बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके 8 पैक एब्स दिख रहे हैं।
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन न केवल अपने अभिनय बल्कि अपने फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फिल्म में भी अभिनेता के डांस मूव्स के बाद उनकी बॉडी की ही प्रशंसक ज्यादा तारीफ करते हैं। अब हाल ही में ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक शर्टलेस तस्वीर साझा की है, जिसमें वह 8 पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं। ऋतिक की इस फोटो को देखकर बॉलीवुड की ये अभिनेत्री भी उनके फिटनेस की मुरीद हो गईं और खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। ऋतिक रोशन ने साझा की तस्वीर ऋतिक ने
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जिम से अपनी एक तस्वीर साझा की है। फोटो में अभिनेता ग्रे जॉगर्स और बिना शर्ट में नजर आ रहे हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कैप और जिम के ग्लव्स पहने हैं। बता दें कि तस्वीर में अभिनेता बाइसेप्स फ्लेक्स करते नजर आए। हालांकि, जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था अभिनेता के 8 पैक एब्स। अभिनेता की फिटनेस की मुरीद हुईं प्रीति जिंटा अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'मजबूत होने और मजबूत दिखने के बीच बहुत बड़ा अंतर है। इस साल मैं असली चीज करने जा रहा हूं।” अभिनेता की इस तस्वीर पर कमेंट करने से अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी खुद को नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह!'. वहीं, कई यूजर्स अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर अपडेट भी मांगने लगे। सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह तैयारी 'वॉर 2' और 'कृष 4' के लिए है। प्लीज जल्दी से कोई अपडेट दें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको ग्रीक गॉड का सही टैग दिया गया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ड्रीम फिजीक ऑफ एवरीवन।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे
ऋतिक रोशन फिटनेस शर्टलेस तस्वीर बॉलीवुड वॉर 2 कृष 4
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'बस तू चाहिए...', बॉयफ्रेंड के प्यार में डूबीं सुजैन, पोस्ट पर EX ऋतिक ने किया रिएक्टबॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को स्पेशल बर्थडे पोस्ट कर विश किया है.
Read more »
सुजैन खान ने अर्सलान गोनी को स्पेशल बर्थडे विश किया, ऋतिक रोशन ने भी दी शुभकामनाएंसुजैन खान ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को उनके बर्थडे पर एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अर्सलान के साथ अपने खास पलों को शेयर करते हुए अपनी प्यार भरी भावनाएं व्यक्त कीं.
Read more »
विद्युत जामवाल ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट कि फैंस हुए शॉक्डएक्शन हीरो विद्युत जामवाल ने एक खतरनाक स्टंट करके फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने चेहरे पर मोमबत्ती का मोम डाला, और ब्लैक पट्टी के साथ शर्टलेस होकर चाकू चलाए।
Read more »
कृष 4 की शूटिंग 2025 की गर्मियों में शुरू होगी!ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग 2025 की गर्मियों में शुरू होगी।
Read more »
ऋतिक रोशन की शर्टलेस तस्वीर ने प्रीति जिंटा को कमेंट करायाऋतिक रोशन ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फिटनेस देखते ही बन रही है. प्रीति जिंटा ने उनके इस लुक पर कमेंट किया और फैंस ने मिलकर काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की है.
Read more »
ऋतिक रोशन की शर्टलेस तस्वीर ने प्रीति जिंटा को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया!ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने 8 पैक एब्स दिखाते हुए एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की जिसने प्रीति जिंटा को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद फैन्स ने उन्हें फिर से साथ काम करने की अपनी इच्छा जाहिर की.
Read more »
