2020 के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सोलर डील! अडानी ग्रुप ने मारी बाजी, जेएसडब्ल्यू और टॉरेंट को छोड़ा पीछे

Adani Group News

2020 के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सोलर डील! अडानी ग्रुप ने मारी बाजी, जेएसडब्ल्यू और टॉरेंट को छोड़ा पीछे
अडानी ग्रुपमहाराष्‍ट्र को बिजली सप्‍लाईगौतम अडानी
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

अडानी ग्रुप ने महाराष्ट्र को 6,600 मेगावाट बिजली देने का बड़ा ठेका जीत लिया है। अडानी ग्रुप इस बिजली को सौर और थर्मल पावर से मिलाकर देगा। JSW पावर और टॉरेंट पावर को पीछे छोड़ते हुए अडानी ग्रुप ने यह टेंडर जीता है। महाराष्ट्र स्टेट DISCOM ने अडानी ग्रीन और अडानी पावर को 6600 मेगावाट हाइब्रिड सोलर और थर्मल पावर सप्लाई करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट जारी...

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उसने महाराष्ट्र में बिजली सप्लाई का बड़ा टेंडर जीत लिया है। 6,600 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी देने के लिए अडानी ग्रुप ने सबसे कम बोली लगाई। अडानी ग्रुप 4.

08 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देगा। इसके लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी और टॉरेंट पावर भी दौड़ में थीं। लेकिन, अडानी ग्रुप ने सबसे कम बोली लगाकर बाजी मार ली। समूह ने बताया है कि 5 गीगावाट सोलर ऊर्जा क्षमता का टेंडर 2020 के बाद दुनिया का सबसे बड़ा ठेका है। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि 25 साल के लिए रिन्‍यूएबल और थर्मल पावर दोनों की सप्‍लाई के लिए अडानी ग्रुप की बोली महाराष्ट्र की ओर से फिलहाल खरीदी जा रही बिजली की दर से एक रुपये यूनिट कम है। इससे राज्य को भविष्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।आशय पत्र जारी होने की तारीख से 48 महीने में बिजली की सप्‍लाई शुरू होनी है। इस बारे में अडानी ग्रीन और अडानी पावर ने एक्‍सचेंजों को जानकारी भी दी है। महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी अडानी पावर को 6,600 मेगावाट के लिए आशय पत्र जारी करेगी।जहां अडानी पावर नई 1,600 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल क्षमता से 1,496 मेगावाट थर्मल बिजली की आपूर्ति करेगी। वहीं इसकी सहयोगी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा रिन्‍यूएबल एनर्जी पार्क से पांच गीगावाट सोलर एनर्जी की सप्‍लाई करेगी। हालांकि, टेंडर जीतने के लिए शुल्क बोली का ब्‍योरा नहीं दिया गया।क्‍या हैं बोली की शर्तेंबोली शर्तों के अनुसार, अडानी पावर पूरी सप्‍लाई अवधि के दौरान सोलर बिजली की आपूर्ति 2.70 रुपये प्रति यूनिट की दर पर करेगी। वहीं, कोयले से उत्पादित बिजली का दाम कोयला कीमतों के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी ने मार्च में सूरज की रोशनी से उत्पन्न 5,000 मेगावाट बिजली और कोयले से उत्पन्न 1,600 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए एक खास टेंडर निकाला था। इसे लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले जारी किया गया था। राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले इसे अडानी को दे दिया गया है। इस टेंडर में व्यस्त समय में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा और ताप बिजली दोनों की सप्‍लाई शामिल है।कंपन‍ियों में तगड़ी रही टक्‍कर सूत्रों के मुताबिक, अडानी पावर ने अनुबंध जीतने के लिए 4.08 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगाई। वहीं, दूसरी सबसे कम बोली 4.36 रुपये प्रति यूनिट जेएसडब्ल्यू एनर्जी की थी। यह महाराष्ट्र में पिछले साल खरीदी गई औसत बिजली कीमत 4.70 रुपये प्रति यूनिट से कम है।महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग ने 2024-25 के लिए बिजली खरीद की औसत कीमत 4.97 रुपये प्रति यूनिट तय की है। इस तरह अडानी की ओर से लगाई गई बोली इससे एक रुपये प्रति यूनिट के करीब कम है। कुल मिलाकर चार कंपनियों ने 25 साल के लिए बिजली सप्‍लाई टेंडर में भाग लिया।देश की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अडानी पावर की उत्पादन क्षमता 17 गीगावाट से अधिक है, जो 2030 तक बढ़कर 31 गीगावाट हो जाएगी। इसकी सहयोगी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड 11 गीगावाट की उत्पादन क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी रिन्‍यूएबल एनर्जी कंपनी है। इसे 2030 तक बढ़ाकर 50 गीगावाट करने का लक्ष्य है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

