17 साल पहले थम गई थी मुंबई की लाइफलाइन, आतंकियों ने कैसे दिया था 26/11 हमले को अंजाम? पढ़ें टाइमलाइन

26/11 Mumbai Attacks News

17 साल पहले थम गई थी मुंबई की लाइफलाइन, आतंकियों ने कैसे दिया था 26/11 हमले को अंजाम? पढ़ें टाइमलाइन
Taj Hotel Terror AttackAjmal Kasab 26/11Lashkar-E-Taiba Mumbai
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 100%
  • Publisher: 53%

26/11 Mumbai Attack 2008 Timeline: 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने सिलसिलेवार हमले किए। ताज होटल, ट्राइडेंट होटल, नरीमन हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई, जिनमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 की रात देश के लिए सबसे भयावह रात थी। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। मुंबई का आलीशान ताज होटल आतंकियों के कब्जे में था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मायानगरी में घुसे आतंकियों ने कई बड़ी लोकेशन्स पर सिलसिलेवार तरीके से आतंकी हमलों को अंजाम दिया। ताज महल होटल से लेकर ट्राइडेंट होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस, कोलाबा कॉजवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई जगहों पर बम ब्लास्ट हुए। इन हमलों में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों की इस फेहरिस्त में हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे और तुकाराम ओम्बाले जैसे मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल थे। मुंबई पर हुए इस हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने सोची समझी साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया था। फोटो - रायटर्स 26/11 हमले की पूरी टाइमलाइन 26 नवंबर 2025 रात 9:20 बजे - कोलाबा कॉजवे पर स्थित लियोपोल्ड कैफे में 2 आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रात 11 बजे - 4 आतंकवादी मुंबई के मशहूर ताज होटल में दाखिल हुए। 2 आतंकी ट्राइडेंट होटल में घुसे, 2 आतंकी नरीमन हाउस और अजमल कसाब समेत 2 आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की तरफ रवाना हो गए। कसाब और उसके साथ मौजूद आतंकी ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। रात 10:30 बजे - 2 आतंकवादियों ने मुंबई रेलवे स्टेशन के पास स्थित कामा अस्पताल पर हमला कर दिया। इस दौरान 3 पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों को रोकने की कोशिश की और आतंकियों ने उन्हें भी गोलियों से भून दिया। रात 11 बजे - 4 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला किया। पूरे ताज होटल से बम धमाकों की आवाजें आने लगीं। गोलीबारी के दौरान अंदर मौजूद कई लोगों की जान चली गई। ताज में धमाकों से मुंबई दहली ही थी कि ट्राइडेंट होटल में भी आतंकियों के होने की सूचना से हड़कंप मच गया। 2 आतंकियों की गोलीबारी में 30 लोग मारे गए। 26 नवंबर की पूरी रात ताज समेत मुंबई के अलग-अलग जगहों पर बम धमाके हो रहे थे, जिससे पूरा शहर दहशत में था। 27 नवंबर 2025 सुबह 2:30 बजे - भारतीय सेना के जवानों ने होटल की लॉबी में प्रवेश किया। सुबह 4:00 बजे - रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवानों ने होटलों में फंसे 200 लोगों को रिहा करवाया। हालांकि, 100 लोग अभी भी आतंकियों की कैद में थे। ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकियों और NSG के बीच भीषण मुठभेड़ जारी थी। सुबह 9:45 बजे - 2 आतंकवादी नरीमन हाउस में घुस गए और केंद्र पर हमला कर दिया। 27-29 नवंबर 2025 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड , नौसेना कमांडो और भारतीय सेना ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने एक-एक करके सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अजमल कसाब को सुरक्षाबलों ने जिंदा धर दबोचा। 28 नवंबर को ट्राइडेंट होटल को आतंकियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। वहीं, 29 नवंबर की सुबह 9 बजे तक ताज होटल में भी आतंकियों का सफाया हो गया। हालांकि, यह हमला देश को हमेशा के लिए गहरा जख्म दे गया, जिसकी यादें आज भी हर भारतीय को झकझोर कर रख देती हैं। यह भी पढ़ें- उरी हाइड्रो प्लांट पर PAK का ड्रोन हमला था नाकाम, CISF ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाया था दम.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 की रात देश के लिए सबसे भयावह रात थी। