23 मार्च 1931 का वह मार्मिक मंजर : उस दिन लाहौर की जनता सड़क पर उतर आई थी bhagatsingh
कल रात मैं कलकता पहुँची। आज पिता ने 23 मार्च 1931 का एक वाकया सुनाते हुए कहा-'बहुत बार मेरे मन में आया कि 'थड़ा' नाम से अपनी उस दिन की यादें लिखूँ। बहुत बार सोचा-'तुझे कहूँ कि तू लिख, पर हिम्मत नहीं हुई कि उस दिन को फिर से याद करूँ। वह वाकया यह है - 'तब मेरी उम्र 10 साल की थी। सुबह का वक्त था। झाई जी ने मुझे दो पैसे देकर कहा -जा, काक्का, मनी पलवान की दूकान से एक पाव दही ले आ, तेरे बाऊ जी के लिए लस्सी बनानी है। मैं हथेली में दो पैसे दबाकर निकला। अपनी गली-कूचा काग़जेआँ का दरवज्जा जैसे ही पार किया तो देखा -मच्छी हट्टे का पूरा रास्ता-यानी रंगमहल चौक से लेकर शहलमी दरवज्जे तक लोगों से अटा पड़ा है। सारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और चेहरे तमतमाए हुए थे। मैं वहीं ठिठक कर खड़ा हो गया तो मेरे परिचित चाचा,जिनकी मनिहारी की दूकान थी, कहने लगे - बेटा, आगे कहाँ जा रहा है, घर वापस जा! मैं वहीं खड़ा रहा। पूछा - चाचा, क्या हुआ है, लोग ऐसे क्यों घूम रहे हैं? चाचा ने कहा -'तुझे पता नहीं, आज सुबह भगतसिंह को फिरंगियों ने फाँसी दे दी है। भगतसिंह को वहाँ का बच्चा-बच्चा जानता था। लोग गुस्से से इधर-उधर बौखलाए से घूम रहे थे और इस फिराक में थे कि कोई पुलिसवाला दिखे तो उसे वहीं खत्म कर दें पर भीड़ के उस अथाह समुद्र में कोई पुलिसवाला तैनात नहीं था, न कोई फिरंगी सार्जेन्ट दिखाई दे रहा था। जनता चिंघाड़ रही थी, रो रही थी। सामूहिक मातम का माहौल था। मैं उचक-उचक कर देखने की कोशिश कर रहा था। चाचा ने कहा -बेटा, इस थड़े पर खड़े हो जा। वहाँ चढ़कर खड़ा हुआ तो लोगों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। लाहौर के सेंट्रल जेल में नियत समय से पहले ही भगतसिंह को फाँसी दे दी गई थी और पूरी पुलिस फोर्स को हटा लिया गया था। अगर कोई फिरंगी सार्जेंट उस दिन दिखाई दे जाता तो मार-काट हो जाती, लाशें बिछ जातीं, कोई जिन्दा न बचता। जनता सड़कों पर निकल कर अपना प्रतिरोध तो जाहिर कर रही थी पर गुस्सा उतारने की जगह बेबस होकर मातम मना रही थी। बहुत देर तक उस थड़े पर मैं खड़ा रहा, फिर उतरकर घर चला गया। हथेली खोल कर दो पैसे माँ के सामने रखे। बोली दही नहीं लाया? मैंने कहा -सारी दूकानें बंद हैं। बाऊजी ने पूछा -हुआ क्या? मैंने कहा -भगतसिंह को फाँसी हो गई। बाऊजी सिर पर हाथ मारकर वहीं मँजी पर बैठ गए। झाई जी ने पूछा -आपको क्या हो गया।' और 1931 में मेरे दादा ने लाहौर छोड़ दिया, अपने बेटे का लाहौर के सनातन धर्म विद्यालय से कलकत्ता के सनातन धर्म विद्यालय में कक्षा चार में दाखिला करवाया, वह एक अलग कहानी है। आज यह वाकया सुनाते हुए पिता फिर रोए। फिर लाहौर को याद किया। पिता की सारी पढाई-लिखाई कलकत्ता के आर्य विद्यालय, विशुद्धानंद सरस्वती स्कूल, सिटी कॉलेज स्कॉटिश चर्च कॉलेज में हुई पर शादी लाहौर की लड़की से हुई और मेरा जन्म भी लाहौर में हुआ। 1947 में अपनी बेटी और बीवी को लेकर कलकत्ता आए, बस उसके बाद वहाँ जाने के हालात ही नहीं रहे पर वहाँ की टीसती हुई यादें पिता के सीने में आज भी दफ्न हैं। रह-रह कर वे यादें टीसती हैं और हमें भी अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं।.
