Ghost Wedding News: यह मामला कर्नाटक के दक्षिणी कन्नड़ जिले का है, जहां अखबार में शादी का एक विज्ञापन छपा हुआ है. अखबार में प्रकाशित शादी का यह विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे तीन दशक पहले मर चुकी लड़की के लिए सुयोग्य वर के लिए प्रकाशित किया गया है.
मंगलुरु: क्या आपने कभी भूत-प्रेत की शादी देखी है या फिर उसके लिए वर की तलाश की बात सुनी है? भारत में एक भूतनी की शादी कराने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. बकायदा इसके लिए अखबार में विज्ञापन भी छपाया गया है.
दिलचस्प बात यह है कि वर का भी भूत होना अनिवार्य है. दरअसल, यह मामला कर्नाटक के दक्षिणी कन्नड़ जिले का है, जहां अखबार में शादी का एक विज्ञापन छपा हुआ है. अखबार में प्रकाशित शादी का यह विज्ञापन चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे तीन दशक पहले मर चुकी लड़की के लिए सुयोग्य वर के लिए प्रकाशित किया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह विचित्र विज्ञापन दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित पुत्तुर के एक परिवार ने दिया है, जिसका मानना है कि उनकी दिवंगत बेटी की शादी नहीं होने की वजह से परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट रहा है. परिवार के मुताबिक, करीब तीस साल पहले नवजात बच्ची की मौत हो गई थी और तब से ही उन्हें अप्रत्याशित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. परिवार क्यों कर रहा ऐसा? परेशान परिवार ने जब गांव के बड़े-बुजुर्गों से बात की तो उन्हें बताया गया कि हो सकता है कि दिवंगत बेटी की भटक रही आत्मा ही इसका कारण हो. इसलिए परिवार ने अपनी बेटी की आत्मा की शांति के लिए उसका विवाह कराने का फैसला किया है और उसके लिए वर तलाश रहा है. परिवार ने 30 साल पहले मर चुकी लड़की के लिए वर खोजने के लिए अखबार में विज्ञापन दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. अखबार के विज्ञापन में क्या-क्या है? अखबार में दिए विज्ञापन में कहा गया, ‘तीस साल पहले मर चुकी दुल्हन के लिए 30 साल पहले मर चुके दूल्हे की तलाश है. कृपया प्रेत मुदुवा के लिए संबंधित नंबर पर संपर्क करें.’ मृतका के माता-पिता तमाम कोशिश के बावजूद उसी उम्र और जाति के एवं उतने समय पहले ही दिवंगत हुए वर की तलाश पूरी नहीं होने से दुखी हैं. मृत व्यक्ति की अपारंपरिक शादी की परंपरा तुलुनाडू क्षेत्र में प्रचलित है. इस क्षेत्र के अंतर्गत कर्नाटक और केरल के कासरगोड जिले के हिस्से आते हैं, जहां पर स्थानीय बोली तुलु बोली जाती है. इस इलाके में होती हैं मृतकों की शादियां इस क्षेत्र में मृतकों की शादियों का भावनात्मक महत्व है. तुलुवा लोक संस्कृति के जानकारों के मुताबिक, दिवंगत आत्मा का परिवार से जुड़ाव बना रहता है और वे खुशी एवं गम साझा करते हैं. फिलहाल, इस परिवार को मृतक बेटी के लिए वर नहीं मिल पाया है और वह लगातार इसकी तलाश में हैं. अखबार के विज्ञापन में परिवार ने अपना कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया है, जिस पर उससे संपर्क किया जा सकता है.
Karnataka News Mangaluru News Ghost Wedding OMG News कर्नाटक कर्नाटक न्यूज भूत की शादी भूत की शादी का विज्ञापन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चंडीगढ़ के होटल में आपकी बेटी लड़कों संग पकड़ी गई है... गाजियाबाद में पिता के पास आई कॉल, फिर क्या हुआ?गाजियाबाद में एक व्यक्ति को धोखाधड़ी से बचाया गया। उसकी बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है और उसे होटल में कुछ लड़कों के साथ पकड़ लिया गया है।
Read more »
Dry Ice: शादी में ड्राई आइस खाने से बिगड़ी बच्चे की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौतDry Ice: शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री और वीडियो शूट के लिए मटकों में ड्राई आइस डालकर धुआं निकाला जा रहा था, जिसको बाद में खुले में फेंक दिया गया...
Read more »
30 साल पहले मर चुकी बेटी के लिए सोलमेट का विज्ञापन, जानें क्यों आत्मा की शादी कराना चाहता है कर्नाटक का परिवारकहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। शादियां धरती पर होती हैं लेकिन जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। क्या आपने कभी सुना है कि किसी की शादी ऊपर जाने के बाद हो। ऐसा होता है कर्नाटक के तटीय इलाके में।
Read more »
फेरे से ठीक पहले शादी में पहुंच गई दबंग प्रेमिका, कांस्टेबल दूल्हे को सबके सामने मंडप से उठाया और फिर...कांकेर में एक दबंग प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी के मंडप में घुस गई। प्रेमिका ने सबके सामने ही दूल्हे को मंडप से उठा दिया। उसकी शादी को रद्द करना पड़ा। युवती ने बताया कि शख्स का उसके साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल पहले उसकी फेसबुक में दूल्हा के साथ दोस्ती हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोस्ती से उनका संबंध प्रेम में बदल...
Read more »
यहां रीति रिवाज से कराई जाती है प्रेत-आत्माओं की शादी, रिश्ते ढूंढने के लिए परिवार देते हैं विज्ञापनहाल ही में एक समाचार पत्र में एक विचित्र विज्ञापन आया जिससे कनार्टक के दक्षिण कन्नड़ जिले में तीन दशक पहले मर चुकी एक कन्या के लिए दूल्हे की तलाश चर्चा का विषय बन चुका है। यह गैर परंपरागत विज्ञापन जिले के पुत्तुर स्थित एक परिवार ने दिया था। उनका मकसद तीस साल पहले मर चुकी उनकी अविवाहित बेटी के लिए सुयोग्य वर तलाशना...
Read more »