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। मुंबई का आलीशान ताज होटल आतंकियों के कब्जे में था। पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते मायानगरी में घुसे आतंकियों ने कई बड़ी लोकेशन्स पर सिलसिलेवार तरीके से आतंकी हमलों को अंजाम दिया। ताज महल होटल से लेकर ट्राइडेंट होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस, कोलाबा कॉजवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कई जगहों पर बम ब्लास्ट हुए। इन हमलों में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों की इस फेहरिस्त में हेमंत करकरे, विजय सालस्कर, अशोक कामटे और तुकाराम ओम्बाले जैसे मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल थे। मुंबई पर हुए इस हमले को 26/11 के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान के खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने सोची समझी साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया था। फोटो - रायटर्स 26/11 हमले की पूरी टाइमलाइन 26 नवंबर 2025 रात 9:20 बजे - कोलाबा कॉजवे पर स्थित लियोपोल्ड कैफे में 2 आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। रात 11 बजे - 4 आतंकवादी मुंबई के मशहूर ताज होटल में दाखिल हुए। 2 आतंकी ट्राइडेंट होटल में घुसे, 2 आतंकी नरीमन हाउस और अजमल कसाब समेत 2 आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की तरफ रवाना हो गए। कसाब और उसके साथ मौजूद आतंकी ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 58 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। रात 10:30 बजे - 2 आतंकवादियों ने मुंबई रेलवे स्टेशन के पास स्थित कामा अस्पताल पर हमला कर दिया। इस दौरान 3 पुलिस अधिकारियों ने आतंकियों को रोकने की कोशिश की और आतंकियों ने उन्हें भी गोलियों से भून दिया। रात 11 बजे - 4 आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला किया। पूरे ताज होटल से बम धमाकों की आवाजें आने लगीं। गोलीबारी के दौरान अंदर मौजूद कई लोगों की जान चली गई। ताज में धमाकों से मुंबई दहली ही थी कि ट्राइडेंट होटल में भी आतंकियों के होने की सूचना से हड़कंप मच गया। 2 आतंकियों की गोलीबारी में 30 लोग मारे गए। 26 नवंबर की पूरी रात ताज समेत मुंबई के अलग-अलग जगहों पर बम धमाके हो रहे थे, जिससे पूरा शहर दहशत में था। 27 नवंबर 2025 सुबह 2:30 बजे - भारतीय सेना के जवानों ने होटल की लॉबी में प्रवेश किया। सुबह 4:00 बजे - रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जवानों ने होटलों में फंसे 200 लोगों को रिहा करवाया। हालांकि, 100 लोग अभी भी आतंकियों की कैद में थे। ताज और ट्राइडेंट होटल में आतंकियों और NSG के बीच भीषण मुठभेड़ जारी थी। सुबह 9:45 बजे - 2 आतंकवादी नरीमन हाउस में घुस गए और केंद्र पर हमला कर दिया। 27-29 नवंबर 2025 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड , नौसेना कमांडो और भारतीय सेना ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने एक-एक करके सभी आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, अजमल कसाब को सुरक्षाबलों ने जिंदा धर दबोचा। 28 नवंबर को ट्राइडेंट होटल को आतंकियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। वहीं, 29 नवंबर की सुबह 9 बजे तक ताज होटल में भी आतंकियों का सफाया हो गया। हालांकि, यह हमला देश को हमेशा के लिए गहरा जख्म दे गया, जिसकी यादें आज भी हर भारतीय को झकझोर कर रख देती हैं। यह भी पढ़ें- उरी हाइड्रो प्लांट पर PAK का ड्रोन हमला था नाकाम, CISF ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाया था दम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Taj Hotel Terror Attack Ajmal Kasab 26/11 Lashkar-E-Taiba Mumbai 26/11 Mumbai Terror Attack Timeline Mumbai Police Officers 26/11 Heroes Chhatrapati Shivaji Terminus Attack Nariman House Siege 26/11 Mumbai News Mumbai Latest News Mumbai News In Hindi Mumbai Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बरी है तो क्या हुआ? पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होगा, 26/11 के आरोपी फहीम अंसारी की अर्जी पर सरकार का अड़ंगाबरी है तो क्या हुआ? पुलिस वेरिफिकेशन नहीं होगा, 26/11 के आरोपी फहीम अंसारी की अर्जी पर सरकार का अड़ंगा26/11 मुंबई हमले में बरी हुए फहीम अंसारी को ऑटो चलाने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) नहीं मिलेगा. महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दो टूक कहा कि फहीम ऐसा कोई भी काम कर सकता है जिसमें पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत न हो. सरकार ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उसे अब भी सुरक्षा के लिए 'खतरा' बताया है.
Read more »

