जयपुर सड़क हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौत

आपराधिक News

जयपुर सड़क हादसा: नशे में धुत ड्राइवर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 14 की मौत
जयपुर सड़क हादसाहरमाड़ाडंपर ड्राइवर
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने खुलासा किया है कि डंपर ड्राइवर नशे में था और गुस्से में उसने 17 गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। ड्राइवर की एक कार चालक से झड़प हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। सीसीटीवी फुटेज में डंपर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता दिखा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

"Rajasthan News: जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हुए भयावह सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में पता चला कि डंपर ड्राइवर हादसे के वक्त शराब के नशे में था और उसने गुस्से में आकर 17 गाड़ियों को टक्कर मारी थी.

पुलिस के अनुसार, कुछ देर पहले उसकी एक कार ड्राइवर से झड़प हुई थी, जिसके बाद उसने बेकाबू होकर लोगों और वाहनों को कुचल दिया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत और कई घायल हुए. हादसा इतना भयावह था कि कई शव सड़क पर बिखर गए, किसी का हाथ कट गया तो किसी का पैर. पूरा इलाका अफरा-तफरी और चीख-पुकार से भर गया. सीसीटीवी फुटेज में डंपर को करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हुए देखा गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.Advertisment कैसे हुआ हादसा? पुलिस के मुताबिक, डंपर ड्राइवर लगातार कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग रहा था. उसने रास्ते में स्कूटर, मोटरसाइकिल और कारों को कुचल दिया. हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. जांच में पता चला कि यह हादसा ब्रेक फेल होने से नहीं बल्कि ड्राइवर की लापरवाही और गुस्से के कारण हुआ. झगड़े के बाद बेकाबू हुआ ड्राइवर असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस उषा यादव ने बताया कि हादसे से पहले आरोपी ड्राइवर का एक कार चालक से झगड़ा हुआ था. दोनों की गाड़ियां टकरा गईं और जब कार ड्राइवर ने उसे डांटा, तो डंपर ड्राइवर गुस्से में आ गया. उसने गुस्से में कार को फिर टक्कर मारी और वहां से भाग निकला. कुछ देर बाद उसी गुस्से में उसने हाईवे पर लोगों और वाहनों को कुचलना शुरू कर दिया. पुलिस ने पुष्टि की है कि ड्राइवर नशे में था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी डंपर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि डंपर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया "नरसंहार जैसा दृश्य" चश्मदीदों ने इस हादसे को "नरसंहार" बताया. स्थानीय दुकानदार महेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने लोगों को क्षतिग्रस्त कारों से निकालते देखा. कुछ लोग अंदर फंसे हुए थे, जबकि कई सड़क पर पड़े थे. चारों ओर खून, चीखें और डर का माहौल था. दो दिन में दूसरी बड़ी दुर्घटना आपको बता दें कि राजस्थान में यह दो दिन में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है. इससे पहले फलोदी इलाके में एक टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रेलर से टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई थी. जयपुर हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. यह भी पढ़ें- Jaipur Accident: जयपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार को मारी टक्कर, 14 की मौत कई जख्मी यह भी पढ़ें- Jaipur Accident: जयपुर भीषण हादसे पर क्या बोले राजस्थान के मंत्री गजेंद्र सिंह, आईजी ने भी दिया ये अपडेट"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

जयपुर सड़क हादसा हरमाड़ा डंपर ड्राइवर नशा सड़क दुर्घटना

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कानपुर में छह हजार किसानों पर करोड़ों की खाद की बकाएदारी, वसूली को भेजे गए नोटिसकानपुर में छह हजार किसानों पर करोड़ों की खाद की बकाएदारी, वसूली को भेजे गए नोटिसकानपुर में लगभग छह हजार किसानों पर खाद की 14.
Read more »

कार्बेट हेरिटेज जोन पर्यटकों के लिए खुला, पहले दिन 17 देशी-विदेशी सैलानियों की जंगल सफारीकार्बेट हेरिटेज जोन पर्यटकों के लिए खुला, पहले दिन 17 देशी-विदेशी सैलानियों की जंगल सफारीकार्बेट हेरिटेज जोन पर्यटकों के लिए खुल गया है, जहाँ पहले दिन 17 देशी-विदेशी पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया। पर्यटकों ने जंगली जानवरों के दर्शन किए और पक्षियों की आवाज़ों से मोहित हुए। पिछले वर्ष इस सफारी से वन विभाग को 19 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिससे यह वाइल्डलाइफ प्रेमियों का पसंदीदा स्थल बन गया...
Read more »

वॉरेन बफे के खजाने में ₹34000000000000 कैश, बर्कशायर हैथवे का मुनाफा 17% बढ़ावॉरेन बफे के खजाने में ₹34000000000000 कैश, बर्कशायर हैथवे का मुनाफा 17% बढ़ापिछले महीने Berkshire Hathaway ने OxyChem में $9.7 बिलियन का निवेश किया था. सितंबर के अंत तक कंपनी के पास $381.7 बिलियन (लगभग ₹34 लाख करोड़) नकद मौजूद था और ये राशि अब तक लगभग स्थिर बनी हुई है.
Read more »

इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाईइनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई14 लाख की इनामी नक्सली सुनीता ने किया सरेंडर, बालाघाट पुलिस को CM ने दी बधाई
Read more »

ஐப்பசி 17 திங்கட்கிழமை ராசிபலன்: இன்று யார் யாருக்கு அதிர்ஷ்டமான நாள்?ஐப்பசி 17 திங்கட்கிழமை ராசிபலன்: இன்று யார் யாருக்கு அதிர்ஷ்டமான நாள்?Today Rasipalan: இன்று நவம்பர் 03ம் தேதி மேஷம், ரிஷபம், மிதுனம், கடகம், சிம்மம், கன்னி, துலாம், விருச்சிகம், தனுசு, மகரம், கும்பம் மற்றும் மீனம் ஆகிய ராசிகளின் தினசரி ஜாதகத்தை தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »

शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 14 लाशें,VIDEO: जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से भी हुई थी ...शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 14 लाशें,VIDEO: जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से भी हुई थी ...Rajasthan Jaipur Truck Accident Photos Videos Update; जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:11