13 दिन की खुशियां, फिर बिछड़ने का दर्द... पहलगाम हमले के बाद जैसलमेर से पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुईं दुल्हनें

Jaisalmer News

13 दिन की खुशियां, फिर बिछड़ने का दर्द... पहलगाम हमले के बाद जैसलमेर से पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुईं दुल्हनें
Pahalgam AttackPakistani Brides ReturnIndia Pakistan Relations
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 118%
  • Publisher: 63%

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का असर भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के साथ आम लोगों की जिंदगी पर पड़ा है. केंद्र सरकार के निर्देश पर वीजा रद्द होने के चलते जैसलमेर में अपनी ससुराल आईं दो पाकिस्तानी दुल्हनों को 13 दिन बाद मजबूरी में पाकिस्तान लौटना पड़ रहा है. परिवारों में मायूसी छा गई है और दुल्हनों की आंखों में आंसू दिखे.

जैसलमेर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच ना सिर्फ कूटनीतिक रिश्तों में तनाव पैदा किया है, बल्कि इंसानी जज्बातों पर भी गहरा असर डाला है. केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने और भारत छोड़ने के आदेश के चलते जैसलमेर में रहने आईं दो पाकिस्तानी दुल्हनों के सपने चकनाचूर हो गए.

बीते 13 दिन पहले ससुराल आईं सचुल और करमा खातून को मजबूरी में वापस पाकिस्तान लौटना पड़ रहा है. Advertisementवर्ष 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी में सालेह मोहम्मद और मुश्ताक अली की अपने रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान दोनों युवकों को 21 वर्षीय करमा खातून और 22 वर्षीय सचुल से प्रेम हो गया था. परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों का निकाह अगस्त 2023 में कराया गया. निकाह के बाद भी दोनों दुल्हनों को भारत का वीजा नहीं मिल पाया और दूल्हे भारत लौट आए. करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अप्रैल 2025 में वीजा जारी हुआ और 11 अप्रैल को दोनों दुल्हनें अपनी ससुराल जैसलमेर पहुंचीं.बीते 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए उन्हें स्वदेश लौटने के आदेश दिए. इस आदेश ने इन दोनों दुल्हनों की खुशियों पर पानी फेर दिया. दोनों के हाथों में लगी मेहंदी का रंग भी पूरी तरह नहीं उतरा था कि उन्हें फिर से पाकिस्तान लौटने का फरमान सुनाया गया. Advertisement यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, यूपी से अधिकांश को किया गया डिपोर्टदुल्हनें मायूस हैं. सचुल और करमा खातून ने सरकार से गुहार लगाई है कि वे अपने परिवार और पतियों को छोड़कर पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं. करमा खातून के ससुर हाजी अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने दुल्हनों के भारत आने के तुरंत बाद लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन आतंकी हमले के बाद सरकार के सख्त आदेशों के चलते प्रशासन उन पर दुल्हनों को वापस भेजने का दबाव बना रहा है.दुल्हनों के पाकिस्तान भेजने की खबर सुनते ही मुश्ताक अली की तबीयत बिगड़ गई, इसके चलते मुश्ताक को जोधपुर में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. परिवार के लोग भारत सरकार से अपील कर रहे हैं कि इंसानियत के नाते उन्हें यहीं बसने दिया जाए, ताकि उनका परिवार उजड़ने से बच सके.करमा खातून के हालात भी बेहद कठिन हैं. उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है और पिता अरब देशों में मजदूरी के लिए गए हुए हैं. करमा के ससुर का कहना है कि ऐसे में करमा को पाकिस्तान वापस भेजने का कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि वहां उसका कोई सहारा नहीं है.गौरतलब है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी बॉर्डर के जरिए आज 27 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना अनिवार्य है. जैसलमेर के विदेशी पंजीयन अधिकारी विक्रम सिंह भाटी के अनुसार, अब तक चार पाकिस्तानी नागरिकों ने पाकिस्तान लौटने की अनुमति ले ली है, जिनमें ये दोनों विवाहित महिलाएं भी शामिल हैं. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Pahalgam Attack Pakistani Brides Return India Pakistan Relations Jaisalmer Love Story Cross-Border Marriage Pakistani Citizens Visa India Visa Cancellation Salay Mohammad Mushtaq Ali Sachul Karma Khatoon Attari Border Return Kashmir Terror Attack Indian Government Orders Emotional Family Story Long Term Visa India Indo-Pak Love Story Pakistani Nationals India Jaisalmer News Pahalgam Terror Impact

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसदिल्ली में लैंडिंग से पहले ही पहलगाम पर PAK को मैसेज दे गए PM मोदी! नहीं इस्तेमाल किया पाकिस्तानी एयरस्पेसजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जब पीएम मोदी भारत लौट रहे थे, उस वक्त पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस से होते हुए नहीं लौटा.
Read more »

इस एक्ट्रेस के पिता भी कश्मीर में पोस्टिंग के वक्त आतंकी हमले में हुए थे शहीद, पहलगाम की घटना के बाद छलका दर्दइस एक्ट्रेस के पिता भी कश्मीर में पोस्टिंग के वक्त आतंकी हमले में हुए थे शहीद, पहलगाम की घटना के बाद छलका दर्दमनोरंजन This Bollywood Actress Father Martyred In Kashmir: बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के घाव को फिर से उभार दिया है.
Read more »

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने LOC पर की गोलीबारी, भारत ने भी दिया मुंहतोड़ जवाबपहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने LOC पर की गोलीबारी, भारत ने भी दिया मुंहतोड़ जवाबपहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की तरफ से लिए गए सख्त एक्शन की वजह से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है.
Read more »

कश्मीर का ज़िक्र कर भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?कश्मीर का ज़िक्र कर भारत और पाकिस्तान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या बोले?जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच फिर तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी.
Read more »

पहलगाम हमला: क्या सैन्य कार्रवाई में बदल सकता है भारत-पाकिस्तान तनाव?पहलगाम हमला: क्या सैन्य कार्रवाई में बदल सकता है भारत-पाकिस्तान तनाव?भारत पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद बढ़े तनाव को लेकर चर्चा
Read more »

DNA: भारत की पहली स्ट्राइक से ही बिलबिला उठा पाकिस्तान!DNA: भारत की पहली स्ट्राइक से ही बिलबिला उठा पाकिस्तान!पाकिस्तान भी 23 अप्रैल के बाद से पानी की टेंशन से जूझ रहा है..पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:38:57