मुंबई आतंकी हमले के जांबाज कमांडो सुनील जोधा: 26/11 के हीरोमुंबई आतंकी हमले के जांबाज कमांडो सुनील जोधा: 26/11 के हीरो26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के 17 साल बाद, जांबाज कमांडो सुनील जोधा की वीरता को याद किया गया, जिन्होंने ताज होटल में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्हें हाल ही में ग्लोबल पीस ऑनर्स समारोह में सम्मानित किया गया।
Read more »

उत्तर से दक्षिण तक तहव्वुर राणा ने लगाया था चक्कर, आतंकी के कुबूलनामे से 26/11 की छिपी परतें उजागरउत्तर से दक्षिण तक तहव्वुर राणा ने लगाया था चक्कर, आतंकी के कुबूलनामे से 26/11 की छिपी परतें उजागर26/11 मुंबई हमले की जांच में, अमेरिका से प्रत्यर्पित तहव्वुर राणा ने अपनी भूमिका स्वीकार की है। एनआईए की पूछताछ में राणा ने डेविड हेडली को भारत यात्रा में मदद करने और हमले के लिए स्थानों की रेकी करने की बात कबूली है। राणा ने 'गजवा-ए-हिंद' के लिए युवाओं की भर्ती करने की बात भी स्वीकार की। जांच एजेंसियां साजिद मीर के बारे में भी जानकारी जुटा रही...
Read more »

26/11 हमले की यादें, नए कानून, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें26/11 हमले की यादें, नए कानून, और अन्य महत्वपूर्ण खबरेंमुंबई आतंकी हमले की देविका रोटावन की यादें, नए श्रम कानूनों से खपत में वृद्धि, संविधान दिवस समारोह, और विभिन्न क्षेत्रों की ताजा खबरें। सीधी में हादसा, दूध के फायदे, फर्जी राजनाथ सिंह का पत्र, कर्नाटक में राजनीतिक हलचल, और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शामिल हैं।
Read more »

இன்றைய ராசிபலன், நவம்பர் 26 - இந்த ராசிகளுக்கு அதிர்ஷடம்இன்றைய ராசிபலன், நவம்பர் 26 - இந்த ராசிகளுக்கு அதிர்ஷடம்Rasipalan Today : இன்றைய ராசிபலன், நவம்பர் 26 - 12 ராசிகளுக்குமான பொதுபலன்களை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »

क्या आप जानते हैं किसने लिखा है भारत का संविधान? यहां पढ़ें इससे जुड़े 7 हैरान करने वाले तथ्यक्या आप जानते हैं किसने लिखा है भारत का संविधान? यहां पढ़ें इससे जुड़े 7 हैरान करने वाले तथ्यहर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस Constitution Day 2025 मनाया जाता है। इस दिन डॉ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:58:39