2014 चुनावों में क्या थे एग्जिट पोल नतीजे, किसका दावा रहा सटीक– News18 हिंदी

United States News News

2014 चुनावों में क्या थे एग्जिट पोल नतीजे, किसका दावा रहा सटीक– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

पिछले आमचुनावों में किस गठबंधन के नतीजों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे क्या कह रहे थे? News18IPSOSExitPoll ElectionsWithNews18

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं. ये हमेशा बहस का विषय रहे हैं. इनकी प्रमाणिकता पर हमेशा तर्क होता रहा है. पिछले चुनावों यानि वर्ष 2014 में हुए आमचुनाव के दौरान आए एग्जिट पोल के नतीजे काफी हद तक सटीक थे.

सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की अगुवाई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट यानि एनडीए के स्पष्ट बहुमत पाकर सरकार बनाने का दावा किया गया था. बाद में वास्तविक नतीजों ने भी इसे सही साबित किया. वर्ष 2014 के आमचुनाव नौ चरणों में सात अप्रैल से लेकर 12 मई तक हुए थे. 12 मई को शाम 06.30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके थे इन सभी में एनडीए के मेजोरिटी का दावा किया गया था. यूपीए को सभी ने कम सीटें तो दीं लेकिन इसके बाद भी तकरीबन सभी सर्वे में उन्हें जो सीटें दी गईं वो हकीकत से दूर ही थीं सिवाय न्यूज24-चाणक्य के एग्जिट पोल के. वैसे कहना तो यही चाहिए कि न्यूज24-चाणक्य का दावा वास्तविक परिणाम आने पर एकदम सटीक बैठा.आइए जानते हैं कि पिछले चुनावों में एग्जिट पोल में क्या दावा किया गया था. - सीएनएन आईबीएन-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में दावा किया गया था एनडीए 276 सीटें जीतेगी तो यूपीए को 97 सीटें मिलेंगी जबकि अन्य यानि तीसरा मोर्चा और दूसरे दलों को 148 सीटें मिलनी चाहिए. - इंडिया टुडे और सिसेरो ने बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 272 सीटें दी थीं. यूपीए को उसके अनुसार 115 सीटें मिलनी थीं और अन्य को 156 सीटें.- टाइम्स नाउ-ओआरजी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 249, यूपीए को 148 और अन्य के 146 सीटों पर जीत का दावा किया था.- एबीपी-नील्सन का दावा एनडीए के लिए 274 सीटों और यूपीए के लिए 97 सीटों का था जबकि तीसरा मोर्चा और अन्य दलों के लिए 165 सीटों पर जीत का दावा किया था. - इंडिया टीवी-सी वोटर ने एनडीए को 289 सीटें दी थीं तो यूपीए को 101 सीटें जबकि अन्य दलों को 148 सीटें दी गई थीं.सबसे सटीक दावा न्यूज24-चाणक्य ने किया था. जिसने एनडीए को अपने नतीजों में 340 सीटों का आकलन किया था. जबकि यूपीए के 70 सीटों पर सिमट जाने की बात कही थी. इस संस्था ने अन्य दलों को 133 सीटें दी थीं. उसका ये दावा 16 मई को चुनाव परिणाम आने पर सबसे सटीक रहे.16 मई को जब लोकसभा के परिणाम घोषित हुए तो एनडीए को 336 सीटें मिलीं, जिसमें बीजेपी ने अकेले 282 सीटें जीती थीं यानि बहुमत से दस सीटें ज्यादा. वहीं यूपीए महज 58 सीटों पर सिमट गई, जिसमें कांग्रेस ने 44 सीटें हासिल कीं. ये कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था. अन्य दलों को 149 सीटें हासिल हुईं. एनडीए 23 पार्टियों का गठबंधन था तो यूपीए 13 पार्टियों का.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाचंडीगढ़: मोदी की रैली में प्रदर्शनकारी बेच रहे थे 'मोदी पकौड़े', पुलिस ने हिरासत में लियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंडीगढ़ में एक रैली के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्रैजुएशन का कपड़ा पहनकर पकौड़े बेचते हुए बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये ‘मोदीजी का पकौड़ा’ है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए क्या होते हैं एग्जिट पोल, कैसे निकलते हैं आंकड़ेलोकसभा चुनाव 2019: जानिए क्या होते हैं एग्जिट पोल, कैसे निकलते हैं आंकड़ेलोकसभा चुनाव के आखिर चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी और फिर चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे. लेकिन वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद एग्जिट पोल जारी किए जाते हैं, जिनके जरिए ये कयास लगाए जाते हैं कि इस बार किसको कितनी सीट मिलेगी और कौन सरकार बनाएगा. अब यहां सवाल यह उठता है कि आखिर एग्जिट पोल क्या होते हैं और इसके आंकड़े कैसे निकाले जाते हैं? इसको विस्तार से जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...
Read more »

