IndiaElects आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 'आप' की रणनीति तैयार, 23 मार्च से 30 अप्रेल तक दो अलग-अलग चरणों में करेगी प्रचार | PankajJainClick
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार की रणनीति तैयार कर ली है. पार्टी 23 मार्च से 30 अप्रेल तक दो अलग-अलग चरणों में प्रचार करेगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल की एक के बाद एक जनसभाएं शामिल हैं.
गोपाल राय ने बताया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हराने के लिए 23 मार्च से आम आदमी पार्टी प्रचार अभियान को शुरू करेगी. आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा तैयार किया है."पूर्ण राज्य बनाओ, झाड़ू का बटन दबाओ" ये नारा आम आदमी पार्टी की सभी जनसभाओं में गूंजेगा. आम आदमी पार्टी वेस्ट दिल्ली में सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके तहत द्वारका मोड़ से राजौरी गार्डन तक बाइक रैली का आयोजन होगा. 23 मार्च को ही शकुर बस्ती विधानसभा और तीमारपुर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल की पहली जनसभा होगी. आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय के मुताबिक 23 मार्च से 7 अप्रैल तक पहले चरण में, अरविंद केजरीवाल की 35 जनसभाएं, 35 विधानसभा क्षेत्रों में होंगी. इसके बाद 8 अप्रेल से 30 अप्रैल के बीच बाकी 35 विधानसभाओं में 35 जनसभाएं होंगी. इसके अलावा खुद गोपाल राय पूरी दिल्ली में 30 जनसभाएं करेंगे, राज्यसभा सांसद संजय सिंह 26 जनसभाएं और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की 17 जनसभाएं होंगी. आम आदमी पार्टी ने प्रचार के दोनों चरण में कुल 280 जनसभाएं करने का प्लान बनाया है. 8 अप्रैल से 30 अप्रेल तक हर वार्ड में पैदल यात्रा निकाली जाएगी. इस पदयात्रा के दौरान 'आप' कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी और उम्मीदवार का स्टीकर लेकर घर-घर में पहुंचाएंगे. इसके अलावा सभी विधायक, पार्षद हर पोलिंग बूथ पर नुक्कड़ सभा भी करेंगे, कुल 3000 नुक्कड़ सभा करने का टारगेट है. साथ ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को 260 जोन में बांटा है. हर जोन में एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से अरविंद केजरीवाल का पूर्ण राज्य पर भाषण दिखाया जाएगा. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सातों सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं.दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन के लिए मना कर चुकी है. उनकी क्या मीटिंग चल रही है उससे क्या लेना देना. हमारी उनसे कोई बात नही चल रही है. कांग्रेस स्टोरी प्लांट कर रही है. उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित की सरकार में हर साल बिजली के दाम बढ़ते थे. हमारी सरकार आने के बाद पूरी दुनिया में सबसे सस्ती बिजली दिल्लीवालों को मिल रही है. उन्होंने अपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि 70 साल तक बीजेपी और कांग्रेस वालों ने अपना घर भरा, लेकिन कोई काम नही किया. पिछले 4 साल में मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी सरकार को तंग करने में कोई कसर नही छोड़ी. बीजेपी और कांग्रेस एक ही परिवार है, इनके लिए हम कल के लड़के. इनका मकसद केजरीवाल को काम करने से रोकना है. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि दिल्ली को हर काम के लिए केंद्र से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं है, हरियाणा के पास बहुत पावर है. क्या दिल्ली वाले देशभक्त नहीं, क्या दिल्ली वाले टैक्स नहीं देते. दिल्ली वालों का वोट आधा क्यों, इसके लिए लड़ना होगा. सीलिंग से पीड़ित व्यापारियों को देखकर मेरा दिल रोने लगता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »
नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »
पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
मुंबई में फुटओवर ब्रिज हादसे में कार्रवाई, ऑडिटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांगइस रिपोर्ट में स्ट्रक्चरल ऑडिटर DAECA को तुरंत पैनल से हटाने की सिफारिश की गई है. साथ ही ऑडिटर को ब्लैकलिस्ट किए जाने और उसके अंदर चल रहे सभी कार्यों को उससे वापस लेकर DAECA के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी सिफारिश की गई है. इसके अलावा उसे मिलने वाले सभी पेमेंट पर रोक लगाने की बात भी कही गई है.
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »
