बिहार में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। yellow alert for rain in 24 districts of bihar
पटना से सटे 6 गांवों में बाढ़ के हालात; 28-29 अगस्त को हेवी रेन का अलर्टमौसम विभाग ने आज बिहार के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। पटना, पूर्णिया, कटिहार में बारिश के साथ-साथ 40KM/H की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में 27 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया विकसित हो सकती है। जिसका असर बिहार के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों पर भी पड़ेगा। लिहाजा 28 और 29 अगस्त को एक बार फिर राज्य में भारी बारिश की संभावना बन रही है। आकाशीय बिजली को लेकर भी विशेष रूप से चेतावनी दी गई है। 31 अगस्त के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। इधर, 7 जिलों में बाढ़ से 7.
95 लाख लोग प्रभावित हैं। इसमें भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, भोजपुर, वैशाली और मधेपुरा शामिल हैं। यहां के 24 प्रखंडों की 115 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित रहीं। वहीं, पटना के फतुहा प्रखंड स्थित मोमिंदपुर पंचायत के लगभग 6 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खेतों में पानी भर गया है। कई घरों में भी पानी घुस चुका है।पटना में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया। कुर्जी, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, खेतान मार्केट, जेपी गंगा पथ समेत कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बीते दिन राजधानी में 37.9mm बारिश हुई। बक्सर, छपरा, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा में भी बारिश हुई। वहीं, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में काले बादल छाए रहे।झारखंड में हो रही बारिश के चलते नालंदा के कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालत हैं। लोकाइन नदी के जल स्तर में कमी आने के बावजूद एकंगरसराय, हिलसा और करायपरसुराय ब्लॉक में स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। घर, खेत, गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। सड़क पर 4 से 5 फीट तक पानी है। मुख्यालय से गांव का संपर्क कट गया है। करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं।सोमवार को हुई बारिश के बाद पटना के खेतान मार्केट के पास सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भरा है। जलजमाव के कारण मार्केट बंद रहा।जहानाबाद की सभी नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में नदी का पानी सड़क पर आ गया है। लोग इसी पानी में आने-जाने को मजबूर हैं।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक बिहार में सामान्य से 26% कम बारिश हुई है। पूरे मानसून सीजन में 732mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 542.9mm बारिश दर्ज की गई है।उन्नाव में 14 करोड़ से बना बंधा गंगा में बहापंजाब में आज भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी3 अलग-अलग घटनाओं में बाढ़ में 17 बहे...3 मौतेंधमतरी-गरियाबंद समेत 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टलखनऊ में बारिश से बिजली संकट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार का मौसम 30 जुलाई: सारण-बक्सर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पटना का वेदर अपडेट्स जानिएBihar Weather Today बिहार मौसम न्यूज़ 30 जुलाई 2025: बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सारण, बक्सर और सीवान में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पटना समेत 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटना में 28 साल बाद 24 घंटे में 175 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई...
Read more »
पटना में रुक-रुक कर बारिश, सभी जिलों में अलर्ट: पूर्णिया समेत 5 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी; आंधी के साथ ...आज पूरे बिहार में रेन का ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के 28 जिलों में आकाशीय बिजली, आंधी, गरज-चमक और 40KM/H की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। Orange alert for rain in entire Bihar today
Read more »
आज का मौसम 06 अगस्त 2025: दिल्ली-NCR और यूपी में बढ़ेगी उमस, उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट... पढ़ें वेदर अपडेटWeather Forecast, आज का मौसम 06 अगस्त 2025: पहाड़ों में बारिश ने तबाही मचाई है, उत्तरकाशी में बादल फटने और उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात गंभीर हैं।
Read more »
दिल्ली-NCR में तेज बारिश, उमस से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानीWeather Forecast, दिल्ली का मौसम 9 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के दिन दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी हुई।
Read more »
एमपी के 14 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर में तेज बारिश की चेतावनी; अबतक 31.3 इंच बर...मध्यप्रदेश के 14 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश हो सकती है।
Read more »
5 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी: 13 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट, 26 अगस्त तक बदला रहेगा मौसमबिहार में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। yellow alert for rain in 18 districts of bihar
Read more »
