Hidma Encounter: नक्सली हिडमा मारा गया। हिडमा अपना गुरु खूंखार नक्सली रमन्ना को मानता था। ऐसा कहा जाता है कि रमन्ना के सिर पर 2.40 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।
सुकमा: दुर्दांत नक्सली हिडमा मंगलवार को सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में मारा गया। अलग-अलग राज्यों में उसके सिर पर कुल करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हिडमा जब नाबालिग था तब नक्सली संगठन से जुड़ा था। हिडमा के साथ एनकाउंटर में उसकी पत्नी और बॉडीगार्ड भी मारे गए हैं। हिडमा की गिनती देश के सबसे खूंखार नक्सलियों में होती थी। लेकिन एक ऐसा शख्स था जिसने हिडमा को इस मुकाम तक पहुंचाया। बचपन में ही उसके हाथों में हथियार थमा दिया और उसे उसे खूंखार नक्सली बनाने की ट्रेनिंग भी दी। कहा जाता है कि हिडमा इसे अपना गुरु मानता था। कौन था वो खूंखार नक्सली हम बात कर रहे हैं खूंखार नक्सली रमन्ना की। मोस्ट वांटेड नक्सली रमन्ना का कई राज्यों में खौफ था। उसके बारे में कहा जाता है कि वह तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था। रमन्ना नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सचिव था। उस पर तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने करीब 2.
40 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। रमन्ना के बारे में कहा जाता है कि कभी भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई यहां तक की पुलिस उसका एनकाउंटर भी नहीं कर पाई। ऐसा कहा जाता है कि रमन्ना 1990 के दशक में बस्तर क्षेत्र में एक्टिव था। हिडमा का गांव पूवर्ती में उसका खौफ रहता था। उस समय वह डीकेएसजेडसी के सेक्रेटरी के पद पर था। इसी दौरान उसने पूवर्ती गांव में नाबालिग हिड़मा को देखा था। उसके हिड़मा को सबसे पहले नक्सली के बाल सदस्य के तौर पर एक्टिव किया। उसने नाबालिग हिड़मा को हथियार और गोले बारूद थमा दिया था। ट्रेनिंग देकर बनाया खूंखारइसके बाद रमन्ना ने हिड़मा को नक्सली ट्रेनिंग देने शुरू की। ऐसा कहा जाता है कि रमन्ना ही वह नक्सली था जिसने हिड़मा को बंदूक चलाना सिखाया। उसे खूंखार नक्सली बनाने की ट्रेनिंग दी। इसके बाद उसे अलग-अलग संगठनों में कई जिम्मेदारियां सौंपी। जिसके बाद से हिड़मा रमन्ना को अपना गुरु मानने लगा था। नक्सली की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रमन्ना ने हिड़मा की मुलाकात बसवाराजू से कराई थी। धीरे-धीरे नक्सली संगठन के हर टॉप लीडर से रमन्ना ने हिड़मा को मिलाया और वह बड़े लीडरों का भरोसेमंद बनता गया। नंबर-1 बटालियन की कमान सौंपीबस्तर में हिडमा और रमन्ना को लेकर ऐसा कहा जाता है कि 2008-09 में हिड़मा को बटालियन नंबर 1 की कमान रमन्ना के कहने पर ही सौंपी गई थी। ये बटालियन नक्सलियों की सबसे महत्वपूर्ण बटालियन मानी जाती थी। हिड़मा नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का पहला आदिवासी मेंबर था जो इस पद तक पहुंचा था। हार्ट अटैक से हुई थी मौतरन्नना को लेकर दावा किया जाता है कि पुलिस उसे कभी पकड़ नहीं पाई। दिसंबर 2019 में वह हार्ट अटैक के कारण मर गया था। कहा जाता है कि रमन्ना जब बीमारी से ग्रसित था तब हिड़मा उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखता था।
Hidma Encounter Who Was Naxalite Ramanna Hidma Guru Who Trained Hidma Sukma News Hidma Village Hidma Dead Body Naxalism In Chhattisgarh हिडमा का गुरु कौन था
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में SIR के दौरान 2.40 लाख मतदाताओं का वेरिफिकेशन पूरा, 13,842 वोटर लिस्ट से बाहरउत्तर प्रदेश के एक जिले में विशेष पुनरीक्षण अभियान SIR के दौरान 2.
Read more »
100 ಕೋಟಿ ಸಂಭಾವನೆ ಕೊಟ್ರೂ ಈ ನಟನ ಜೊತೆ ಮಾತ್ರ ನಟಿಸೋದಿಲ್ಲ ಎಂದ ನಯನತಾರಾ! ಯಾರು ಆ ಹೀರೋ?Nayanthara: ಭಾರತೀಯ ಚಿತ್ರರಂಗದಲ್ಲಿ, ವಿಶೇಷವಾಗಿ ದಕ್ಷಿಣ ಭಾರತೀಯ ಚಿತ್ರರಂಗದಲ್ಲಿ ಸದ್ದು ಮಾಡುತ್ತಿರುವ ನಯನತಾರಾ, 100 ಕೋಟಿ ಆಫರ್ ಬಂದರೂ ಈ ಒಬ್ಬ ನಾಯಕ ನಟನೊಂದಿಗೆ ನಟಿಸಲು ನಿರಾಕರಿಸಿದ್ದಾರೆ ಎಂದು ವರದಿಯಾಗಿದೆ.
Read more »
वो हुस्न परी गायिका, जिसके गाने पर आते हैं 100 करोड़ से ज्यादा व्यूजवो हुस्न परी गायिका, जिसके गाने पर आते हैं 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज, इन 5 सॉन्ग ने तो हिला दिया था हरियाणा
Read more »
કૃષિ સહાય પેકેજના ફોર્મ ભરનાર ગુજરાતના ખેડૂતો સતર્ક રહેજો! રાજ્ય સરકારે કરી મોટી સ્પષ્ટતાRajkot News: રાજ્યમાં કમોસમી વરસાદ બાદ ખેડૂતોના પાકને નુકસાન જતા સરકાર દ્વારા સહાય જાહેર કરવામાં આવતા ખેડૂતો ગ્રામ પંચાયતમાં વીસી દ્વારા ખેડૂતોના ફોર્મના 100 રૂપિયા લેવાતા હોય ખેડૂતો પરેશાન.
Read more »
ऑपरेशन न्यू ईयर: चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री से 100 करोड़ का खेल, पुलिस रह गई दंगऑपरेशन न्यू ईयर: चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री से होता था 100 करोड़ का कारोबार, सच जान स्पेशल सेल भी हैरान
Read more »
फ्रांस: लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरेफ्रांस: लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरे
Read more »
