300 तारीखें, 22 गवाह और 12 साल की कानूनी लड़ाई: मुरादाबाद का मैनाठेर कांड, जिसमें दोषियों को मिली उम्रकैद

Moradabad News News

300 तारीखें, 22 गवाह और 12 साल की कानूनी लड़ाई: मुरादाबाद का मैनाठेर कांड, जिसमें दोषियों को मिली उम्रकैद
Mainather CaseMoradabad Mainather Kand StoryMainather Convicts Life Imprisonment
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

मुरादाबाद की अदालत ने 2011 के मैनाठेर बलवा प्रकरण में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले और पुलिस टीम के साथ हिंसा के इस मामले में 15 साल बाद न्याय मिला.

Uttar Pradesh News: मुरादाबाद के चर्चित मैनाठेर बलवा प्रकरण में करीब 15 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. यह फैसला एडीजे-2 कृष्ण कुमार सिंह की अदालत ने सुनाया.

फैसले को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. भारी पुलिस बल और RAF की तैनाती की गई, जबकि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए. और पढ़ेंआपको बता दें कि यह मामला 6 जुलाई 2011 का है, जब मैनाठेर थाना क्षेत्र के असालतनगर बघा गांव में छेड़छाड़ के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और हिंसक भीड़ ने मुरादाबाद-संभल मार्ग जाम कर दिया. हालात को काबू में करने पहुंचे तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह को भीड़ ने घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. उनकी पिस्टल छीन ली गई और फायरिंग के दौरान उन्हें गोली भी लगी. इस हिंसा में 18 पुलिसकर्मी घायल हुए थे और पुलिस चौकी व सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया था. मामले में शुरुआत में 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिनमें से 25 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. सुनवाई के दौरान 3 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 नाबालिगों का मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है. लंबी सुनवाई के बाद 23 मार्च को अदालत ने 16 आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया. Advertisement अदालत ने मंजूर अहमद, मोहम्मद अली, हाशिम, मोहम्मद कमरुल, मोहम्मद मुजीफ, मोहम्मद यूनुस, रिजवान, अम्बरीश, कासिम, मोबीन, मोहम्मद मुजीब, तहजीब आलम, जाने आलम, फिरोज, नाजिम और परवेज आलम को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस केस की सुनवाई करीब 12 साल तक चली, जिसमें 300 से ज्यादा तारीखें पड़ीं. अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह अदालत में पेश किए, जिनकी गवाही से घटना की पूरी सच्चाई सामने आई. इसके अलावा 26 दस्तावेजी साक्ष्य और 18 वस्तु साक्ष्य भी कोर्ट में प्रस्तुत किए गए. वस्तु साक्ष्यों में बॉडी प्रोटेक्टर, जूते, सीटी की डोरी, सोल्डर फ्लैप, कॉलर बैंड, पेन, नेम प्लेट, पुलिस कलर, ईंट-रोड़े से भरी थैली, पिस्टल की डोरी और पुलिसकर्मियों के कपड़े शामिल थे. साथ ही पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ियों के फोटो भी साक्ष्य के तौर पर पेश किए गए. मजबूत चार्जशीट, ठोस साक्ष्य, गवाहों की सटीक गवाही और प्रभावी पैरवी के आधार पर अदालत ने 47 पन्नों के विस्तृत फैसले में सभी 16 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. इस फैसले को कानून व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है, जिसमें लंबे समय बाद पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Mainather Case Moradabad Mainather Kand Story Mainather Convicts Life Imprisonment Moradabad Police मुरादाबाद मैनाठेर कांड यूपी पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डालाUP: नशे में पिता ने 12 साल की बेटी को डंडों से पीट-पीटकर मार डालाबुलंदशहर के नरौरा क्षेत्र में 12 वर्षीय पूजा की पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोप है कि बच्ची ने दुकान से बिना बताए टॉफी ले ली थी, जिससे गुस्साए पिता ने बेरहमी से पिटाई की. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है.
Read more »

22 साल पहले मुख्तार अंसारी पर हमले के मामले में पूर्व MLC बृजेश सिंह समेत 5 बरी, 2004 में दर्ज कराई थी FIR22 साल पहले मुख्तार अंसारी पर हमले के मामले में पूर्व MLC बृजेश सिंह समेत 5 बरी, 2004 में दर्ज कराई थी FIRलखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 22 साल पुराने मुख्तार अंसारी पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया है।
Read more »

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी गठित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गएहिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी गठित, 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष बनाए गएअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डेढ़ साल बाद हिमाचल प्रदेश में अपनी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष शामिल हैं, जिसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के बाद सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस पुनर्गठन से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद...
Read more »

बंगाल के 15 लाख मतदाताओं की किस्मत अधर में, वोटर लिस्ट में पाई गई कमी; उठ रहे सवालबंगाल के 15 लाख मतदाताओं की किस्मत अधर में, वोटर लिस्ट में पाई गई कमी; उठ रहे सवालबंगाल में न्यायिक अधिकारियों ने 37 लाख विचाराधीन वोटर मामलों का निपटारा किया, लेकिन दो सप्लीमेंट्री लिस्ट में केवल 22 लाख नाम ही शामिल हुए।
Read more »

बकाया वसूली को UPCL ने लगाया जोर, कहीं उतारे ट्रांसफार्मर तो कहीं काटी बिजलीबकाया वसूली को UPCL ने लगाया जोर, कहीं उतारे ट्रांसफार्मर तो कहीं काटी बिजलीऊर्जा निगम रुड़की मंडल वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले बकाया वसूली में तेजी ला रहा है। अब तक 140 करोड़ रुपये वसूल हुए हैं, जबकि लक्ष्य 300 करोड़ का है।
Read more »

मैनाठेर कांड: 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह; 16 दोषियों को आजीवन कारावासमैनाठेर कांड: 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह; 16 दोषियों को आजीवन कारावासमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह अदालत में पेश किए गए। इन
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:31:55