दक्षिण अफ्रीका से 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद भारतीय कोच गौतम गंभीर पर दबाव बढ़ गया है। घरेलू टेस्ट में लगातार दो व्हाइटवॉश झेलने वाले पहले भारतीय कोच बनने के बाद, गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा। उन्होंने अपनी कोचिंग में मिली चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीत का जिक्र करते हुए मीडिया पर केवल हार पर ध्यान...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir Statement: साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 की करारी हार के बाद गुवाहाटी में मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शांत नजर आए। 26 नवंबर को खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी झेलनी पड़ी। भारत की हार के बाद कोच गंभीर पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि वह पहले भारतीय कोच बन गए हैं जिन्हें घरेलू टेस्ट में लगातार दो व्हाइटवॉश झेलने पड़ी हैं। कोच के रूप में अपने पहले ही साल में भारत को न्यूजीलैंड से 0-3 और अब साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार मिली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर आए तो उन्होंने लगातार ट्रोल होने के बाद चुप्पी तोड़ी और कहा कि उनके भविष्य पर फैसला बीसीसीआई करेगा। दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने पिछले 7 में से 5 घरेलू टेस्ट गंवाए हैं और अब तक खेले गए 19 मैचों में से 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जब गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रन के अंतर से हार झेलने के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या अभी भी वह टीम के लिए बेहतर विकल्प है? इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि ये फैसला बीसीसीआई का होगा। जब मैंने पद संभाला था तब भी कहा था, भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। आज भी उसी बात पर कायम हूं। गंभीर ने आलोचनाओं पर नाराजगी भी जताई और मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ हार पर फोकस करते हैं, उपलब्धियों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग भूल जाते हैं कि मैंने ही इंग्लैंड में युवा टीम के साथ नतीजे दिलाए थे। आप सब जल्दी भूल जाते हैं। न्यूजीलैंड का जिक्र कर लेते हैं, लेकिन ये भी मत भूलिए कि मेरे ही कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता था। ये टीम नई है, अनुभव कम है, और मैंने पहले भी कहा कि इन्हें सीखने में समय लगेगा, लेकिन ये पूरा प्रयास कर रहे हैं। Gautam Gambhir के कार्यकाल का ‘डरावना’ रिकॉर्ड पिछले साल इतिहास में पहली बार भारत बिना एक भी मैच जीते टेस्ट सीरीज हारा, जब न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-3 से गंवाने के बाद गंभीर को कोच की पद से हटाने की मांग उठी, लेकिन उसके बाद टीम में बड़ा बदलाव हुआ था। आर अश्विन ने सीरीज के बीच संन्यास लिया और विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।.
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Gautam Gambhir Statement: साउथ अफ्रीका के हाथों 0-2 की करारी हार के बाद गुवाहाटी में मीडिया के तीखे सवालों का सामना करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शांत नजर आए। 26 नवंबर को खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप भी झेलनी पड़ी। भारत की हार के बाद कोच गंभीर पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि वह पहले भारतीय कोच बन गए हैं जिन्हें घरेलू टेस्ट में लगातार दो व्हाइटवॉश झेलने पड़ी हैं। कोच के रूप में अपने पहले ही साल में भारत को न्यूजीलैंड से 0-3 और अब साउथ अफ्रीका से 0-2 की हार मिली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब गंभीर आए तो उन्होंने लगातार ट्रोल होने के बाद चुप्पी तोड़ी और कहा कि उनके भविष्य पर फैसला बीसीसीआई करेगा। दरअसल, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने पिछले 7 में से 5 घरेलू टेस्ट गंवाए हैं और अब तक खेले गए 19 मैचों में से 10 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जब गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रन के अंतर से हार झेलने के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या अभी भी वह टीम के लिए बेहतर विकल्प है? इस पर गंभीर ने जवाब