47000 Crore in 5 Days: माना जाता है कि कमाई के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे है। लेकिन कई मामलों में यह कंपनी पीछे भी रह जाती है। पिछले हफ्ते 5 दिनों में एक कंपनी ने अंबानी और अडानी की कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया। इस कंपनी ने 5 दिनों में 47000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर...
नई दिल्ली: जब भी देश में बड़ी कंपनियों का जिक्र होता है, मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कंपनियों का नाम सामने आता है। माना जाता है कि इन दोनों बिजनेसमैन की कंपनियां सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। लेकिन हर समय ऐसा सही हो, यह जरूरी नहीं। पिछले हफ्ते एक कंपनी ने इतनी कमाई कर डाली कि उसने मुकेश अंबानी की रिलायंस और अडानी की कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया। इस कंपनी ने 5 दिनों में 47000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस कंपनी के शेयरों में पिछले हफ्ते काफी तेजी देखी गई थी। जिस कंपनी ने पिछले हफ्ते 5 दिनों में 47000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, उसका नाम भारती एयरटेल है। पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई में सुनील भारती मित्तल की इस कंपनी ने 47194.
86 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इन 5 दिनों में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 13396.42 करोड़ रुपये की कमाई की। एयरटेल आखिर क्यों बंद करने जा रही है यह वेंचर, कर्मचारियों का क्या होगा? यह है शेयर की स्थितिभारती एयरटेल के शेयर में पिछले हफ्ते 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। शुक्रवार को यह 1584 रुपये पर बंद हुआ था। शेयरों में आई तेजी के कारण ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़ गया और इसने इन 5 दिनों से सबसे ज्यादा कमाई कर ली। बात अगर आज यानी सोमवार की करें तो कंपनी के शेयर तेजी के साथ खुले, लेकिन बाद में इनमें गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को यह 1605 रुपये पर खुले थे। अभी तक इसमें 0.60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है और यह 1578 रुपये पर कारोबार कर रहा है।क्या करती है कंपनी?भारती एयरटेल टेलिकम्युनिकेश कंपनी है। यह देश-दुनिया में मोबाइल सर्विस, ब्रांडबैंड सर्विस, डीटीएच सर्विस आदि मुहैया कराती है। इसके अतिरिक्त यह डिजिटल टीवी सर्विस में भी एक्टिव है। कंपनी के देशभर में कई आउटलेट हैं। बता दें कि सुनील भारती मित्तल की कंपनी भारती एंटरप्राइजेज ने हाल ही में ब्रिटेन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी बीटी ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। बीटी ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी है।कितनी है सुनील मित्तल की नेटवर्थ?ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में सुनील भारती मित्तल दुनिया के 79वें सबसे अमीर शख्स हैं। इंडेक्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 24.7 बिलियन डॉलर है। वहीं सबसे अमीर भारतीयों की बात करें तो इनका नंबर 8वां है। देश के सबसे अमीर इंसानों में पहला स्थान मुकेश अंबानी और दूसरा गौतम अडानी का है।
Sunil Bharti Mittal Sunil Bharti Mittal News Mukesh Ambani भारती एयरटेल भारती एयरटेल शेयर प्राइस सुनील भारती मित्तल शेयर मार्केट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Stree 2: दो दिन में सौ करोड़ तक पहुंचने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म बनी स्त्री 2, बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
Stree 2 Box Office: स्त्री 2 का अनोखा रिकॉर्ड, दो दिन में 118 करोड़ कमाने वाली पहली 'स्त्री' प्रधान फिल्म'स्त्री 2' ने दो दिनों में भारत में बॉक्स ऑफिस पर 118 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
Read more »
अनिल अंबानी के बिजनेस में रिलायंस के साथ 'जय' की एंट्री, कौन है यह शख्स जिसके नाम पर शुरू की नई कंपनीAnil Ambani New Company: मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी ने एक नई कंपनी शुरू की है। यह कंपनी काम से ज्यादा नाम को लेकर चर्चा में है। कंपनी के नाम में अनिल अंबानी ने रिलायंस के साथ 'जय' नाम भी जुड़वाया है। कुछ समय पहले मुकेश अंबानी ने भी एक नई कंपनी शुरू की थी। जानें, कौन है...
Read more »
गौतम अडानी ने बेचे ₹4,251 करोड़ के शेयर, इस कंपनी ने की ₹1,679 करोड़ की खरीदारीअडानी ग्रुप की कंपनियों में प्रमोटर परिवार अपनी शेयरहोल्डिंग को रिबैलेंस कर रहा है। उसने अगले नौ महीने के दौरान 30,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचने की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी बिक्री से हो गई।
Read more »
रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली पाइप, फिर गला घोंटकर हत्या... फरीदाबाद में महिला से दरिंदगी के दोषी को फांसीहरियाणा के फरीदाबाद जिले में कोर्ट ने रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दरिंदे को जुर्माना भी लगाया है।
Read more »
24 घंटे में दुनिया के टॉप 2 अमीरों पर जमकर बरसा पैसा, अंबानी और अडानी दूर-दूर तक नहीं, जानें कितनी की कमाईTop Billionaires Net Worth: दुनिया के टॉप-2 अमीरों ने 24 घंटे में जमकर कमाई की है। इन्होंने कमाई के मामले में टॉप-10 में शामिल बाकी के 8 अमीरों को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों की कमाई में बढ़ोतरी इनकी कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी के कारण हुई है। वहीं मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की 24 घंटे की में कमाई में गिरावट आई...
Read more »