कल रात मैं कलकता पहुँची। आज पिता ने 23 मार्च 1931 का एक वाकया सुनाते हुए कहा-'बहुत बार मेरे मन में आया कि 'थड़ा' नाम से अपनी उस दिन की यादें लिखूँ। बहुत बार सोचा-'तुझे कहूँ कि तू लिख, पर हिम्मत नहीं हुई कि उस दिन को फिर से याद करूँ। वह वाकया यह है - 'तब मेरी उम्र 10 साल की थी। सुबह का वक्त था। झाई जी ने मुझे दो पैसे देकर कहा -जा, काक्का, मनी पलवान की दूकान से एक पाव दही ले आ, तेरे बाऊ जी के लिए लस्सी बनानी है। मैं हथेली में दो पैसे दबाकर निकला। अपनी गली-कूचा काग़जेआँ का दरवज्जा जैसे ही पार किया तो देखा -मच्छी हट्टे का पूरा रास्ता-यानी रंगमहल चौक से लेकर शहलमी दरवज्जे तक लोगों से अटा पड़ा है। सारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे और चेहरे तमतमाए हुए थे। मैं वहीं ठिठक कर खड़ा हो गया तो मेरे परिचित चाचा,जिनकी मनिहारी की दूकान थी, कहने लगे - बेटा, आगे कहाँ जा रहा है, घर वापस जा! मैं वहीं खड़ा रहा। पूछा - चाचा, क्या हुआ है, लोग ऐसे क्यों घूम रहे हैं? चाचा ने कहा -'तुझे पता नहीं, आज सुबह भगतसिंह को फिरंगियों ने फाँसी दे दी है। भगतसिंह को वहाँ का बच्चा-बच्चा जानता था। लोग गुस्से से इधर-उधर बौखलाए से घूम रहे थे और इस फिराक में थे कि कोई पुलिसवाला दिखे तो उसे वहीं खत्म कर दें पर भीड़ के उस अथाह समुद्र में कोई पुलिसवाला तैनात नहीं था, न कोई फिरंगी सार्जेन्ट दिखाई दे रहा था। जनता चिंघाड़ रही थी, रो रही थी। सामूहिक मातम का माहौल था। मैं उचक-उचक कर देखने की कोशिश कर रहा था। चाचा ने कहा -बेटा, इस थड़े पर खड़े हो जा। वहाँ चढ़कर खड़ा हुआ तो लोगों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। लाहौर के सेंट्रल जेल में नियत समय से पहले ही भगतसिंह को फाँसी दे दी गई थी और पूरी पुलिस फोर्स को हटा लिया गया था। अगर कोई फिरंगी सार्जेंट उस दिन दिखाई दे जाता तो मार-काट हो जाती, लाशें बिछ जातीं, कोई जिन्दा न बचता। जनता सड़कों पर निकल कर अपना प्रतिरोध तो जाहिर कर रही थी पर गुस्सा उतारने की जगह बेबस होकर मातम मना रही थी। बहुत देर तक उस थड़े पर मैं खड़ा रहा, फिर उतरकर घर चला गया। हथेली खोल कर दो पैसे माँ के सामने रखे। बोली दही नहीं लाया? मैंने कहा -सारी दूकानें बंद हैं। बाऊजी ने पूछा -हुआ क्या? मैंने कहा -भगतसिंह को फाँसी हो गई। बाऊजी सिर पर हाथ मारकर वहीं मँजी पर बैठ गए। झाई जी ने पूछा -आपको क्या हो गया।' और 1931 में मेरे दादा ने लाहौर छोड़ दिया, अपने बेटे का लाहौर के सनातन धर्म विद्यालय से कलकत्ता के सनातन धर्म विद्यालय में कक्षा चार में दाखिला करवाया, वह एक अलग कहानी है। आज यह वाकया सुनाते हुए पिता फिर रोए। फिर लाहौर को याद किया। पिता की सारी पढाई-लिखाई कलकत्ता के आर्य विद्यालय, विशुद्धानंद सरस्वती स्कूल, सिटी कॉलेज स्कॉटिश चर्च कॉलेज में हुई पर शादी लाहौर की लड़की से हुई और मेरा जन्म भी लाहौर में हुआ। 1947 में अपनी बेटी और बीवी को लेकर कलकत्ता आए, बस उसके बाद वहाँ जाने के हालात ही नहीं रहे पर वहाँ की टीसती हुई यादें पिता के सीने में आज भी दफ्न हैं। रह-रह कर वे यादें टीसती हैं और हमें भी अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
19 मार्च को देश भर में व्यापारी जलाएंगे चीनी माल की होलीआतंकी मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के मामले में चीन द्वारा वीटो उपयोग करने एवं पाकिस्तान का हर तरह से लगातार साथ देने के साथ चीन ने खुद को भारत की सुरक्षा के विरोधियों के प्रथम कतार में खड़ा कर लिया है.