अडानी ग्रुप महाराष्‍ट्र को बिजली सप्‍लाई गौतम अडानी News About अडानी अडानी ग्रुप महाराष्‍ट्र को बिजली सप्‍लाई Electricity Supply To Maharashtra Gautam Adani News About Adani Adani Group Electricity Supply To Maharashtra

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अंबुजा सीमेंट में अपनी 2.84% हिस्सेदारी बेचेगा अडाणी ग्रुप: ग्रुप का फर्म होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स ₹4,200 क...अंबुजा सीमेंट में अपनी 2.84% हिस्सेदारी बेचेगा अडाणी ग्रुप: ग्रुप का फर्म होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स ₹4,200 क...अडाणी ग्रुप ब्लॉक डील के जरिए अंबुजा सीमेंट्स में 2.84% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। इस डील के जरिए ग्रुप की ट्रेड और इन्वेस्टमेंट फर्म होल्डरइंड इन्वेस्टमेंट्स 6.
Read more »

420000 करोड़ रुपये की कमाई, मार्क जकरबर्ग ने अंबानी और अडानी को छोड़ा पीछे420000 करोड़ रुपये की कमाई, मार्क जकरबर्ग ने अंबानी और अडानी को छोड़ा पीछेMark Zuckerberg Income in One Year: इस साल कमाई के मामले में मार्क जकरबर्ग ने दुनिया के बड़े से बड़े अमीरों को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक उन्होंने इस साल जितनी कमाई की है, उतनी कमाई अंबानी और अडानी ने मिलकर भी नहीं की। दुनिया के शीर्ष दो अमीर भी मिलकर इतनी कमाई नहीं कर पाए। जानें, मार्क ने इस साल कितनी कमाई...
Read more »

यूरोप में कानूनी लड़ाइयां हारे गूगल और एप्पल, चुकाने होंगे अरबों डॉलरयूरोप में कानूनी लड़ाइयां हारे गूगल और एप्पल, चुकाने होंगे अरबों डॉलरयूरोप की अदालतों में मंगलवार को दुनिया की दो बड़ी कंपनियों Google और Apple के ख़िलाफ़ फ़ैसले सुनाए गए, जिसके बाद उन्हें क्रमशः ₹22,414 करोड़ तथा ₹1,20,885 करोड़ चुकाने होंगे...
Read more »

केन्या में अडानी ग्रुप को झटका, कोर्ट ने 1.85 अरब डॉलर की एयरपोर्ट डील सस्पेंड कीकेन्या में अडानी ग्रुप को झटका, कोर्ट ने 1.85 अरब डॉलर की एयरपोर्ट डील सस्पेंड कीअडानी ग्रुप को केन्या में बड़ा झटका लगा है। जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अडानी ग्रुप को लेकर बड़ा खुलासाअडानी ग्रुप को लेकर बड़ा खुलासाहिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप को लेकर एक और सनसनीखेज़ खुलासा किया है। हिंडनबर्ग के अनुसार अडानी ग्रुप में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हिंडनबर्ग के नए दावों के बीच अडानी ग्रुप में हलचल, ग्रीन एनर्जी के CFO का इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारीहिंडनबर्ग के नए दावों के बीच अडानी ग्रुप में हलचल, ग्रीन एनर्जी के CFO का इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारीAdani Group: अडानी ग्रुप ने शेयर बाजार को बताया है कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मौजूदा सीएफओ फुंतसोक वांग्याल 30 सितंबर 2024 से अपना पद छोड़ देंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:33:28