एमपी के 14 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर में तेज बारिश की चेतावनी; अबतक 31.3 इंच बर...

Heavy Rain Alert In 14 Districts Of MP News

एमपी के 14 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर में तेज बारिश की चेतावनी; अबतक 31.3 इंच बर...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 156 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश हो सकती है।

देवास-हरदा, खंडवा-बुरहानपुर में तेज बारिश की चेतावनी; अबतक 31.3 इंच बरसात, 6.1 इंच ज्यादा गिरामध्यप्रदेश के 14 जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट है। इनमें 4 जिले- देवास, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में 24 घंटे के अंदर अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और भोपाल संभाग के अन्य 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई हमौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिम-दक्षिण हिस्से से मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है। इस वजह से इंदौर, उज्जैन संभाग में ही ज्यादा बारिश का दौर बना हुआ है। सोमवार को खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में भारी बारिश होने का अनुमान है।रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर रहा। खरगोन की रूपारेल नदी में बाढ़ आने से एक 27 साल का युवक बह गया। बड़वानी के सेंधवा, निवाली क्षेत्र में हुई बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के बिजासन घाट में रविवार दोपहर तेज बारिश होने की वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। श्योपुर मे झमाझम बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। धार के पीथमपुर में तेज बारिश हुई। उधर, भोपाल में धूप खिली रही। इस कारण गर्मी और उमस का अहसास हुआ। दतिया, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, दमोह, जबलपुर में भी हल्की बारिश हुई। खंडवा में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई।सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ.

दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। अगले दो से तीन दिन तक इसका असर भी देखने को मिल सकता है। इसलिए अगले 3 दिन तक तेज बारिश का अनुमान है।बता दें कि प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 31.3 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 25.2 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।एमपी में जब से मानसून एंटर हुआ, तब से पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में तेज बारिश हुई है। यहां बारिश के स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव रहे। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ आ गई। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल में भी मानसून जमकर बरसा है। यहां के 8 जिलों में से 7 में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर शामिल हैं। दतिया में भी 92 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है। 15 में से दो भोपाल, एक जबलपुर, 7 ग्वालियर-चंबल, 3 सागर और 1 जिला रीवा संभाग का है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग में सिस्टम की एक्टिविटी कम देखने को मिलीं। इस वजह से दोनों संभाग के 15 में से 9 जिलों में कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई है।इस बार सबसे ज्यादा पानी मंडला और गुना में गिरा है। यहां आंकड़ा 47 इंच के पार पहुंच गया है। निवाड़ी में 46 इंच, टीकमगढ़ में 45.5 इंच और अशोकनगर में 43.6 इंच पानी गिर चुका है।भोपाल में 2006 में अगस्त में 35 इंच बारिश का रिकॉर्ड भोपाल में अगस्त में मानसून जमकर बरसता है। इस महीने राजधानी में औसत साढ़े 35 इंच तक बारिश हो चुकी है, जो साल 2006 में हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश करीब 12 इंच 14 अगस्त 2006 को हुई थी। पिछले सालों की बात करें तो 2015 और 2022 में 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल में इस महीने औसत 14 दिन बारिश होती है। इस दौरान 13 दिन तक पानी गिर जाता है। जुलाई जैसे ही सिस्टम एक्टिव होते हैं।इंदौर में अगस्त महीने में औसत 28 इंच बारिश का रिकॉर्ड है, जो साल 1944 में दर्ज किया गया था। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 को बनाया था। इस दिन साढ़े 10 इंच पानी गिरा था। पिछले 10 साल में दो बार 17 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश का रिकॉर्ड ग्वालियर में 24 घंटे में साढ़े 8 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 10 अगस्त 1927 को बना था। सर्वाधिक मासिक बारिश वर्ष 1916 में 28 इंच हुई थी। इस महीने की औसत बारिश साढ़े 9 इंच है। एवरेज 12 दिन बारिश होती है।जबलपुर में एक महीने में 44 इंच बारिश का रिकॉर्ड है। 102 साल पहले यानी, वर्ष 1923 में अगस्त महीने में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसी साल 20 अगस्त को 24 घंटे में ही 13 इंच बारिश हुई थी। यहां बादल फटने जैसी स्थिति बनी थी। जबलपुर में इस महीने की औसत बारिश 18 इंच है। करीब 16 दिन तक पानी गिरता है। पिछले 10 साल की बात करें तो साल 2019 में यहां 30.61 इंच बारिश हुई थी।उज्जैन में साल 2006 में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बना था। इस साल अगस्त महीने में करीब 35 इंच बारिश हुई थी। इसी साल 24 घंटे में सर्वाधिक 12 इंच बारिश का रिकॉर्ड 10 अगस्त को बना था। उज्जैन में अगस्त की औसत बारिश 10 इंच है। 10 से 11 दिन यहां बारिश होती है। मंडे मानसून अपडेट-9 जिलों में 20 इंच से कम बारिश:एमपी में 84% बारिश हुई; जबलपुर, ग्वालियर-चंबल की तस्वीर सबसे बेहतरआजमगढ़ में मंडराया बाढ़ का खतरापंजाब में बारिश का यलो अलर्टसुपौल-भागलपुर समेत 6 जिलों में बारिश, 9 में अलर्टबीजेपी कार्यकर्ताओं ने टारगेट से 11 लाख कम पौधे लगाए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें वेदर अपडेट्सBihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें वेदर अपडेट्सBihar Weather Today, बिहार मौसम न्यूज़ 20 जुलाई 2025: मौसम विज्ञान विभाग, पटना की ओर से आज बिहार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जारी चेतावनी के अनुसार, बिहार के कई जिलों में आज गरज-बरज के साथ बारिश और तेज़ हवा चलने की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया गया...
Read more »

एमपी में अब तक 21 इंच बारिश, 52% ज्यादा: जबलपुर समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; साढ़े 4 इंच तक प...एमपी में अब तक 21 इंच बारिश, 52% ज्यादा: जबलपुर समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; साढ़े 4 इंच तक प...मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर चला।
Read more »

पटना में रुक-रुक कर बारिश, सभी जिलों में अलर्ट: पूर्णिया समेत 5 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी; आंधी के साथ ...पटना में रुक-रुक कर बारिश, सभी जिलों में अलर्ट: पूर्णिया समेत 5 जिलों में हेवी रेन की चेतावनी; आंधी के साथ ...आज पूरे बिहार में रेन का ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के 28 जिलों में आकाशीय बिजली, आंधी, गरज-चमक और 40KM/H की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। Orange alert for rain in entire Bihar today
Read more »

उत्तराखंड का मौसम: देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय इलाकों का भी हाल जानिएउत्तराखंड का मौसम: देहरादून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पर्वतीय इलाकों का भी हाल जानिएUttarakhand Weather Today: देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ तीव्र बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में भी आकाशीय बिजली और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना...
Read more »

जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: ​​​​​​​कल से नए सिस्टम का असर; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी होग...जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: ​​​​​​​कल से नए सिस्टम का असर; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी होग...मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 11 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।
Read more »

इंदौर-उज्जैन समेत एमपी के 23 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी; 17 अगस्त तक...इंदौर-उज्जैन समेत एमपी के 23 जिलों में हैवी रेन अलर्ट: तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी; 17 अगस्त तक...मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत 23 जिलों में शुक्रवार को हेवी यानी, भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, 3 जिलों में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में सुबह से ही बारिश का दौर रहेगा। ऐसे में स्वतंत्रता
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:33:53