दिया कि ये फैसला बीसीसीआई का होगा। जब मैंने पद संभाला था तब भी कहा था, भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। आज भी उसी बात पर कायम हूं। गंभीर ने आलोचनाओं पर नाराजगी भी जताई और मीडिया पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ हार पर फोकस करते हैं, उपलब्धियों को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि लोग भूल जाते हैं कि मैंने ही इंग्लैंड में युवा टीम के साथ नतीजे दिलाए थे। आप सब जल्दी भूल जाते हैं। न्यूजीलैंड का जिक्र कर लेते हैं, लेकिन ये भी मत भूलिए कि मेरे ही कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीता था। ये टीम नई है, अनुभव कम है, और मैंने पहले भी कहा कि इन्हें सीखने में समय लगेगा, लेकिन ये पूरा प्रयास कर रहे हैं। Gautam Gambhir के कार्यकाल का ‘डरावना’ रिकॉर्ड पिछले साल इतिहास में पहली बार भारत बिना एक भी मैच जीते टेस्ट सीरीज हारा, जब न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-3 से गंवाने के बाद गंभीर को कोच की पद से हटाने की मांग उठी, लेकिन उसके बाद टीम में बड़ा बदलाव हुआ था। आर अश्विन ने सीरीज के बीच संन्यास लिया और विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया।
India Vs South Africa IND Vs SA 2Nd Test Team India Head Coach Guwahati Test Indian Cricket Team
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
5 शर्मनाक रिकॉर्ड... गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने बनाए, 24 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज में हुआ था ...5 unwanted records made team india in gautam gambhir coaching: भारतीय क्रिकेट टीम गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में 5 शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में टेस्ट सीरीज हारने के करीब पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका ने गंभीर के कोचिंग में भारत को 15 साल बाद उसी के घर में टेस्ट में हराया.
Read more »
5 शर्मनाक रिकॉर्ड... गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने बनाए, 24 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज में हुआ था ...5 unwanted records made team india in gautam gambhir coaching: भारतीय क्रिकेट टीम गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में 5 शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुकी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में टेस्ट सीरीज हारने के करीब पहुंच गई है. साउथ अफ्रीका ने गंभीर के कोचिंग में भारत को 15 साल बाद उसी के घर में टेस्ट में हराया.
Read more »
गाजियाबाद के लोनी से भी कम आबादी वाले देश ने किया ट्रोल, कहा- हेड कोच के लिए गौतम गंभीर को नहीं बुलाएंगेGautam Gambhir Trolled: महज 4 लाख लोगों की आबादी वाले आइसलैंड के क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है, जिसमें गंभीर का मजाक उड़ाया गया है।
Read more »
Gautam Gambhir की कोचिंग में टीम इंडिया पर संकट! 5 शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप का डरUnder Gautam Gambhir Coaching India Shameful Record: भारतीय क्रिकेट टीम गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में अब तक कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। टीम की लगातार गिरती प्रदर्शन क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत घरेलू मैदान पर हार के कगार पर...
Read more »
'गंभीर युग' में घर में ही टीम इंडिया डिरेल, ऐसा हश्र तो टेस्ट में कभी नहीं हुआ... क्या BCCI करेगा बदलाव?Team India under Gautam Gambhir in Test: गुवाहाटी टेस्ट में भारतीय टीम को 408 रनों से हार मिली, जो उसकी रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट मे सबसे बड़ी हार रही. इस हार के साथ भारत का सीरीज में 0-2 से व्हाइटवॉश भी हुआ. सवाल अब गौतम गंभीर की कोचिंग पर है, क्योंकि ऐसा हश्र भारतीय टीम का कभी नहीं हुआ.
Read more »
गंभीर ने गुवाहाटी टेस्ट में हार की जिम्मेदारी ली: कहा- मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा; अचीवमेंट भी गिनाएGautam Gambhir South Africa's Guwahati Test Defeat Responsibility. Follow India Vs South Africa (IND Vs SA) Test Series 2025 Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
