क्लिक करें और पढ़ें, लॉन्च से पहले इन प्रोडक्ट्स की जानकारी हुई लीक! (iamhacker)
चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus बंगलुरू में 14 मई को एक इवेंट आयोजित कर रहा है. इस दौरान कंपनी अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक दो स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं.
सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस दौरान वायरलेस इयरफोन्स का अलगा वर्जन भी लॉन्च करेगी और कार चार्जर भी इस लिस्ट में है. दरअसल कार चार्जर और वायरलेस इयरफोन्स वाली खबर एक लीक से आई है. इस लीक में एक बॉक्स है जिसमें कुछ ऐक्सेसरीज हैं. इनमें बुलेट वायरलेस इयरफोन्स का अपग्रेड के साथ कार चार्जर दिख रहा है. ये कथित लीक इशान अग्रवाल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है जो कुछ समय से स्मार्टफोन लॉन्च से पहले जानकारियां लीक करते हैं. वन प्लस बुलेट इयरफोन्स का अगला वर्जन देखने में OnePlus के पुराने इयरफोन्स जैसा ही लग रहा है. हालांकि इयरबड्स थोड़े अलग डिजाइन के हैं. इसके साथ यहां Car charger है जो आम कार चार्जर जैसा लगता है. इसमें Warp Charging का सपोर्ट दिया जा सकता है. गौरतलब है कि OnePlus 6 के साथ ही Bullet Wireless Earphones लॉन्च किए गए थे जिसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई थी. उम्मीद है कंपनी इस लॉन्च इवेंट में नया यूएसबी टाइप सी स्मार्टपोन भी लॉन्च कर दे. लेकिन अब तक कुछ भी साफ नहीं है. OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की बात करें तो, रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से Pro वेरिएंट में पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दी जाएगी. इसके साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 855 प्रॉसेसर दिया जाएगा. यह 5G सपोर्ट वाला हो सकता है. OnePlus 7 Pro में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे जिनमें से एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा. जाहिर है ये फोन Android 9 बेस्ड Oxygen OS पर चलेगा. भारत में ये स्मार्टफोन सैमसंग और ऐपल के फ्लैगशिप को टक्कर दे सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OnePlus 7 , 7 Pro की कुछ बातें लॉन्च से पहले लीक हुई हैंOnePlus 7, OnePlus 7 Pro इस बार चीनी स्मार्टफोन मेकर दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आ रही है. लेकिन OnePlus 7 Pro के भी तीन वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं.
Read more »
PM मोदी एक मई को जाएंगे अयोध्या, क्या रामलला के दर्शन के लिए जाएंगेप्रधानमंत्री की यह जनसभा दो जिलों के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त जनसभा होगी. उस दिन सुबह पहली जनसभा पीएम नरेन्द्र मोदी अयोध्या के मयाबाजार में करेंगे. बीजेपी के अनुसार, पीएम मोदी की रैली में 5 लाख लोगो के आने की सम्भावना है.
Read more »
मायापुरी स्क्रैप मार्किट की याचिका पर हाई कोर्ट ने DPCC को दिए इंस्पेक्शन के निर्देशदिल्ली हाई कोर्ट ने डीपीसीसी से पूछा है कि जिन लोगों के पास लाइसेंस है या वह स्क्रैप यूनिट चलाने के अलावा कुछ और काम कर रहे थे, उनको बिना सर्वे के एकदम क्यों एक ही दिन में बंद कर दिया गया है.
Read more »
Hyundai की Venue के लिए ऑफिशियल बुकिंग 2 मई से होगी शुरू, लॉन्च 21 मई कोहुंडई ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को 17 अप्रैल को पेश किया था. ये एक कनेक्टेड कार होगी, जो इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में आएगी.
Read more »
हनीप्रीत ने जमानत के लिए लगाई गुहार, 1 मई को होगी मामले की सुनवाईप्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत की दलील है कि उसका नाम एफआईआर में बाद में डाला गया. उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि 3 अक्तूबर 2017 को उसने खुद सरेंडर कर दिया था.
Read more »
समस्तीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म, 23 मई की मतगणना के बाद जीत-हार का फैसलाबिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोट डाले गए. समस्तीपुर सीट से एक बार फिर से कांग्रेस और एलजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. यहां से 11 प्रत्याशी मैदान में है.
Read more »
गुजरात के पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला का दावा, '23 मई को गिर जाएगी रूपाणी सरकार'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र में अगर कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती है तो गुजरात एवं कुछ अन्य राज्यों में भी सरकार बदलेंगी. वाघेला ने यह भी दावा किया कि बीजेपी की सत्ता में वापसी नहीं होगी.
Read more »
4709 शिक्षक पदों के लिए 31 मई तक जारी होगा रिजल्ट
Read more »
Realme 3 का नया वेरिएंट 2 मई को होगा भारत में लॉन्चOppo के सब-ब्रांड रियलमी (Realme) ने घोषणा की है कि रियलमी 3 (Realme 3) का नया 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जाएगा।
Read more »
मई 2019 के शुभ योग, इस दौरान कर सकते हैं किसी भी तरह के शुभ कार्य02 मई - दिन गुरुवार - सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 01 बजकर 03 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 43 मिनट (03 मई) तक रहेगा।
Read more »