Read more »
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई- Amarujalaहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी। HardikPatel_ INCIndia IYC congress gujaratcongresswebsitehacked
Read more »
गुरुद्वारे की जमीन पर पाकिस्तान का अतिक्रमण, भारत ने की वापसी की मांगKartarpur Gurudwara land in Pakistan encroached, Pakistani refuses certain demands on pilgrimage | भारतीय अधिकारियों ने गुरुद्वारे की जमीन पर कब्जे को सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ बताया पुलवामा हमले के बाद गुरुवार को करतारपुर कॉरिडोर पहली बार भारत-पाक की बैठक हुई थी
Read more »
मार्च के महीने में Mahindra की SUV मॉडल्स पर 77 हजार तक छूटDiscounts On Mahindra SUVs मार्च के महीने में महिंद्रा डीलर्स ने XUV500, Marazzo, Bolero, Vertio Vibe और KUV100 NXT समेत कई कारों और SUVs पर डिस्काउंट देना शुरू किया है.
Read more »
'चीनी सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाए सरकार, 19 को 1500 जगहों पर जलाएंगे होली'– News18 हिंदीमसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन द्वारा वीटो का प्रयोग करने पर कैट ने कहा कि चीन हमेशा पाकिस्तान का साथ देता है.
Read more »
IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में सबकुछ, फिर चैंपियन बनने की होगी चुनौती- AmarujalaIPL 2019: जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में सबकुछ, फिर चैंपियन बनने की होगी चुनौती: IPL ChennaiSuperKings ChennaiIPL IPL MSDhoni msdhoni
Read more »
पचास लाख से लेकर 8 करोड़ में बिके ये 5 खिलाड़ी, अब पहली बार IPL में दिखांएगे अपना तूफानी खेल50 लाख से लेकर 8 करोड़ में बिके ये 5 खिलाड़ी, अब पहली बार IPL में दिखांएगे अपना तूफानी खेल
Read more »
बिहार में महागठबंधन की प्रेस वार्ता टली, 22 मार्च को होगा सीटों का ऐलान– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का नामांकन तक शुरू हो गया है, लेकिन बिहार में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इस बीच खबर आ रही है कि बिहार में गठबंधन की प्रेसवार्ता टल गई है. सूत्रों के मुताबिक, पटना में होली के बाद 22 मार्च को अब गठबंधन की प्रेसवार्ता होगी. बिहार में कांग्रेस 9-10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
Read more »
होली से पहले शेयर बाजार की रौनक जारी, निफ्टी 11,520 के स्तर परदेश के शेयर बाजार में बढ़त का दौर जारी है. बुधवार को सेंसेक्स 23 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ.
Read more »
22 मार्च 2019 की सभी बड़ी खबरें, पढ़ें यहांहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Latest National Today News in Hindi: 184 उम्मीदवारों की भाजपा ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक का नाम है। लेकिन इस लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं है। आडवाणी के गांधीनगर से अमित शाह को टिकट मिला है।
Read more »
