Mark Zuckerberg Income in One Year: इस साल कमाई के मामले में मार्क जकरबर्ग ने दुनिया के बड़े से बड़े अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक उन्होंने इस साल जितनी कमाई की है, उतनी कमाई अंबानी और अडानी ने मिलकर भी नहीं की। दुनिया के शीर्ष दो अमीर भी मिलकर इतनी कमाई नहीं कर पाए। जानें, मार्क ने इस साल कितनी कमाई...
नई दिल्ली: मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने इस साल जबरदस्त कमाई की है। कमाई के मामले में इन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों को भी पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं, इस साल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी ने मिलाकर भी मार्क के बराबर कमाई नहीं की है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मार्क ने इस साल करीब 50 अरब डॉलर की कमाई की है। वहीं इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में दूसरा नंबर एनविडिया कंपनी के प्रेसिडेंट जेसन हुआंग का है। जेसन ने इस साल 46.
4 अरब डॉलर की कमाई की। मार्क दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।अनिल अंबानी देंगे बड़े भाई मुकेश अंबानी को टक्कर! इलेक्ट्रिक कार और बैटरी के कारोबार में करेंगे एंट्रीअंबानी-अडानी रह गए पीछेइस साल मार्क ने जितनी कमाई की है, उतनी कमाई अंबानी और अडानी ने मिलकर भी नहीं की। अंबानी ने इस साल 14.2 अरब डॉलर की कमाई की। वहीं अडानी की इस साल की कमाई 15.3 अरब डॉलर रही। दोनों ने इस साल कुल 29.5 अरब डॉलर की कमाई की। यह मार्क की इस साल की कमाई से करीब 20 अरब डॉलर कम है। दुनिया के दो टॉप अमीर भी कहीं नहींइस साल कमाई के मामले में मार्क के आगे दुनिया के दो टॉप अमीरों की कमाई भी कुछ नहीं है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं, अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। इस साल एलन ने 7.73 अरब डॉलर और जेफ ने 17.9 अरब डॉलर की कमाई की। दोनों की कुल कमाई 25.63 अरब डॉलर रही। यह इस साल मार्क की कमाई से काफी कम है। अंबानी-अडानी को हुआ नुकसानपिछले 24 घंटे में दुनिया के अमीरों की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट आई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.14 अरब डॉलर और अडानी की संपत्ति में 1.57 अरब डॉलर की कमी आई है। यह कमी शेयर मार्केट में गिरावट के कारण आई। शुक्रवार को शेयर मार्केट में एक हजार से ज्यादा अंकों की गिरावट आई थी। इससे अंबानी और अडानी की कंपनियों के शेयर भी गिर गए थे। इसके चलते दोनों की संपत्ति में कमी देखी गई।अंबानी 11वें तो अडानी 13वें नंबर परभारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। अंबानी की नेटवर्थ 111 अरब डॉलर है। वहीं इस लिस्ट में अडानी 13वें स्थान पर हैं। अडानी की नेटवर्थ 99.6 अरब डॉलर है। 237 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। जेफ बेजोस दूसरे, बर्नार्ड आरनॉल्ट तीसरे स्थान पर, मार्क जकरबर्ग चौथे स्थान पर और बिल गेट्स पांचवें स्थान पर हैं।
Mukesh Ambani Gautam Adani Bloomberg Billionaires Index ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स गौतम अडानी मुकेश अंबानी मार्क जकरबर्ग दुनिया का सबसे अमीर आदमी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
नीता अंबानी की अमीरी को और बढ़ाएगा रिलायंस का यह कदम, इतने करोड़ की होगी कमाईरिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रमोटर नीता अंबानी को वित्त वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ डिविडेंड मिलेगा। इस साल कंपनी ने 100 फीसदी डिविडेंड की घोषणा की है। नीता अंबानी की आय पिछले साल के मुकाबले 80 लाख रुपये बढ़ेगी। उनके पास कंपनी के 80,52,021 शेयर हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में उन्हें 7.
Read more »
5 दिन में 47000 करोड़ की कमाई...इस कंपनी ने अंबानी और अडानी को भी छोड़ा पीछे, जानें कौन है इसका मालिक47000 Crore in 5 Days: माना जाता है कि कमाई के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे है। लेकिन कई मामलों में यह कंपनी पीछे भी रह जाती है। पिछले हफ्ते 5 दिनों में एक कंपनी ने अंबानी और अडानी की कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया। इस कंपनी ने 5 दिनों में 47000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर...
Read more »
मोदी कैबिनेट ने 3,300 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर इकाई को दी मंजूरीमोदी कैबिनेट ने 3,300 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर इकाई को दी मंजूरी
Read more »
कैबिनेट ने किसानों के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की सात योजनाओं को दी मंजूरीकैबिनेट ने किसानों के लिए लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की सात योजनाओं को दी मंजूरी
Read more »