कोलकाता में कल रात से अबतक क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें-Navbharat Timesकोलकाता में कल रात से अबतक क्या-क्या हुआ, सिलसिलेवार ढंग से जानें-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कोलकाता में मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में बवाल के बाद टीएमसी और बीजेपी का घमासान चरम पर पहुंच चुका है। ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
Read more »

WhatsApp में आएंगे ये 155 नए Emojis, फोटोज़ में देखें क्या-क्या बदला– News18 हिंदीWhatsApp में आएंगे ये 155 नए Emojis, फोटोज़ में देखें क्या-क्या बदला– News18 हिंदीWhatsApp update report says its working on 155 new Emojis in App see photos how it looks, वॉट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए खुशखबरी लाया है. कंपनी ने इमोजीज़ को लेकर ऐलान किया है. WABetaInfo ने ट्वीट कर बताया कि वॉट्सऐप जल्दी अपने ऐप में नए Emoji layout पर काम कर रहा है. वॉट्सऐप ने बीटा प्रोग्राम के ज़रिए 2.19.139 वर्जन सबमिट किया है. जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप 155 नए इमोजीज़ आएंगे.
Read more »

मायावती के शासन में हुए थे सांप्रदायिक दंगे?मायावती के शासन में हुए थे सांप्रदायिक दंगे?हाल ही में मायावती ने कहा था कि जब वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ. लेकिन सच्चाई इससे अलग है.
Read more »

मध्य प्रदेश: क्या कांग्रेस मालवांचल में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता दोहरा पाएगी?मध्य प्रदेश: क्या कांग्रेस मालवांचल में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता दोहरा पाएगी?मध्य प्रदेश के मालवांचल की आठ सीटों- देवास, धार, खंडवा, खरगोन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम और उज्जैन पर 19 मई को मतदान है. 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने ये सभी सीटें जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन विधानसभा चुनावों में पार्टी को इस क्षेत्र से ज़ोरदार झटका लगा था.
Read more »

एग्‍जिट पोल से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्‍स में 500 अंक की तेजीएग्‍जिट पोल से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्‍स में 500 अंक की तेजीलोकसभा चुनाव के एग्‍जिट पोल के नतीजे आने से पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी दर्ज की गई. बता दें कि रविवार को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होनी है.
Read more »

Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंTech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरेंऑटो से लेकर मोबाइल तक यहां पढ़ें टेक की 5 बड़ी खबरें...
Read more »

कितने सटीक थे 2014 के एग्जिट पोल- किसने क्या बताया और हुआ क्या?कितने सटीक थे 2014 के एग्जिट पोल- किसने क्या बताया और हुआ क्या?आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद 2019 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आएंगे। इससे पहले जान लीजिए, 2014 के एग्जिट पोल में किसने क्या कहा और आखिर में क्या हुआ। ResultsWithAmarUjala ExitPoll2019 एग्जिटपोल2019 2019ExitPoll
Read more »

LIVE: 2019 में किसकी जीत, किसकी हार, देखें कुछ देर में सबसे बड़ा एग्जिट पोलLIVE: 2019 में किसकी जीत, किसकी हार, देखें कुछ देर में सबसे बड़ा एग्जिट पोलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:15:18