17 साल बिना ब्रेक काम किया, एक झटके में निकाला गया, आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट वायरल

Laid Off Amazon Techie Story News

17 साल बिना ब्रेक काम किया, एक झटके में निकाला गया, आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट वायरल
Amazon LayoffsAmazon Layoffs NewsLayoffs In IT
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 63%

एआई दुनिया में सबसे ज़्यादा आईटी सेक्टर की नौकरियां छीन रही है. ऐसे ही एक आईटी प्रोफेशनल की पोस्ट इन दिनों वायरल हो रही है, जिसने 17 साल कंपनी को दिए, लेकिन एक मेल ने उसकी नौकरी छीन ली.

आईटी सेक्टर में चल रही छंटनी और वेतन कटौती के बीच, एक पूर्व Amazon कर्मचारी की कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है. इस शख्स ने 17 साल तक लगातार काम करने के बाद जब अपनी नौकरी खोई, तो वो खुद को रोक नहीं सका और टूटकर रो पड़ा.

प्लेटफॉर्म Blind पर शेयर किए गए एक पोस्ट में उसने लिखा कि मैंने लगातार 17 साल काम किया. कभी छुट्टी नहीं ली, कभी रुका नहीं. खुद से कहा कि मैं ये अपने परिवार के लिए कर रहा हूं, भले ही थककर बच्चों के साथ खेल न सका या डिनर टेबल पर बैठ न सका.उसने बताया कि जब लेऑफ वाला ईमेल आया, तो वह सब कुछ छोड़कर बस रोने लगा.करीब एक घंटे बाद खुद को संभाला, फिर पत्नी के साथ नाश्ता बनाने में मदद की और बच्चों को स्कूल छोड़ने गया. जब उन्हें मुस्कुराते देखा, तो एहसास हुआ शायद यही जीना है.उसने आगे लिखा कि उसने अपनी पत्नी को कैफे बुलाकर यह खबर दी. पत्नी हैरान थी, लेकिन उसने मुझे संभाला और कहा कि हम मिलकर इससे निकल जाएंगे.‘अब जिंदगी को अलग तरह से जीना है’ Advertisement हालांकि अब वो इस झटके को एक नए मौके की तरह देख रहा है. मुझे नहीं पता आगे क्या होगा. सब कह रहे हैं कि जॉब मार्केट मुश्किल है, लेकिन मैं अब अपनी जिंदगी वैसे नहीं जीना चाहता जैसे पिछले 17 साल जिया.अब मैं वो करना चाहता हूं जिसमें सुकून हो.उसने दूसरों को भी हिम्मत दी जिन्हें नौकरी से निकाला गया है, मजबूत रहिए. ये अंत नहीं है. खुद को दोष मत दीजिए.देखें पोस्ट17 years of nonstop work. No breaks. No slow days. All for the family.Then, one email. Laid off.He cried, cooked breakfast with his wife, took his kids to school for the first time, and saw their smiles.Maybe this is what living means, not the job, but the moments we forget… pic.twitter.com/4F1Pek00j5— Venkatesh Alla November 3, 2025लोगों ने कही दिल छू लेने वाली बातेंइस पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.एक यूजर ने लिखा कि ये याद दिलाता है कि जिंदगी को सादा रखना जरूरी है. दूसरे ने कहा कि छंटनी को मौका समझो, खुद को दोबारा खोजने का वक्त है.वहीं एक तीसरे ने लिखा कि कई मेहनती लोग आज भी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ते हैं, परिवार के साथ वक्त बिताते हैं… ऑफिस बहाना नहीं होना चाहिए.हाल ही में Amazon ने AI प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी की थी. हजारों कर्मचारियों की नौकरियां गईं. इस भावनात्मक पोस्ट ने दिखाया कि नौकरी खोना सिर्फ आर्थिक झटका नहीं, बल्कि जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल सकता है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Amazon Layoffs Amazon Layoffs News Layoffs In IT IT Layoffs Viral Trending Amazon Techie Story Amazon Layoffs Amazon Layoffs News Layoffs In IT IT Layoffs Viral Trending

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जयपुर में डंपर का कहर, 17 गाड़ियों को मारी टक्कर; 12 लोगों की मौतजयपुर में डंपर का कहर, 17 गाड़ियों को मारी टक्कर; 12 लोगों की मौतजयपुर में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई। एक डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर 1 बजे हुआ जब डंपर हाईवे पर घुसने की कोशिश कर रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »

जयपुर सड़क हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौतजयपुर सड़क हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौतजयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने खुलासा किया है कि डंपर ड्राइवर नशे में था और गुस्से में उसने 17 गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। ड्राइवर की एक कार चालक से झड़प हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। सीसीटीवी फुटेज में डंपर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता दिखा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more »

Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...Teen Death: ৩২ হাজারি ফোনের পর এবার আইফোন চাই! বায়না না মেটায় ১৭-র পড়ুয়ার চরম পদক্ষেপ...After 32 thousands phone now wants an iPhone 17 year old student takes extreme step as demands are unmet
Read more »

फरीदाबाद में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, जानें क्या है वजहफरीदाबाद में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, जानें क्या है वजहFaridabad 17 year old girl shot by stalker outside library, the accused gave this reason फरीदाबाद में लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, सामने आया वीडियो
Read more »

केबीसी 17: अमिताभ बच्चन ने एआई पर उठाए सवाल, इंसानियत की अहमियत बताईकेबीसी 17: अमिताभ बच्चन ने एआई पर उठाए सवाल, इंसानियत की अहमियत बताईअमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में एआई के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जाहिर करते हैं। उन्होंने बताया कि मशीनों के आने से इंसान की असली पहचान क्या होगी। बिग बी का मानना है कि इंसानों की असली पहचान उनके इमोशन हैं।
Read more »

शाहजहांपुर ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग में बेटी की बगावत, गुस्साए पिता ने कर दी हत्या, बोला- 'जो किया, अच्छा किया'शाहजहांपुर ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग में बेटी की बगावत, गुस्साए पिता ने कर दी हत्या, बोला- 'जो किया, अच्छा किया'UP News: शाहजहांपुर में पिता ने 17 साल की बेटी की प्रेम प्रसंग में विवाद को लेकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:36