ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही ऋतिक छा गए थे। 25 साल बाद उनकी डेब्यू फिल्म फिर रिलीज हो रही है। फिल्म की री-रिलीज से पहले ऋतिक रोशन ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने और जिम्मेदार बनाने में मीडिया का बहुत सहयोग रहा है। ऋतिक ने बताया कि वह बहुत शर्मीले थे और फिल्म रिलीज के बाद घर में ही रहे थे। उन्होंने इंटरव्यू देने से भी बचाव किया था।
ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ' कहो ना प्यार है ' से बॉलीवुड में बोहनी की। पहली फिल्म से ही वे छा गए और इंडस्ट्री में उनके इस सफर को इस साल 25 साल पूरे हो रहे हैं। अभिनेता के लिए दोहरी खुशी का मौका है। 10 जनवरी को उनका जन्मदिन है। फिर, इसी दिन उनकी डेब्यू फिल्म ' कहो ना प्यार है ' 25 साल बाद फिर रिलीज हो रही है। जब हर कोई नॉस्टैल्जिक हो रहा है तो ऋतिक भी वह दौर याद करते नजर आए जब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई और उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया। डेब्यू फिल्म की रिलीज के बाद घर में हो गए बंद ' कहो ना प्यार है ' की री-रिलीज से पहले हाल ही में ऋतिक रोशन ने मीडिया से बातचीत की और आभार जताया। ऋतिक रोशन ने कहा कि उनके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने और जिम्मेदार बनाने में मीडिया का बहुत सहयोग रहा है। अभिनेता ने इस दौरान खुलासा किया कि वे बहुत ही शर्मीले रहे हैं। इसलिए जब उनकी डेब्यू फिल्म ' कहो ना प्यार है ' रिलीज हुई तो वे शर्म और चिंता की वजह से घर से बाहर ही नहीं निकले। यहां तक कि उन्होंने तब एक भी इंटरव्यू तक नहीं दिया था। ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इनके साथ जुड़ रहा चाहत पांडे नाम, मां ने किया मेकर्स को चैलेंज, बोलीं- '.
...तो 21 लाख दूंगी' आज भी नहीं आया बदलाव ऋतिक रोशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर पर बात की और उन्हें जिम्मेदार बनाने के लिए मीडिया का शुक्रिया अदा किया। एक्टर ने कहा, '25 साल! मुझे याद है 25 साल पहले जब 'कहो ना... प्यार है' रिलीज हो रही थी तो मैं इतना शर्मीला और चिंतित था कि मैंने एक भी इंटरव्यू नहीं दिया। मैं कुछ भी करने के लिए अपने घर से बाहर नहीं निकला। मैंने पूरा प्रमोशनल इवेंट छोड़ दिया। इस बात को 25 साल बीत चुके हैं और मेरी इस चीज में अब भी बदलाव नहीं आया है। मैं आज भी उतना ही शर्मीला हूं। मेरे लिए तो यह एक मौका है और बहाना है, जब मैं आप सभी से ऐसी बातें कहूं, जो शायद मैंने 25 सालों में कभी नहीं कहीं'। ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt-Deepika-Ram Kapoor: आलिया भट्ट होंगी अगली दीपिका पादुकोण? राम कपूर बोले- एक से शादी की है दूसरा... 25 साल में कितने बदले ग्रीक गॉड? ऋतिक रोशन ने आगे कहा, 'मुझे सच में लगता है कि आप सभी ने मेरी बहुत मदद की है। इन 25 वर्षों में मुझे वह इंसान और एक ऐसा एक्टर बनने में मदद की है, जो मैं हूं। आपने मुझसे जितने भी सवाल-जवाब किए, उनसे मैं असहज महसूस करता रहा हूं और मैं इसी तरह बड़ा हुआ हूं। कभी आपने मुझे जिम्मेदार महसूस कराया तो कभी-कभी आपने मुझे जवाबदेह बनाया। एक शर्मीले इंसान के लिए यह अच्छा नहीं है! मगर, मीडिया ने ही लोगों को बताया कि वे मुझे किस तरह देखें और समझें। यह मेरे बारे में आपकी धारणाएं हैं, जो आपने लोगों को बताईं। मेरे इस सफर में इतना साथ देने के लिए आप सभी का शुक्रिया'। ये खबर भी पढ़ें: Parvathy Thiruvothu: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बोलीं एक्ट्रेस पार्वती, 'आज की पीढ़ी का रवैया परेशान...' ब्लॉकबस्टर रही फिल्म फिल्म 'कहो ना प्यार है' का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया। इसमें ऋतिक रोशन के साथ अमीषा पटेल की जोड़ी जमी। ऋतिक के साथ-साथ यह अमीषा की भी डेब्यू फिल्म है। इनके अलावा अनुपम खेर, फरीदा जलाल और दिलीप ताहिल जैसे सितारे भी नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
Bollywood ऋतिक रोशन कहो ना प्यार है Rees Release बॉलीवुड फिल्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तलाक के बाद भी प्यार और याराना: ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान के लिए लिखा खास मैसेजसुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर, ऋतिक रोशन ने उनके लिए एक खास मैसेज लिखा है। यह देख यूजर्स ने उनके प्यार और याराना की तारीफ की है।
Read more »
ऋतिक रोशन की शर्टलेस तस्वीर ने फैंस को किया हैरानबॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके 8 पैक एब्स दिख रहे हैं।
Read more »
ऋतिक रोशन ने 25 साल बॉलीवुड का पूरा कियाऋतिक रोशन ने अपने 25 साल के बॉलीवुड करियर का जश्न मनाया। उन्होंने अपने फैंस को एक वीडियो के माध्यम से अपने सफर का एहसास कराया है।
Read more »
ऋतिक रोशन ने 25 साल बाद 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के साथ शेयर किया अपने शर्मीले स्वभाव का राजऋतिक रोशन के डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' की 25 साल की सालगिरह पर फिल्म का री-रिलीज होने जा रही है। इस अवसर पर ऋतिक रोशन ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वो बहुत शर्मीले हैं और इसलिए जब उनकी फिल्म रिलीज हुई थी तब उन्होंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया था और घर से बाहर नहीं निकले थे।
Read more »
ऋतिक रोशन का 25 साल का बॉलीवुड सफर, 'कहो ना प्यार है' की री-रिलीज के साथ दोहरी खुशीऋतिक रोशन ने 25 साल पहले 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने शर्मीले स्वभाव के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने उस समय किसी इंटरव्यू में भाग नहीं लिया था।
Read more »
ऋतिक रोशन ने 25 साल पूरे होने पर 'कहो ना प्यार है' री-रिलीज के साथ शेयर किया अपना शर्मीलापनऋतिक रोशन ने अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' की 25वीं वर्षगांठ पर रिलीज के साथ अपने शर्मीले स्वभाव का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो फिल्म रिलीज के समय इतने शर्मीले थे कि उन्होंने घर से बाहर ही नहीं निकला था और ना ही कोई इंटरव्यू दिया था।
Read more »
