16 साल पहले एक फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, हैंडसम हीरो और टॉप हीरोइन ने स्क्रीन पर जमकर रोमांस किया. थिएटर्स में दस्तक देने के बाद मूवी ने ना सिर्फ कमाई की बल्कि 18 अवॉर्ड भी जीत लिए थे.
नई दिल्ली. साल 2025 में अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने हर किसी का दिल जीत लिया है. बॉक्स ऑफिस पर 570 करोड़ से ज्यादा कमाई करने के बाद यह मूवी अब नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है. ऐसी ही एक रोमांटिक मूवी 16 साल पहले रिलीज हुई थी जिसने ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई.
उस फिल्म का नाम है ‘लव आज कल’. ‘लव आज कल’ साल 2009 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया है. इस फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण लीड किरदारों में हैं. यह मूवी दो अलग-अलग समय की लव स्टोरी एक साथ दिखाती है, एक मॉडर्न समय की और एक 1960 के दशक की. जय वर्धन सिंह और मीरा पांडे लंदन में रहते हैं. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन करियर को ज्यादा महत्व देते हैं. मीरा भारत लौटकर एक पुरातत्वविद् के रूप में काम करना चाहती है और जय गूगल में नौकरी करना चाहता है. दोनों समझदारी से यह फैसला करते हैं कि ब्रेकअप कर लेना ही बेहतर होगा. हालांकि, अलग होने के बाद भी वे एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं और यह मानते हैं कि वे एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. जय को धीरे-धीरे एहसास होता है कि वह मीरा के बिना अधूरा है. उधर मीरा भारत में शादी करने की कोशिश करती है, लेकिन अंदर से वह भी खुश नहीं होती. जय जब सच्चे दिल से मीरा को दोबारा पाना चाहता है, तो वह यह समझता है कि सच्चा प्यार समय और दूरी से परे होता है. इसके बाद ‘लव आज कल’ रोमांटिक से इमोशनल बन जाती है. इसकी कहानी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की केमस्ट्री छा गई थी. ऋषि कपूर और हरलीन कौर भी फिल्म का हिस्सा थे. इस फिल्म के गाने भी दर्शकों ने खूब पसंद किए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ‘लव आज कल’ 50 करोड़ रुपये की लागत में बनकर तैयार हुई थी. इसने भारत में 86.12 करोड़ और वर्ल्डवाइड 117.27 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म का बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट हिट है. सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक फिल्म ‘लव आज कल’ को ना सिर्फ क्रिटिक्स ने सराहा, बल्कि डेढ़ दर्जन अवॉर्ड भी झटक लिए थे. आईएमडीबी के अनुसार, इस मूवी ने 18 अवॉर्ड जीते थे. ‘लव आज कल’ को 10 में से 6.8 रेटिंग मिली है.
Saif Ali Khan Deepika Padukone Love Aaj Kal Box Office Rishi Kapoor Love Aaj Kal Awards लव आज कल सैफ अली खान दीपिका पादुकोण लव आज कल बॉक्स ऑफिस लव आज कर अवॉर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, पढ़ें 18 सितंबर का दैनिक राशिफलआज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे. आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे. आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं. कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं. आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे. आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है.
Read more »
Aaj Ka Ank Jyotish 18 September 2025: इस मूलांक के प्रोजेक्ट होंगे पूरे, पढ़ें अंक राशिफलAaj Ka Ank Rashifal 18 सितंबर 2025 के अनुसार आज की 18/9 तरंग हमें सहानुभूति उपचार और समापन पर जोर देती है और हमें अधूरे मामलों को गरिमा से पूरा करने की प्रेरणा देती है। ऐसे में चलिए अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 7 से 9 के जातकों का अंकज्योतिष...
Read more »
இன்றைய ராசி பலன்கள்: செப்டம்பர் 18 வியாழன் - பெரிய அதிர்ஷ்டம் காத்திருக்கும் ராசிகள்இன்றைய ராசி பலன்கள் செப்டம்பர் 18 வியாழக்கிழமை மேஷம் முதல் மீனம் வரை அதிர்ஷ்ட பலன்கள்
Read more »
आपके काम की खबर: भातखंडे विश्वविद्यालय में नेशनल कॉन्फ्रेंस, इकाना में मल्टी-डे सीरी...लखनऊLucknow Today 18 September: News of your use
Read more »
101 साल के डॉक्टर ने बताया लंबी और खुशहाल जिंदगी का रहस्य, जानें आप भीदुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जो 100 साल की उम्र के बाद न सिर्फ जिंदा है बल्कि पूरी तरह से एक्टिव और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.
Read more »
एक क्लिक में पढ़ें 18 सितंबर, गुरुवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
Read more »
