नई दिल्ली: घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हार के बावजूद बीसीसीआई (BCCI) हेड कोच गौतम गंभीर पर कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है। 12 महीने में दो बार भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली, लेकिन बीसीसीआई कोई एक्शन नहीं लेगा। गंभीर 2027 तक कोच बने रहेंगे। गंभीर का रवैया प्रेस कॉन्फ्रेंस में सकारात्मक था, हार का कोई अफसोस नहीं था। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगा।
नई दिल्ली: घरेलू सरजमीं पर 25 साल बाद साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद बीसीसीआई किसी तरह के कोई बदलाव के मूड में नहीं है. 12 महीने के भीतर भारत को भारत में दो-दो करारी टेस्ट सीरीज हार मिली इसके बावजूद बीसीसीआई कोई एक्शन नहीं लेने वाला.
जो जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहेगा. न तो हेड कोच गौतम गंभीर कहीं जा रहे हैं और न ही किसी प्लेयर की छुट्टी हो रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर का एटिट्यूड देखकर आपको भी इस बात का अंदाजा लग ही चुका होगा. 2027 तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे गंभीर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद जब गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं था. किसी बात की कोई शिकन नहीं थी. गंभीर तो ऐसे तेवर दिखा रहे थे जैसे साउथ अफ्रीका ने हमारा नहीं बल्कि हमने साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया हो. जब से गौतम कोच बने हैं, भारतीय टेस्ट टीम की हालत ‘गंभीर’ हो चुकी है. गौतम के कार्यकाल में भारत 19 में 10 टेस्ट हार चुका है. दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 12 महीनों के भीतर पहले न्यूजीलैंड ने हमें घर पर हराया और फिर साउथ अफ्रीका ने इज्जत उतारी. ऑस्ट्रेलिया जाकर भी हम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारे. बीसीसीआई कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं करेगा, टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. जहां तक कोच गौतम गंभीर का सवाल है, हम उनके बारे में कोई फैसला नहीं लेंगे क्योंकि विश्व कप नजदीक है और उनका अनुबंध 2027 विश्व कप तक है. बीसीसीआई आगे चलकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से बात करेगा, लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा. आखिर किसके दम पर उछल रहे गंभीर? मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में हेड कोच बने रहने के लिए सही व्यक्ति हैं तो पूर्व सलामी बल्लेबाज ने तपाक से कहा कि उनके फ्यूचर का फैसला बीसीसीआई करेगा. ये बात कहते हुए उनका कॉन्फिडेंस सातवें आसमां पर था. जैसे उन्हें कोई नहीं हटा सकता! ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गंभीर के सिर पर किसका हाथ है, जो ऐसे घटिया प्रदर्शन के बाद भी वह पूरी बेशर्मी के साथ तेवर दिखा रहे हैं. मैंने ही चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थी, BCCI तो…. खुद पर उठे सवाल तो क्या बोल गए गौतम गंभीर? क्या गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग सही वाजिब? इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई जल्द ही चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन से बात करेगा और उनकी बात सुनेगा. कोई बड़ा फैसला भी नहीं होगा और संभावना है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उन्हीं खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ेंगे, जिन पर पिछले कुछ समय से भरोसा जताया जा रहा है. 13 महीने में दूसरी घरेलू सीरीज हार, भारतीय टीम का किला ध्वस्त, टेस्ट की अब तक की सबसे दर्दनाक पराजय हार के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा? इस सीरीज में भारतीय टीम की रणनीति, खासकर वाशिंगटन सुंदर के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की कड़ी आलोचना हो रही है. लंबी बल्लेबाजी लाइन अप होने के बावजूद टीमबड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही. दोनों टेस्ट मैच में कोई शतक नहीं बना पाया. भारत के लगातार टर्निंग पिचों पर खेलने से उनके बल्लेबाजों की तकनीक उजागर हो गई. गंभीर ने कई बार दोहराया कि उन्हें बहाने बनाना पसंद नहीं है, लेकिन लगभग 13 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कई बार युवा टीम, बदलाव के दौर और शेड्यूल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के कारण के रूप में गिनाया.
गौतम गंभीर बीसीसीआई टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका भारतीय क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय परिवारों की वित्तीय संपत्तियां वित्त वर्ष 25 में 6 प्रतिशत बढ़ीं : निर्मला सीतारमणभारतीय परिवारों की वित्तीय संपत्तियां वित्त वर्ष 25 में 6 प्रतिशत बढ़ीं : निर्मला सीतारमण
Read more »
Bigg Boss 19 LIVE: 'टिकट टू फिनाले' की रेस शुरू, घर में मचा बवाल, किसे सबसे पहले मिलेगी फिनाले वीक में एंट्री?'बिग बॉस 19' में 25 नवंबर के एपिसोड में क्या-क्या होगा, पढ़िए लाइव अपडेट्स:
Read more »
गौतम गंभीर ने गुवाहाटी टेस्ट में हार की जिम्मेदारी ली, भविष्य पर BCCI का फैसलाभारतीय कोच गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में मिली करारी हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी सबसे पहले उनकी है। गंभीर ने अपने भविष्य पर फैसला BCCI पर छोड़ दिया, जबकि टीम इंडिया को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार क्लीन स्वीप हो गई।
Read more »
Gautam Gambhir ने BCCI पर छोड़ा अपने भविष्य का फैसला, कहा- भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण, मैं नहींदक्षिण अफ्रीका से 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ गया है। घरेलू टेस्ट में लगातार दो व्हाइटवॉश झेलने वाले पहले भारतीय कोच बनने के बाद, गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा। उन्होंने अपनी कोचिंग में मिली चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीत का जिक्र करते हुए मीडिया पर केवल हार पर ध्यान...
Read more »
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को JSERC से झटका, लगाया 25 हजार रुपए का जुर्मानाझारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग JSERC ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना आयोग के आदेशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है।
Read more »
पंजाब में AAP नेता दलजीत राजू के घर पर 25 राउंड फायरिंग, बिखर गए खिड़की और दरवाजे, इलाके में दहशत- 25 rounds of gunfire at aam aadmi party leader daljit raju in phagwara
Read more »
