत होगी। वहां इंडिया ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी। इसके लिए अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में टीम का ऐलान हो गया है। हम आपको 5 खिलाड़ी के बारे में बताते हैं, जो इस टीम में जगह बनाने के हकदार थे लेकिन मौका नहीं मिला।बाबा इंद्रजीत 30 साल के बाबा इंद्रजीत घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में एक हैं। 83 मैच में बाबा के नाम 51.

84 की औसत से 5599 रन हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 29 फिफ्टी निकली है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह इंडिया ए टीम में थे लेकिन इस बार जगह नहीं मिली। शम्स मुलानी शम्स मुलानी घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में एक हैं। 28 साल के मुलानी के नाम 50 फर्स्ट क्लास मैच में 32 की औसत से 2165 रन हैं। वह एक शतक और 19 फिफ्टी लगा चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 234 बल्लेबाजों को आउट किया है। 7 बार उनके नाम मैच में 10 विकेट हैं।आकिब नबी जम्मू कश्मीर के लंबे कद के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में विकेटों की बौछार कर दी थी। पिछले सीजन वह सबसे ज्यादा शिकार करने वाले पेसर थे। 8 मैचों में उन्होंने 44 विकेट लिए। 6 बार पारी में 5 शिकार करने के बाद भी इंडिया ए की टीम में जगह नहीं मिल पाई। शुभम शर्मा मध्य प्रदेश के बल्लेबाज शुभम शर्मा के क्या ही कहने। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बरसा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी की 12 पारियों में 104.77 की औसत से 943 रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम करीब 43 की औसत से 4145 रन हैं। फिर भी चयनकर्ताओं ने इंडिया ए टीम में जगह नहीं दी। यश राठौर 25 साल का यश राठौर आज ही अपना जन्मदिन मना रेह हैं। विदर्भ के लिए उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है। रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 960 रन बनाकर उन्होंने विदर्भ को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। मध्यक्रम में खेलते हुए उनके नाम 5 शतक थे लेकिन फिर भी मौका नहीं मिला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India A Vs England Lions Shams Mulani Babar Indrajit इंडिया ए इंग्लैंड दौरा टीम इंडिया ए क्रिकेट टीम शुभम शर्मा क्रिकेटर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LSG vs RR: सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा आईपीएल में इतिहास, पूरी दुनिया को दिखा दिया ट्रेलरLSG vs RR: सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा आईपीएल में इतिहास, पूरी दुनिया को दिखा दिया ट्रेलरVaibhav Suryavanshi creates history: यशस्वी के साथ मैदान पर कदम रखते ही वैभव ने वह कारनामा कर दिया, जो 17 साल के इतिहास में पहले कोई नहीं कर सका
Read more »

5 खिलाड़ी जो थे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हकदार, लेकिन BCCI ने उनसे मुंह मोड़ लिया5 खिलाड़ी जो थे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हकदार, लेकिन BCCI ने उनसे मुंह मोड़ लियाबीसीसीआई ने 21 अप्रैल को 2024-25 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इसमें कुल 34 खिलाड़ी शामिल है। हम आपको उन पांच प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हकदार थे। लेकिन बीसीसआई ने उन्हें सिलेक्ट नहीं...
Read more »

Sourav Ganguly: पहलगाम में आंतकी हमले को देख 'दादा' का उबल रहा है खून, पाकिस्तान से नहीं रखना चाहते हैं रिश्ता!Sourav Ganguly: पहलगाम में आंतकी हमले को देख 'दादा' का उबल रहा है खून, पाकिस्तान से नहीं रखना चाहते हैं रिश्ता!Sourav Ganguly Big Comment On Relations With Pakistan: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है.
Read more »

वहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालवहां किसी को फील्डिंग करते हुए देखा है... अपने ही खिलाड़ी पर भड़क उठे एमएस धोनी, लाइव मैच में बवालआईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने सीएसके को 2 रन से हरा दिया। इस मैच में एमएस धोनी अपनी ही टीम के खिलाड़ी खलील अहमद पर बुरी तरह भड़क उठे।
Read more »

आईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावआईपीएल के बीच में एंट्री, फिर बिना खेले हो गया बाहर... काव्या मारन की टीम में फिर बदलावIPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। हैदराबाद की टीम में स्मरन रविचंद्रन की जगह एक नए खिलाड़ी को एंट्री दी गई है।
Read more »

डीसी कभी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम लगती थी, लेकिन अब खतरे में : चावलाडीसी कभी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम लगती थी, लेकिन अब खतरे में : चावलाडीसी कभी प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम लगती थी, लेकिन अब खतरे में : चावला
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:34:00