जगजीत सिंह डल्लेवाल के 42 दिन अनशन के दौरान सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की अपील की, पर डल्लेवाल ने अनशन जारी रखने की ठान ली।
42 दिन अनशन को पूरे खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को सोमवार को 42 दिन पूरे हो गए। डल्लेवाल की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है और इसी बीच किसान नेता से सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई हाई पावर कमेटी ने सेवानिवृत्त जज नायब सिंह की अगुवाई में मुलाकात की। कमेटी की ओर से डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की अपील की गई। 'किसानी पहले है मेरी सेहत बाद में' पूर्व जज नायब सिंह ने डल्लेवाल से कहा कि आपकी सेहत व जिंदगी की जरूरत है, इसलिए बेशक अपना अनशन समाप्त न करें, लेकिन मेडिकल
ट्रीटमेंट ले लें। जवाब में डल्लेवाल ने कहा कि किसानी पहले है और उनकी सेहत बाद में है। डल्लेवाल ने एक बार फिर से मेडिकल ट्रीटमेंट लेने की अपील को ठुकरा दिया। कमेटी में खेतीबाड़ी माहिर देविंदर शर्मा, अर्थशास्त्री रणजीत घुम्मन, पंजाब फार्मर्स कमीशन के चेयरपर्सन सुखपाल सिंह, पूर्व डीजीपी बीएस संधू एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। केंद्र को आदेश दे सुप्रीम कोर्ट डल्लेवाल ने मुलाकात के दौरान कमेटी सदस्यों से कहा कि उनकी ज़िंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण उन किसानों की जिंदगियां थीं, जिन्होंने सरकारों की गलत नीतियों के कारण आत्महत्या कर ली। डल्लेवाल ने पूर्व जज नायब सिंह से अपील की कि केंद्रीय कृषि मंत्री कह रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वो मानेंगे तो ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट की ओर से केंद्र को आदेश देकर एमएपी गारंटी कानून बनाया जाए, ताकि किसानों की आत्महत्या बंद हो सके। डल्लेवाल जब भी बुलाएंगे, कमेटी के सदस्य आएंगे मीडिया से बात करते पूर्व जज नायब सिंह ने कहा कि उनकी वाहेगुरू से यही अरदास है कि डल्लेवाल सेहतमंद रहें। कमेटी की तरफ से डल्लेवाल को अपील की गई है कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट ले लें। किसानों से बात करके उनके मसले हल करने की कमेटी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। डल्लेवाल को वादा किया गया है कि वह जब भी बुलाएंगे, कमेटी के सदस्य आएंगे। आज जो भी बातचीत हुई है, इसकी रिपोर्ट कमेटी को सौंपी जाएगी
KISAN UNASHAN SUPREME COURT MEDICAL TREATMENT
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुप्रिम कोर्ट ने पंजाब सरकार को किसान नेता के अनशन पर चेतायासुप्रीम कोर्ट ने खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर पंजाब सरकार को चेताया है।
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता डल्लेवाल को अस्थायी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दियासुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर पर एक अस्थायी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
Read more »
डल्लेवाल सुप्रीम कोर्ट से जुड़ेंगे, पंजाब सरकार को मेडिकल रिपोर्ट सौंपने का आदेशकिसान नेता जगजीत डल्लेवाल 33 दिनों से अनशन पर हैं और सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को उनकी मेडिकल सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
Read more »
किसान नेता डल्लेवाल का अनशन जारी, केंद्र से आदेश जारी करने की मांगकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 33वें दिन जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आदेश जारी करके उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए।
Read more »
किसान नेता डल्लेवाल का आमरण अनशन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुखकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 33वें दिन पूरा हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुख जताते हुए डल्लेवाल ने केंद्र सरकार को आदेश जारी करने का आग्रह किया।
Read more »
पंजाब सरकार और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से सुप्रीम कोर्ट कमेटी की मुलाकातसुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई हाईपावर कमेटी ने खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की। कमेटी ने डल्लेवाल को मेडिकल सुविधा लेने के लिए निवेदन किया।
Read more »
