डीएसएसएसबी ने कोर्ट को बताया है कि उसने शिक्षक सहित अन्य 49 श्रेणी के 10057 पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया है (twtpoonam)
हाई कोर्ट में गेस्ट टीचर मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वह अलग-अलग श्रेणी के 4709 शिक्षक पदों के लिए 31 मई तक रिजल्ट जारी कर देगा.
डीएसएसएसबी ने कोर्ट को बताया है कि उसने शिक्षक सहित अन्य 49 श्रेणी के 10057 पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया है. महिला शारीरिक शिक्षक के 1096 पदों के लिए 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित करने की उसकी तैयारी है. जिन पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, उन पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव वह 30 अप्रैल तक दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को भी भेज देगा. बता दें कि गेस्ट टीचर की भर्ती को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई और निर्देशों के बाद भी शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा नहीं हो सका था. अपने हलफनामे में डीएसएसएसबी ने बताया है कि संस्कृत के महिला शिक्षकों के 3230 पदों के लिए रिजल्ट घोषित कर दिल्ली सरकार को भेजा जा चुका है. इसके अलावा पीजीटी के कामर्स महिला और इकोनोमिक्स के 3789 पुरुष शिक्षकों का रिजल्ट घोषित करके भी सरकार को भेजा जा चुका है.इसके अलावा अलग-अलग श्रेणियों के जो पद रिक्त रह गए हैं, उन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण उन पदों को सरकार को वापस कर दिया गया है. उसे 67 श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की मांग की गई थी, जिसमें से उसने 49 श्रेणी के पदों के लिए रिजल्ट निकाल दिया है. उसमें से 1007 पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया जा चुका है. जिसमें 6029 पद भरे जा चुके हैं और 652 पद लंबित हैं. बाकी बचे 3376 पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले पाए है.हाईकोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 1 मई को करेगा. कोर्ट ने 12 अप्रैल को दिल्ली सरकार और डीएसएसएसबी सहित निगमों को निर्देश दिया था कि खाली पड़े प्रिंसिपल के 747 पद, शिक्षकों के 20 हजार पद और निगम स्कूलों के छह हजार पदों को जल्द भरे जाए.न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने सरकार, बोर्ड और नगर निगमों से आगे की कार्रवाई कर अपना-अपना स्थिति रिपोर्ट भी दाखिल करने को कहा था.हाईकोर्ट ने ये निर्देश एक संस्था सोशल जूरिस्ट की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. संस्था की तरफ से कोर्ट में पेश होने वाले वकील अशोक अग्रवाल ने कोर्ट को बताया था कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में 20 हजार शिक्षकों के पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं और 15 हजार पद पदोन्नति से भरे जाने हैं. इसके अलावा अतिरिक्त शिक्षकों के 10593 पद रिक्त हैं. इसके लिए डीएसएसएसबी ने अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है. इसके अलावा निगम के स्कूलो में छह हजार पद भी खाली हैं. वकील ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के 923 पद हैं जिनमें केवल 126 पदों पर प्रिंसिपल काम कर रहे हैं. यानी कि स्कूलों में प्रिंसिपल के 747 पद खाली है. सरकारी स्कूलों में 126 प्रिंसिपल में से भी 50 प्रिंसिपल को दिल्ली सरकार ने कोर्ट समेत कई और विभागों में काम पर लगा रखा है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जानिए आज किन राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए दिन शुभ रहने के आसारHoroscope Today, 23 April 2019 (आज का राशिफल): वृश्चिक राशिफल: आज आप काफी आलस महसूस कर सकते हैं। जिसके कारण किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा। पूरे दिन ऑफिस में नींद आने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।
Read more »
माता-पिता के बाद सन्नी भी राजनीतिक पारी के लिए तैयार, जानें परिवार के बारे मेंभारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले फिल्मस्टार सन्नी दियोल के परिवार का राजनीति से पुराना नाता रहा है। मां भाजपा की सांसद हैं और पिता भी भाजपा के सांसद रह चुके हैं।
Read more »
इस फिल्म के लिए 24 घंटे खोले जाएंगे सिनेमाघर, टिकट के लिए मची थी होड़– News18 हिंदीएवेंजर्स एंडगेम (Avengers Endgame) ने रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग के बाद अब भारत में एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है. इस फिल्म के लिए 24 घंटे सिनेमाघर खुले रहेंगे.
Read more »
Allahabad High Court: इन पदों पर आवेदन की आज है आखिरी तारीख, जल्द करें– News18 हिंदीJOBS : Allahabad High Court: इन पदों पर आवेदन की आज है आखिरी तारीख, जल्द करें
Read more »
LIVE: PM बोले- मोदी दल के लिए नहीं देश के लिए पैदा हुआउत्तर प्रदेश के बांदा में चुनावी सभा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी दल के लिए नहीं देश के लिए पैदा हुआ है. LokSabhaElections2019 से जुड़ी पल-पल ख़बर के लिए, लिंक पर क्लिक करें:
Read more »
बीजेपी के लिए प्रचार करने उतरे द ग्रेट खली, अपने इस दोस्त के लिए मांगे वोटLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
गर्लफ्रेंड को फिल्म दिखाने के लिए बॉयफ्रेंड के नियम- पॉपकॉर्न के लिए लाइन में नहीं लगूंगाबॉयफ्रेंड साइरिल ने लिखा- फिल्म के दौरान मेरे सामने से नहीं निकलने दूंगा, अलग रास्ता खोज लो नियमावली सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने फिल्म को लेकर साइरिल की प्रतिबद्धता की तारीफ की | boyfriend of a woman make rules for a film in London
Read more »
गहलोत कर रहे बेटे के लिए प्रचार, शेखावत के लिए मैदान में उतरे पीएम मोदीLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अपने बेटे के लिए चुनाव प्रकार कर रहे अशोक गहलोत पर विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
Read more »
सीजेआई के ख़िलाफ़ लगे आरोपों के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए याचिका दायरसीजेआई रंजन गोगोई के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों को प्रकाशित अथवा प्रसारित करने से मीडिया पर तब तक तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है, जब तक तीन न्यायाधीशों वाली जांच समिति किसी नतीजे तक नहीं पहुंच जाती है.
Read more »
दिग्विजय के लिए चुनाव प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार, जनसभा कर मांगेंगे कांग्रेस के लिए वोटभाजपा के दो खासे विरोधी बने एकदूसरे के साथी, कन्हैया कुमार मागेंगे आपसे दिग्विजय सिंह के लिए वोट digvijaysingh KanhaiyaKumar LokSabhaElections2019
Read more »
